Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश का कारण हम लोग अहमदाबाद में फसे हैं और आप लोग का सपॉटचाहिए
Shivmangal kumar Jahrila
बारिश का कारण हम लोग अहमदाबाद में फसे हैं और आप लोग का सपॉटचाहिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खेत में काम के दौरान दो मजदूरों में खूनी संघर्ष,वृद्ध गंभीर रूप से घायल,रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के पूर्व प्रधान संजय जायसवाल के खेत पर काम करने के दौरान सोमवार दोपहर तीन बजे दो मजदूरों के बीच आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल कमलापति मिश्रा (65)पुत्र बेचन मिश्रा, निवासी चकिया चंदौली, बीते एक साल से पूर्व प्रधान के यहाँ रहकर उनके खेत में काम कर रहे थे।आज सोमवार दोपहर 3 बजे खेत में काम के दौरान एक मजदूर से उनकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।विवाद के दौरान आरोपी ने कमलापति को सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर खून से लथपथ लहलुहान कर दिया और कुल्हाड़ी लहराने लगा ।घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष मौर्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। घायल कमलापति को 112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि घटना में कमलापति के सिर पर गंभीर चोटें आई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है । वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।3
- गणेश पूजन उत्सव में गणपति भगवान की महा आरती, काशी बनारस की तर्ज पर आप लोगों को यह महा आरती वीडियो के माध्यम से दिख रहा हूं गणपति भगवान का भव्य दरबार सजा हुआ है रेणुकूट सोनभद्र में अभी वीडियो के माध्यम से देखें और वीडियो अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें जय गणेश1
- हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन। हरतालिका तीज पर मालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन-अर्चन। हरनाकछार, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मलीया नदी के पावन तट पर स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर पहुंचीं और भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हरतालिका तीज व्रत रखने वाली महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं समूह में मालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अरविंद दुबे के निर्देशन में हरतालिका तीज व्रत का धार्मिक आयोजन कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-शांति की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार मलीया नदी के तट पर स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। हरतालिका तीज के अवसर पर हरनाकछार की पावन धरती पर कई गांवों से महिलाएं पहुंचकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना करती हैं। भाद्रपद मास में मनाए जाने वाले इस प्रमुख व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पर्व मनाया।4
- झरिया डैम पुल के पास सड़क दुर्घटना में नगर पंचायत सफाई कर्मी हुआ घायल,PCR वैन पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल लातेहार नगर पंचायत, लातेहार का सफाई कर्मी रामेश्वर उरांव उम्र (33) मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। वह चंदवा थाना क्षेत्र के बनहरदी ग्राम पंचायत का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी मोपेड से अपनी बेटी को बस चढ़ाने के लिए बनहरदी से लातेहार आ रहा था।उसकी बेटी महुआडांड़ में एक छात्रावास में रह कर पढ़ाई करती है। जैसे ही वह लातेहार झरिया डैम पुल के पास पहुंचा कि विपरित दिशा से आ रही एक कार (जेएच-01इइ- 5586) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना के बाद दोनो पिता पुत्री सड़क में गिर गये। इस दुर्घटना में रामेश्वर उरांव के चेहरे पर काफी चोंटे आयी है। सूचना मिलने पर पुलिस की पीसीआर वैन ने उन दोनो को सदर अस्तपताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया गया।और परिजनो को इसकी सूचना दी। बेटी को आंशिक चोटें आयी है।टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रामेश्वर की मोपेड भी क्षति ग्रस्त हो गयी। पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है।1
- प्रखंड मुख्यालय महुआडार में करमा पूजा मनाने को लेकर तैयारी पूरी यह जानकारी मंगलवार की सुबह 8:00 बजे सरना समिति महुआडार ने दिया। जिसे लेकर सरना भवन महुआडार में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के साथ बैठक सोमवार को की गई है ।जहां यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे सरना भवन के प्रांगण में धूमधाम से करमा पूजा मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को उपस्थित होने की अपील सरना समिति महुआडार ने की है।1
- ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ? Jeans ka Business Start Kro ₹50 में Jeans कैसे मिलेगा ?1
