logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा। आगे उपडेट

4 hrs ago
user_YOGESH KUAMR SAHU
YOGESH KUAMR SAHU
News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा। आगे उपडेट

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • नवापारा नगर में 65 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन निर्माण एवं विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध : इंद्रकुमार नवापारा राजिम.नगर के विभिन्न वार्डों में सीसीरोड, शेड, सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड के कुल 65 लाख के लिए निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के करकमलों से किया गया। नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल प्रार्थना शेड, वार्ड नंबर 9 में सब्जी मार्केट टीन शेड एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा मंच, वार्ड क्रमांक 11 में साहू समाज भवन सामुदायिक भवन , वार्ड क्रमांक 15 में मुंडन एवं दशगात्र शेड, वार्ड क्रमांक 17 में सार्वजनिक दुर्गा मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। नगर में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है। उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी वार्डों में निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे है। नवापारा नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नवापारा नगर में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर में निर्माण एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद टिकेश्वर गिलहरे, केकती सोनवानी, फागू राम देवांगन, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, लूमेंश्वरी साहू, पूजा कंसारी, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    नवापारा नगर में 65 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
निर्माण एवं विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध : इंद्रकुमार
नवापारा राजिम.नगर के विभिन्न वार्डों में  सीसीरोड, शेड, सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड के कुल 65 लाख के लिए निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव एवं  भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के करकमलों से किया गया। नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल प्रार्थना शेड, वार्ड नंबर 9 में सब्जी मार्केट टीन शेड एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा मंच, वार्ड क्रमांक 11 में साहू समाज भवन सामुदायिक भवन , वार्ड क्रमांक 15 में मुंडन एवं दशगात्र शेड, वार्ड क्रमांक 17 में सार्वजनिक दुर्गा मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। नगर में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है। उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी वार्डों में निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे है। नवापारा नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नवापारा नगर में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर में निर्माण एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद टिकेश्वर गिलहरे, केकती सोनवानी, फागू राम देवांगन, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, लूमेंश्वरी साहू, पूजा कंसारी, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • जो इस मार्ग में बाधा करेगा वो अंधा गधा है 🔥🥹#santrampaljimaharaj #motivation #viral #live
    1
    जो इस मार्ग में बाधा करेगा वो अंधा गधा है 🔥🥹#santrampaljimaharaj #motivation #viral #live
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप,
    1
    केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप,
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • पत्नी का सिर काटकर गांव में घूमता रहा,कैमरे में दियाया कटा मुंडी और बताई वजह, कोरबा से आई दिल दहला देने वाली घटना #chhatisgarh #korba #news #vairalvideo
    1
    पत्नी का सिर काटकर गांव में घूमता रहा,कैमरे में दियाया कटा मुंडी और बताई वजह, कोरबा से आई दिल दहला देने वाली घटना #chhatisgarh #korba #news #vairalvideo
    user_Uttam dhanole
    Uttam dhanole
    Farmer लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नारायणपुर में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मिशनरियों पर स्थानीय संस्कृति को प्रभावित करने के आरोप लगाए और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। #Narayanpur #BastarNews #CGNews #AdivasiSamaj #ProtestNews #Chhattisgarh
    1
    नारायणपुर में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए।
प्रदर्शनकारियों ने मिशनरियों पर स्थानीय संस्कृति को प्रभावित करने के आरोप लगाए और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
#Narayanpur #BastarNews #CGNews #AdivasiSamaj #ProtestNews #Chhattisgarh
    user_Atul Netam
    Atul Netam
    Local News Reporter Narayanpur, Chhattisgarh•
    20 hrs ago
  • बलौदाबाजार जिला :- अल्ट्राटैक सीमेंट प्लांट ग्रारशीम रावन फिर एक दर्द नख मौत का मामला सामने आया है
    1
    बलौदाबाजार जिला :- अल्ट्राटैक सीमेंट प्लांट ग्रारशीम रावन फिर एक दर्द नख मौत का मामला सामने आया है
    user_मुकेश साहू न्यूज रिपोर्ट बलौदा
    मुकेश साहू न्यूज रिपोर्ट बलौदा
    Mobile Phone Shop पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, 22 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के वनांचल क्षेत्रों में करीब 200 परिवारों ने ‘चंदनहा कलार समाज’ के पदाधिकारियों पर सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने जिलाध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा के नेतृत्व में केसीजी जिले के कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2 हजार 23 में ‘छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज’ में शामिल होने के बाद से परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने तक के लिए पैसे मांगे गए और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। पीड़ितों ने जबरन मुंडन, माफी और सामाजिक भोज जैसे अपमानजनक कृत्य कराने का भी आरोप लगाया है। मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप,
22 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार 
केसीजी जिले के वनांचल क्षेत्रों में करीब 200 परिवारों ने ‘चंदनहा कलार समाज’ के पदाधिकारियों पर सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने जिलाध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा के नेतृत्व में केसीजी जिले के कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2 हजार 23 में ‘छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज’ में शामिल होने के बाद से परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने तक के लिए पैसे मांगे गए और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया।
पीड़ितों ने जबरन मुंडन, माफी और सामाजिक भोज जैसे अपमानजनक कृत्य कराने का भी आरोप लगाया है। मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • *तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल: चार किशोर सवार, एक की मौत, तीन घायल* सारंगढ़/बिलाईगढ़। ग्राम सुरगुली धनसीर से सुरगुली जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। सिदार सिंह सिदार के कुएं के पास आम के पेड़ के निकट तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में चार किशोर सवार थे—संजू केवट (16), खिलेश केवट (17), खिलेश्वर सिदार (15) और दिनेश सिदार (17)। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे की ओर मुड़ते हुए कुएं के पास जा पलटा। हादसा इतना गंभीर था कि संजू केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी साधनों से तत्काल बिलाईगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रैक्टर का चालक खिलेश्वर सिदार था, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु बिलाईगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा तेज रफ्तार वाहनों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
    2
    *तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल: चार किशोर सवार, एक की मौत, तीन घायल* 
सारंगढ़/बिलाईगढ़। ग्राम सुरगुली धनसीर से सुरगुली जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। सिदार सिंह सिदार के कुएं के पास आम के पेड़ के निकट तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में चार किशोर सवार थे—संजू केवट (16), खिलेश केवट (17), खिलेश्वर सिदार (15) और दिनेश सिदार (17)। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे की ओर मुड़ते हुए कुएं के पास जा पलटा।
हादसा इतना गंभीर था कि संजू केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी साधनों से तत्काल बिलाईगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रैक्टर का चालक खिलेश्वर सिदार था, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु बिलाईगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा तेज रफ्तार वाहनों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन (करीब 13.50 लाख रुपये) रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से कई मोबाइल दूसरे जिलों और राज्यों से भी बरामद किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार जताया। #MungeliPolice #MobileRecovery #CyberCell #CEIR #ChhattisgarhNews #PoliceSuccess #BreakingNews #GoodNews #TechTracking
    1
    छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन (करीब 13.50 लाख रुपये) रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से कई मोबाइल दूसरे जिलों और राज्यों से भी बरामद किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार जताया।
#MungeliPolice #MobileRecovery #CyberCell #CEIR #ChhattisgarhNews #PoliceSuccess #BreakingNews #GoodNews #TechTracking
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.