मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 400 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ पीलीभीत। जनपद के नवीन मंडी समिति परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य और पुनीत समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत विधानसभा पूरनपुर के पंजीकृत 425 जोड़ों के सापेक्ष कुल 400 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूरनपुर विधायक, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने नव-दम्पत्तियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। समारोह की खास बात यह रही कि यहाँ सर्वधर्म समभाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कुल 400 जोड़ों में 08 अल्पसंख्यक जोड़े भी शामिल थे, जिनका निकाह उनकी धार्मिक रीतियों के अनुसार संपन्न कराया गया। शासन की मंशा के अनुरूप, आयोजन स्थल पर नव-विवाहित जोड़ों को गृहस्थी स्थापना हेतु आवश्यक उपहार सामग्री और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए पूरनपुर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में यह योजना प्रदेश की उन बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिनके परिवार आर्थिक तंगी के कारण विवाह का खर्च वहन करने में असमर्थ थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की कोई भी पात्र कन्या धन के अभाव में विवाह से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामना देते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई जोड़ा अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहता है, तो वह 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत आवेदन कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत पात्रों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे स्वावलंबी बनकर सम्मानजनक जीवन जी सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और वर वधू पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।

- Post by यूपी समाचार1
- पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और ग्रामीण जनता लगातार परेशान हो रही है, इसलिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए तहसील मुख्यालय तक मार्च किया। रैली के माध्यम से किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दी जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। साथ ही किसानों ने कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले डीजल की कीमत कम करने, किसानों के ऊपर बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने तथा कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी उठाई।किसान नेताओं ने बताया कि संगठन द्वारा देशभर में किसान-मजदूर और ग्रामीण जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च 2026 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर आगे की आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और भाकियू (चढूनी) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पूरनपुर में निकाला ट्रैक्टर मार्च पुलिस रही मौके पर1
- पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।1
- Post by Atma Gandhi1
- Post by संदीप निडर1
- Post by Arun Rana1
- Post by यूपी समाचार1