पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर छत्तीसगढ़ पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 22 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने खड़े प्रार्थी विवेक साहू पर आरोपी रामा साहू ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला करते समय “जय श्रीराम” का नारा भी लगाया और हत्या की नीयत से वार किया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।
पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर छत्तीसगढ़ पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 22 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने खड़े प्रार्थी विवेक साहू पर आरोपी रामा साहू ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला करते समय “जय श्रीराम” का नारा भी लगाया और हत्या की नीयत से वार किया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।
- *तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल: चार किशोर सवार, एक की मौत, तीन घायल* सारंगढ़/बिलाईगढ़। ग्राम सुरगुली धनसीर से सुरगुली जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। सिदार सिंह सिदार के कुएं के पास आम के पेड़ के निकट तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में चार किशोर सवार थे—संजू केवट (16), खिलेश केवट (17), खिलेश्वर सिदार (15) और दिनेश सिदार (17)। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे की ओर मुड़ते हुए कुएं के पास जा पलटा। हादसा इतना गंभीर था कि संजू केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी साधनों से तत्काल बिलाईगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रैक्टर का चालक खिलेश्वर सिदार था, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु बिलाईगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा तेज रफ्तार वाहनों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।2
- केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप,1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन (करीब 13.50 लाख रुपये) रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से कई मोबाइल दूसरे जिलों और राज्यों से भी बरामद किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार जताया। #MungeliPolice #MobileRecovery #CyberCell #CEIR #ChhattisgarhNews #PoliceSuccess #BreakingNews #GoodNews #TechTracking1
- ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा। आगे उपडेट1
- भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बोदरी मे आयोजीत शोभा यात्रा का बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने किया स्वागत एवं सामिल हुवे बेलतरा विधायक गुरु बुधवार की रात 10:23 पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार भगवान् परशुराम जयंती के उपलक्ष्य मे बुधवार की रात नगर पालिका परिषद बोदरी में आयोजित शोभा यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शोभा यात्रा का स्वागत कर शास्त्र और शस्त्र के प्रणेता भगवान परशुराम जी का पूजन-अर्चन कर समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया गया, सभी भक्तगणों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसाद वितरण किया और वरिष्ठ विप्र जनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय और पराक्रम के प्रतीक हैं, और उनके आदर्श हमें समाज की सेवा व रक्षा की प्रेरणा देते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से ही भगवान परशुराम का नाम विश्व विख्यात हुआ। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय और अत्याचार करने वाले दुष्टों का संहार कर मानव जीवन के कल्याण की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर लव श्रीवास बोदरी मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका बोदरी के पार्षदगण, बोदरी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- कबीरधाम: कबीरधाम पुलिस ने अवैध ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना कवर्धा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड स्थित राज क्लीनिक में दबिश देकर नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के पास से एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें विभिन्न आईडी के जरिए मैच के हर ओवर पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया। पुलिस ने स्क्रीनशॉट सहित साक्ष्य जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।1
- केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, 22 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के वनांचल क्षेत्रों में करीब 200 परिवारों ने ‘चंदनहा कलार समाज’ के पदाधिकारियों पर सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने जिलाध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा के नेतृत्व में केसीजी जिले के कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2 हजार 23 में ‘छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज’ में शामिल होने के बाद से परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने तक के लिए पैसे मांगे गए और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। पीड़ितों ने जबरन मुंडन, माफी और सामाजिक भोज जैसे अपमानजनक कृत्य कराने का भी आरोप लगाया है। मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।1
- दल्लीराजहरा-रावघाट प्रोजेक्ट में बड़ी जीत: 17 किमी का ट्रैक तैयार, जून तक फिनिशिंग और जुलाई में होगा CRS ट्रायल। नमस्कार, आप देख रहे हैं "द छत्तीसगढ़", मैं हूँ योगेश कुमार साहू। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बालोद जिले की सीमा से एक ऐसी खबर आई है जो प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा बदल देगी। दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना का सबसे कठिन हिस्सा, जो ताड़ोकी से रावघाट तक का 17 किलोमीटर का सफर था, वह अब रेल पटरियों से जुड़ चुका है। नक्सलियों की धमकियों और घने जंगलों की चुनौतियों के बीच एसएसबी (SSB) के 1300 जवानों की सुरक्षा में यह काम पूरा हुआ। अब वो दिन दूर नहीं जब रावघाट की पहाड़ियों से लोहा सीधे भिलाई स्टील प्लांट पहुँचेगा और स्थानीय लोगों को रेल की सुविधा मिलेगी। देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।1
- बिलासपुर रेंज में NDPS Investigation को मजबूत बनाने के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में हुए इस प्रशिक्षण में लगभग 100 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय ने NDPS एक्ट की प्रक्रियाओं—तलाशी, जप्ती, सैंपलिंग और दस्तावेजीकरण—पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य विवेचना में तकनीकी त्रुटियों को खत्म कर अभियोजन को मजबूत बनाना है, ताकि आरोपी कानून का फायदा उठाकर बच न सकें। #NDPSAct #PoliceTraining #Bilaspur #CrimeNews #DrugFreeIndia #PoliceAction #LawAndOrder #Investigation #BreakingNews1