ड्यूटी पर जा रहे दारोगा की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक डिलारी। थाना डिलारी में तैनात दरोगा शरद कुमार की हार्ट अटैक होने से मृत्यु हो गई। गांव बरदनिया, थाना भोगाव, जनपद मैनपुरी निवासी शरद कुमार पुत्र राम नारायण सन 1990 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे, प्रमोशन पाकर दरोगा बने शरद कुमार भारद्वाज की तैनाती एक अगस्त 2024 से थाना डिलारी मे थी, वह ट्रेन से हाईकोर्ट से वापस आ रहे थे, तभी बरेली के पास सीने में दर्द होने से जीआरपी को बताया, उनको जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने शरद कुमार भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने थाना डिलारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा भारद्वाज दो बेटे, दो बेटियां, छोड़ गए हैं। स्थानीय पुलिस ने विधिवत कार्यवाही करते हुए शब को पीएम के लिए भेज दिया।

- कांठ के सलेमपुर में तेंदुए का आतंक 5 वर्षीय मासूम पर हमला ग्रामीणों में दहशत कांठ,थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमपुर के फैजाबाद मोहल्ले में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेंदुए ने 5 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी राजीव कुमार अपने परिवार के साथ गेहूं निकालने की मशीन लेकर खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनका 5 वर्षीय पुत्र लव्यांश पास में खड़ा था तभी अचानक नजदीक के गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। घटना को देख आसपास काम कर रहे परिजनों ने शोर मचाया और साहस दिखाते हुए तेंदुए के चंगुल से बच्चे को छुड़ा लिया। हमले में बच्चा घायल हो गया घायल अवस्था में परिजन बच्चे को तुरंत कांठ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक तेंदुआ पांच बच्चों पर हमला कर चुका है। वन विभाग द्वारा पहले एक तेंदुए को पिंजरे में पकड़ा भी जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्राम सलेमपुर और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीण खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। सभी ग्रामवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़ा जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके कांठ से बेबाक न्यूज ऑनलाइन के लिए मोहम्मद रफ़ी की रिपोर्ट1
- लखनऊ के भीषण आग में जल गईं दो बच्चियां, अब भी कई लोगों की तलाश, राख में जिंदगी ढूंढ रहे लोगउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया इलाके में लगी भीषण आग में दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग लापता भी हैं. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 8 घंटे में आग बुझाई.3
- Post by Tinku jatav king1
- 👏👏👏👏👏👏👏 निवेदन है2
- Post by Mohd Shahrukh1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अमरोहा/गजरौला में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, द्वारा गजरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा में भव्य विधानसभा स्तरीय “अंबेडकर सम्मान विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, जिससे संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह जाटव, पूर्व विधायक तोताराम सिंह, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, रोहित आर्य, कपिल भड़ाना, सोम प्रकाश, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह, हरचरण प्रधान, सुशील मौर्य, पूर्व प्रधान पवन, चरण सिंह प्रधान, विक्रम वासीपुर प्रधान, मंडल महामंत्री अशोक जाटव, महक पाल प्रधान, प्रेमपाल प्रधान, भजन सिंह प्रधान, आकाश बहादुर, विनोद प्रधान, नरेंद्र धनौरा, प्रिंस जाटव, नरेंद्र कटारिया, अंकित सैनी, धर्मवीर प्रधान, सोनू सलेमपुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।2