अमोरा पार्क पर कार्रवाई ठंडी? नोटिस की मियाद खत्म, अब दूसरा नोटिस कब—निगम पर उठे बड़े सवाल रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 10 अंतर्गत अमोरा पार्क क्षेत्र में अवैध निर्माण के आरोपों को लेकर दिया गया नोटिस अब सवालों के घेरे में आ गया है। निगम द्वारा संबंधित पक्ष को भूमि स्वामित्व दस्तावेज, भवन निर्माण अनुज्ञा एवं स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया था, जिसकी समयसीमा अब पूरी हो चुकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि समयसीमा समाप्त होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं दिख रही? क्या संबंधित व्यक्ति द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं या फिर निगम की ओर से अगली कार्रवाई में देरी हो रही है? इस पूरे मामले में स्थिति और भी पेचीदा तब हो गई जब नोटिस जारी करने वाले तत्कालीन जोन कमिश्नर को निलंबित कर दिया गया। ऐसे में अब नए जोन कमिश्नर के सामने यह बड़ी चुनौती है कि वे इस मामले में सख्त कदम उठाते हैं या नहीं। स्थानीय स्तर पर लोगों का आरोप है कि इसी तरह की लापरवाही के चलते शहर में अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति निर्माण का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर माफिया सक्रिय हैं और बाद में कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जोन क्रमांक 10 कब दूसरा नोटिस जारी करता है और क्या इस बार वाकई कोई सख्त कार्रवाई होती है या फिर मामला फिर से ठंडे बस्ते में चला जाएगा। साथ ही, नगर निगम मुख्यालय में बैठे आयुक्त विश्वजीत की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। फिलहाल, अमोरा पार्क का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में निगम की कार्रवाई ही तय करेगी कि प्रशासन वास्तव में कितनी गंभीरता से अवैध निर्माण के खिलाफ कदम उठा रहा है।

- पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 22 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने खड़े प्रार्थी विवेक साहू पर आरोपी रामा साहू ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला करते समय “जय श्रीराम” का नारा भी लगाया और हत्या की नीयत से वार किया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।1
- Mozilla Mozilla Mozilla Firefox OS hai 👎🤣💯⭐👍👍🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 ka dance hai kya hua hai video ke liye gaye hai 👎 se vinati ka bhai ka Mandir ki Kasam hai 👎 ka bhai ka Mandir ka Mandir hai 👎❌ ka Mandir hai na ka dance ka dance ka dance ka Mandir hai na ki Kasam mobile 📲1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- दुर्घटना को आमंत्रण पैरी घूम्मर बांध में हैरतअंगेज स्टंट : 20 फीट की उंचाई से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर राजिम/गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक,- युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?1
- सरगुजा में पटवारी की पिटाई भाजपा नेता के द्वारा।।।।।।।1
- Reporter :-Pradeep Singh Rajput...... दिन भारत पति पत्नी का झगड़ा चलता रहा और रात मे पति को मौत के घाट उतार दिया....1
- बलौदाबाजार जिला :- अल्ट्राटैक सीमेंट प्लांट ग्रारशीम रावन फिर एक दर्द नख मौत का मामला सामने आया है1
- नवापारा नगर में 65 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन निर्माण एवं विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध : इंद्रकुमार नवापारा राजिम.नगर के विभिन्न वार्डों में सीसीरोड, शेड, सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड के कुल 65 लाख के लिए निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के करकमलों से किया गया। नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल प्रार्थना शेड, वार्ड नंबर 9 में सब्जी मार्केट टीन शेड एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा मंच, वार्ड क्रमांक 11 में साहू समाज भवन सामुदायिक भवन , वार्ड क्रमांक 15 में मुंडन एवं दशगात्र शेड, वार्ड क्रमांक 17 में सार्वजनिक दुर्गा मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। नगर में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है। उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी वार्डों में निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे है। नवापारा नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नवापारा नगर में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर में निर्माण एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद टिकेश्वर गिलहरे, केकती सोनवानी, फागू राम देवांगन, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, लूमेंश्वरी साहू, पूजा कंसारी, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।2