हमारी भाषा, हमारी पहचान.... हिंदी हमारी शान है, हिंदी भारत की पहचान है।.. देवेश कुमार पाल (प्रधानाचार्य) राजकीय कृत+2 कल्याण उच्च विद्यालय पांडू हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और भावनाओं की पहचान है। हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें हिंदी भाषा के महत्व और उसके गौरव की याद दिलाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिंदी भारत के करोड़ों लोगों के हृदय से जुड़ी हुई भाषा है। यह भाषा हमें एक-दूसरे से जोड़ने और अपनी भावनाओं को सरलता से व्यक्त करने का माध्यम प्रदान करती है। हिंदी का साहित्य अत्यंत समृद्ध और विविधतापूर्ण है। कबीर, तुलसीदास, सूरदास, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा और रामधारी सिंह दिनकर जैसे महान साहित्यकारों ने हिंदी को समृद्ध बनाया। हिंदी ने समाज को जागरूक करने और देश में राष्ट्रीय चेतना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज हिंदी भारत की सीमाओं से निकलकर विश्व के अनेक देशों में बोली और समझी जाती है। हमें हिंदी भाषा का सम्मान करते हुए इसके सही और प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। हिंदी दिवस केवल एक दिन हिंदी बोलने का अवसर नहीं है। यह हमारी मातृभाषा और राजभाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संकल्प लेने का दिन है। विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ने, लिखने और बोलने में गर्व महसूस करना चाहिए। हिंदी के साथ-साथ हमें अन्य भारतीय भाषाओं का भी सम्मान करना चाहिए। भाषाओं की विविधता हमारी भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है। हिंदी को आधुनिक तकनीक, शिक्षा, विज्ञान और रोजगार के क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है। आज इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों में भी हिंदी का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। हमें हिंदी को सरल, सहज, वैज्ञानिक और आधुनिक भाषा के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए। अपनी भाषा का सम्मान करना अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों का सम्मान करना है। आइए हिंदी दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे।हम हिंदी का सम्मान देंगे और आने वाले पीढ़ी को भी हिन्दी के महत्व से परिचित करायेंगे। हिंदी हमारी शान है, हिंदी भारत की पहचान है। आप सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।

- 🙏🚩 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की भव्य कलश वंदन यात्रा 🚩🙏 पांडू प्रखंड के ग्राम गगनकेडी एवं कजरू कला में संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर कलश वंदन यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र संत रविदास जी के जयकारों और सामाजिक समरसता के संदेश से गूंज उठा। 🙏🌺 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बी.पी. शुक्ला जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयोजक बबन राम,जिला एसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश पासवान,उंटारी रोड मंडल अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, विमल चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन गुप्ता, राधेश्याम विश्वकर्मा,कन्हाई राम, मंडल मंत्री विनोद प्रजापति, डब्लू गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, अजय राम, पुजारी भूखन राम, मिट्ठू राम, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र राम, सगुनी साहू, नंद किशोर चंद्रवंशी, विजय प्रसाद गुप्ता, सुखदेव राम, जगनारायण विश्वकर्मा, अनील राम, सतेंद्र गुप्ता, मलू राम, नरेश बैठा, रमेश राम, नारायण राम, प्रसाद राम, शिवनाथ राम, सुदेश्वर राम, सीता राम, बीरेंद्र राम, नागेंद्र राम एवं जगदीश राम सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 🌺 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी का जीवन हमें समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। 🌺 🙏 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की जय! 🚩 सामाजिक समरसता अमर रहे! 🚩 #संत_रविदास_जी #रविदास_जयंती #कलश_वंदन_यात्रा #650वीं_जयंती #गगनकेडी #कजरू_कला #पांडू #पलामू #सामाजिक_समरसता #संत_रविदास #जय_रविदास #Palamu #Jharkhand #BJP1
- पंडवा। पलामू। उचित सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य नहीं तो ग्राम का विकास कैसे :-सतेंद्र ठाकुर। पंडवा। पलामू। उचित सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य नहीं तो ग्राम का विकास कैसे :-सतेंद्र ठाकुर।1
- कायस्थ समाज का होने जा रहा है भव्य सम्मेलन। 20सितंबर को टाउन हॉल में होगा सम्मेलन पलामू के डाल्टनगंज के टाउन हॉल में 20 सितंबर को होने जा रहा है भव्य सम्मेलन।1
- बाहाहारा पंचायत के ग्रामीण एवं महिलाओं के सुविधाओं के लेकर उत्तरी जिला परिषद सदस्य संपूर्ण देवी उप स्वास्थ्य केंद्र का राखीआधारशिला। इस संबंध में बताते चले की आज बुधवार 2:00 बजे दिन में रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत में यहां के बुजुर्ग ग्रामीण बच्चों एवं महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए उत्तरी जिला परिषद सदस्य संपूर्ण तिवारी उप स्वास्थ्य केंद्र का आधारशिला रखकर वहां के ग्रामीण महिलाओं का दिल जीत लिया इस संबंध में जिला परिषद सदस्या संपूर्ण तिवारी ने बतलाई की मैं अपने क्षेत्र में विकास करना चाहती हूं जो यहां के लोग रंका यानी की 14 किलोमीटर दूर जाकर अपना इलाज करते थे उनके सुविधा को देखते हुए मैं आज मैं बाहाहारा में उप स्वास्थ्य केंद्र का आधारशिला आज बुधवार 2:00 बजे दिन में रखा है जो बहुत जल्द ही उपस्वास्थ्य केंद्र बनकर यहां के ग्रामीण महिलाओं का सुविधा प्रदान करेगी मौके पर बाहर पंचायत के हीरामणि देवी एवं उतरी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राहुल तिवारी एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर इस कार्य के लेकर संपूर्ण तिवारी को लोगों ने आभार व्यक्त किया है1
- शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है जल्दी करें शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है जल्दी करें1
- अवैध संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन को किया गया जप्त आगे की करवाई जारी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मनिका ने कहे की अभी जांच कि जा रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है1
- रंका में श्याम बिहारी सिन्हा के घर चोरी, 10 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये नकद गायब रंका थाना क्षेत्र के एनएच-343 मुख्य सड़क निवासी श्याम बिहारी सिन्हा के घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात एवं डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह घर के सदस्यों को हुई। चोरी की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। श्याम बिहारी सिन्हा के पुत्र पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए थे। बुधवार सुबह उनके पिता मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गए। उनके अनुसार, घर से बाहर निकलते समय उनकी जेब में 700 रुपये थे, जबकि गोदरेज की चाबी उनके पास नहीं थी। सुबह करीब सात बजे घर लौटने के बाद परिवार के सदस्यों के बीच गोदरेज को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद घर में खोजबीन की गई तो गोदरेज में रखा जेवरात का बॉक्स और नकद राशि गायब मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना रंका थाना को दी। सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घर के अंदर तथा आसपास के स्थानों की गहनता से जांच की। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी परिजनों से ली है। फिलहाल चोरी कैसे और किस परिस्थिति में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।1
- पूर्णिया के संसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ आने के कारण अपने तरफ से कुछ राशन और पैसा देते हुए देख रहे है1