- Delhi दिल्ली के नयोडा मे प्रोजेक्ट मेट्रो स्टेशन रोड काम जोरो से चल रहा है l दिल्ली और नोएडा क्षेत्र में इस समय मेट्रो के विस्तार के लिए फेज 4 (Phase 4) और नोएडा मेट्रो फेज 2 (Aqua Line Extension) पर तेजी से काम चल रहा है। [1, 2] इस पूरे प्रोजेक्ट और इसमें काम कर रही प्रमुख कंपनियों (ठेकेदारों) की पूरी जानकारी नीचे दी गई है: 1. दिल्ली मेट्रो फेज 4 (Delhi Metro Phase 4) दिल्ली और एनसीआर (जिसमें नोएडा की कनेक्टिविटी भी शामिल है) को जोड़ने के लिए फेज 4 का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख कॉरिडोर्स पर काम चल रहा है, जिनमें से कुछ हिस्से इसी साल (2026) के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है: [1, 2, 3] गोल्डन लाइन (Golden Line - पूर्व में सिल्वर लाइन): यह तुगलकाबाद से दिल्ली एयरोसिटी तक बन रही है। आगे चलकर फेज 5A में इसका विस्तार कालिंदी कुंज से तुगलकाबाद तक होगा, जो नोएडा को सीधा फायदा पहुँचाएगा। [1, 2, 3] मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन (Magenta Line Extension): जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग। [1] पिंक लाइन एक्सटेंशन (Pink Line Extension): मजलिस पार्क से मौजपुर। [1] 2. नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (Noida Metro Aqua Line Phase 2) नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के निवासियों के लिए नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत दो महत्वपूर्ण नए रूटों को मंजूरी मिली है: [1, 2] बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142: यह लाइन दिल्ली मेट्रो की ब्लू/मैजेंटा लाइन (बोटैनिकल गार्डन) को नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर 142 से जोड़ेगी। [1, 2] ग्रेटर नोएडा डिपो से बोराकी (MMTH): 2.6 किलोमीटर का यह छोटा विस्तार है। [1] सेक्टर 51 से नॉलेज पार्क-V (ग्रेटर नोएडा वेस्ट): इस रूट के शुरुआती हिस्से को भी कैबिनेट और रेलवे बोर्ड से आवश्यक स्वीकृतियां (NOC) मिल चुकी हैं। [1, 2] काम करने वाली प्रमुख कंपनियां (Contractors) इन मेट्रो कॉरिडोर्स के सिविल कंस्ट्रक्शन, डिजाइनिंग और सिग्नलिंग के लिए अलग-अलग बड़ी कंपनियों को ठेके (टेंडर) दिए गए हैं: प्रोजेक्ट / कॉरिडोरकाम पाने वाली प्रमुख कंपनीकाम का विवरणनोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार (बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर 142 और डिपो से बोराकी)L&T (लार्सन एंड टुब्रो)हाल ही में NMRC ने L&T को करीब ₹1,234 करोड़ (कुल प्रोजेक्ट वैल्यू ₹2,670 करोड़) का सिविल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। कंपनी एलिवेटेड वायडक्ट और 10 नए स्टेशनों का निर्माण करेगी।दिल्ली मेट्रो फेज 4 (विभिन्न कॉरिडोर्स और टनलिंग)KEC International, YFC Projects, और SAM India Builtwellदिल्ली मेट्रो (DMRC) के फेज 4 के कई एलिवेटेड वायडक्ट और स्टेशनों के निर्माण का काम इन कंपनियों के पास है।अंडरग्राउंड टनल और ट्रैक (फेज 4)Afcons Infrastructure और L&T Constructionफेज 4 के मुश्किल अंडरग्राउंड (सुरंग) और बड़े सिविल स्ट्रक्चर्स का काम इन दोनों बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को मिला है।सिग्नलिंग और ट्रेन कंट्रोल सिस्टमAlstom Transport और Hitachi (Ansaldo STS)मेट्रो की सिग्नलिंग, ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल और टेलीकम्युनिकेशन का जिम्मा मुख्य रूप से इन ग्लोबल कंपनियों के पास है।प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंटDMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन)नोएडा मेट्रो के फेज 2 के निर्माण की देखरेख और जनरल कंसलटेंट की भूमिका खुद DMRC निभा रही है।1
- शिवाजी तालाब शिव मंदिर में हरतालिका तीज के अवसर पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़ दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा स्थित शिवाजी तालाब शिव मंदिर में सोमवार को हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुहागिनों की भारी भीड़ नजर आई ।इस अवसर पर सुहागिनों ने मंदिर परिसर में निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की और पति के दीर्घायु की कामना की ।इस दौरान महिलाओं द्वारा भगवान को बेलपत्र, धतूरा, अक्षत,फल फूल, प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। तत्पश्चात सुहागिन महिलाएं उपस्थित होकर हरतालिका तीज की कथा का श्रवण कर भगवान शिव-माता पार्वती से आशीर्वाद लिया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की । मंदिर के पुजारी रुद्राक्ष तिवारी ने बताया कि तीज पर्व की मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।4
- मनोहर चाय एवं कैफे अब आप के रेणुकूट में वी मार्ट के पास शुगर फ्री चाय , अब डायबिटीज से ग्रसित लोग भी चाय का आनंद ले सकेंगे क्योंकि अब उपलब्ध है गुड से बनी शुद्ध चाय एक बार जरूर विजिट करे1