Shuru
Apke Nagar Ki App…
कायस्थ समाज का होने जा रहा है भव्य सम्मेलन। 20सितंबर को टाउन हॉल में होगा सम्मेलन पलामू के डाल्टनगंज के टाउन हॉल में 20 सितंबर को होने जा रहा है भव्य सम्मेलन।
JHARKHAND BULLETIN
कायस्थ समाज का होने जा रहा है भव्य सम्मेलन। 20सितंबर को टाउन हॉल में होगा सम्मेलन पलामू के डाल्टनगंज के टाउन हॉल में 20 सितंबर को होने जा रहा है भव्य सम्मेलन।
More news from झारखंड and nearby areas
- कायस्थ समाज का होने जा रहा है भव्य सम्मेलन। 20सितंबर को टाउन हॉल में होगा सम्मेलन पलामू के डाल्टनगंज के टाउन हॉल में 20 सितंबर को होने जा रहा है भव्य सम्मेलन।1
- रंका में श्याम बिहारी सिन्हा के घर चोरी, 10 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये नकद गायब रंका थाना क्षेत्र के एनएच-343 मुख्य सड़क निवासी श्याम बिहारी सिन्हा के घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात एवं डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह घर के सदस्यों को हुई। चोरी की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। श्याम बिहारी सिन्हा के पुत्र पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए थे। बुधवार सुबह उनके पिता मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गए। उनके अनुसार, घर से बाहर निकलते समय उनकी जेब में 700 रुपये थे, जबकि गोदरेज की चाबी उनके पास नहीं थी। सुबह करीब सात बजे घर लौटने के बाद परिवार के सदस्यों के बीच गोदरेज को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद घर में खोजबीन की गई तो गोदरेज में रखा जेवरात का बॉक्स और नकद राशि गायब मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना रंका थाना को दी। सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घर के अंदर तथा आसपास के स्थानों की गहनता से जांच की। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी परिजनों से ली है। फिलहाल चोरी कैसे और किस परिस्थिति में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।1
- बारिश का कारण हम लोग अहमदाबाद में फसे हैं और आप लोग का सपॉटचाहिए1
- विधायक जयराम महतो (टाईगर जयराम महतो) अपने विधानसभा क्षेत्र (डुमरी) के भ्रमण के दौरान नावाडीह प्रखंड के बाराडीह गांव से गुजर रहे थे। इस घटना से जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: घटना का स्थान: वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के बाराडीह गांव से होकर जा रहे थे। [1, 2, 3] बुजुर्ग महिला की पुकार: वहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला (जो जन्म से ही दृष्टिहीन हैं और घर में अकेली रहती हैं) ने उनकी गाड़ी देखकर उन्हें आवाज लगाई और उनसे अपना जर्जर घर देखने का आग्रह किया। [1, 2] जयराम महतो का कदम: महिला की पुकार सुनकर जयराम महतो ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और महिला के घर पहुंचे। [1, 2] मदद का हाथ: घर की खराब हालत (जिसकी छत से बारिश का पानी टपक रहा था) को देखने के बाद, उन्होंने महिला को घर की मरम्मत और एस्बेस्टस की छत डलवाने के लिए तुरंत आर्थिक सहायता दी। गाड़ी में उस वक्त पर्याप्त कैश न होने के कारण उन्होंने कुछ नकद राशि दी और बाकी सहायता अपने निजी वेतन से चेक के माध्यम से देने का भरोसा दिया। जयराम महतो ने बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जर्जर घर की कराई ... 10 Sept 2026 — जयराम महतो ने बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जर्जर घर की कराई जाएगी मरम्मत #बोकारो: अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक जयराम महतो नावाडीह प... बुजुर्ग महिला की पुकार पर रुकी जयराम महतो की स्कॉर्पियो, जर्जर घर देख की .. डुमरी विधायक जयराम महतो ने बुजुर्ग महिला का टूटा घर बनाने में किया मदद ... 11 Sept 2026 — डुमरी विधायक जयराम महतो ने बुजुर्ग महिला का टूटा घर बनाने में किया मदद, दिया l2
- चिनिया में बाइक और हाइवा की जोरदार टक्कर, राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया। थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव स्थित आहर के पास बाइक और हाइवा की जोरदार टक्कर में कोल्हूवा गांव निवासी आहद मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक कृष्ण कुमार ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आहद मंसूरी प्रतिदिन की तरह राजमिस्त्री का काम करने चिनिया मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान चिनिया-खुथुआ मोड़ मुख्य सड़क पर रानीचेरी गांव स्थित आहर के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर तथा दाहिने बांह में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही चिनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को चालक समेत जब्त कर थाना परिसर ले आई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- ठाकुरबारी लातेहार में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे नम आँखों से दी गई भगवान गणेश को विदाई । इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुरबारी पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर विदाई दिया। वही इस मौके पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस बल की तनाती रखी गई थी। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया का जय घोष कर आरती के उपरांत भगवान गणेश को विदाई दिया।1
- कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल1
- जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में मंगलवार की शाम 5:00 तक कुल 456 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित। उक्त जानकारी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे देते हुए बताया कि अब तक लातेहार जिला में कुल 10844 युवक एवं युवती को निबंधित कर नियोजित किया जा चुका है।ज्ञात हो कि विगत दिनों होने वाली होमगार्ड की बहाली को लेकर बड़ी संख्या में लातेहार जिला के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना निबंधन कर कर नियोजित हो रहे है।1