2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार । समस्तीपुर 2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार, आवास से करीब 13 लाख कैश बरामद,निगरानी विभाग की कारवाई एंकर:समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं। कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुलझाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार किया। कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।
2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार । समस्तीपुर 2 लाख रिश्वत लेते रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार, आवास से करीब 13 लाख कैश बरामद,निगरानी विभाग की कारवाई एंकर:समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं। कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुलझाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार किया। कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।
- संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर अंचलाधिकारी बिदुपुर ने किया सभी घाटों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश1
- रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।1
- बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें1
- बाढ़ प्रखंड में नए अंचल अधिकारी आने पर लोगों में खुशी थी लेकिन अब बदला मातम में । क्योंकि मोटेशन और रसीद कटाने के लिए जाने पर FIR की धमकी बाढ़ प्रखंड में नए अंचल अधिकारी आने पर लोगों में खुशी थी लेकिन अब बदला मातम में । क्योंकि मोटेशन और रसीद कटाने के लिए जाने पर FIR की धमकी1
- मथना मिलिक में अखंड अष्टयाम यज्ञ का हुआ समापन, 201 कलशों की कलश यात्रा निकली थी। मथना मिलिक में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के मथना मिलिक गांव स्थित ब्रह्मस्थान के निकट 24 घंटे का अखंड अष्टयाम धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। अष्टयाम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान का नाम-स्मरण एवं संकीर्तन किया। आयोजन स्थल पर दिन-रात भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से अखंड संकीर्तन में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में सहयोग दिया। अष्टयाम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई तथा क्षेत्र, समाज और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलता है। 24 घंटे तक चले अखंड अष्टयाम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।4
- पटोरी नगर परिषद की बैठक संपन्न, बैठक में नल जल, रौशनी, नाला निर्माण आदि मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा । कई मुद्दों पर सर्वसम्मति से लिय गए निर्णय। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी नगर परिषद के सभागार में नगर परिषद की बैठक नगर अध्यक्षा प्रियंका सुमन की अध्यक्षता एवं ईओ अजय कुमार के सफल संचालन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया | बैठक में नल जल योजना, स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण आदि पर विचार विमर्श किया गया | बैठक के दौरान नगर अध्यक्षा श्रीमति सुमन ने वार्ड पार्षदों को जानकारी दी कि क्षेत्र से नल जल को लेकर आ रही लगातार शिकायत के मद्धेनजर क्षेत्र के सभी नल जल से जुड़े नलकूपों को नगर परिषद के अधीन हस्तानांतरण हेतु पीएचईडी विभाग को पत्राचार किया गया है वही नाला निर्माण को लेकर मिल रही शिकायत के मद्देनजर अब परिषद क्षेत्र के सभी नालों को मास्टर प्लान के तहत निर्माण कराए जान पर सहमति जताई गई है, ताकि अगले चरण में मास्टर प्लान के तहत नालों का निर्माण कराया जा सके। इस दौरान वार्ड पार्षदों ने नगर अध्यक्षा को कई वार्डों में बंद पड़े कई स्ट्रीट लाइटों पर ध्यानाकर्षित कराते हुए जल्द निराकरण करने की बात कही। वहीं इन समस्याओं पर अध्यक्षा श्रीमति सुमन ने रौशनी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने हेतु अतिरिक्त मानव बल लगाकर शीघ्र ही रौशनी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की बात कही , साथ ही कबीर अन्त्येष्टि योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के बारे मैं भी जानकारी साझा कि। उक्त बैठक में नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी उर्फ राजू चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राम शंकर राय, नगर परिषदकर्मी निशांत कुमार, वार्ड पार्षद कोमल कुमारी, सुलेखा देवी, कसिया देवी, गौतम कुमार, हीरा साह, केशव कुमार उर्फ गोपाल कुमार, दीपक कुमार, राजकिशोर शर्मा, संजू राय, सीता देवी आदि मौजूद थे |1
- समस्तीपुर: 80 वर्षीय वृद्ध पर गला घोंटने और हँसुआ से हमला, गोली मारने की धमकी का आरोप समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के समना गांव में 80 वर्षीय बच्चा झा ने दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास और हँसुआ से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 25 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे शम्भू राय और बुच्ची राय उसके घर पहुंचे और विवाद के दौरान रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया तथा हँसुआ से हमला कर हाथ में चोट पहुंचाई। आरोप है कि दोनों ने बच्चा झा और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर उनके पुत्र विपिन झा और भतीजे राम भूषण झा मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई और पुलिस के निर्देश पर पीड़ित का खानपुर CHC में इलाज कराया गया। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।1
- एनटीपीसी के समीप हाईवे और चारपहिया वाहन से बचने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा, छह सवारों में तीन घायल; पैरों में गंभीर चोट, फ्रैक्चर की आशंका1
- ससुराल में पंखा बनाते समय करंट लगने से रेलवे कर्मी की मौत पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत बहरामा गांव में दुखद हादसा सामने आया है, जहां अपने ससुराल आए एक रेलवे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोहर चौधरी के रूप में हुई है, जो रेलवे में कार्यरत थे। मिली जानकारी के मुताबिक मनोहर चौधरी अपने ससुराल बहरामा गांव आए हुए थे। घर में पंखा खराब होने के कारण वह उसे खुद ही ठीक कर लगाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि वह पेशे से कोई पंखा मिस्त्री या पेशेवर बिजली मैकेनिक नहीं थे, लेकिन घर वह इसे खुद ही ठीक लगनै लगे। इसी दौरान अचानक वह 440 वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगते ही वह असंतुलित होकर जोर से फर्श पर गिर पड़े। दुर्भाग्य से जिस जगह वह गिरे, वहां फर्श पर पानी फैला हुआ था। पानी में करंट का असर फैलने और शरीर में तेज झटका लगने के कारण वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी, तो वह वहीं अचेत अवस्था में पड़े थे। घबराए परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उठाकर बेड पर लेटाया। परिजनों ने उनके शरीर पर राख से मालिश करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भतीजे सिद्धार्थ चौधरी दौड़ते हुए घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मनोहर चौधरी बेड पर बेसुध पड़े हैं और लोग राख से उनकी मालिश कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिद्धार्थ उन्हें तुरंत नजदीकी एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उन्हें लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, तो वहां तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1