मंगलपुर तिराहा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कांस्टेबल गंभीर घायल, अज्ञात चालक फरार डेरापुर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में कांस्टेबल चंद्र विनायक गंभीर रूप से घायल हो गए। वह थाना रूरा में तैनात हैं और मूल रूप से रायबरेली के निवासी बताए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में चिंता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे कांस्टेबल चंद्र विनायक रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। मंगलपुर तिराहा के पास वह वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर की हड्डी पूरी तरह टूट गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के समय मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल कांस्टेबल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर पहुंचाया। अस्पताल में तैनात डॉ. वरुण द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायबरेली ले गए। वहीं थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने सोमवार 7 बजे बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है

- मंगलपुर तिराहा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कांस्टेबल गंभीर घायल, अज्ञात चालक फरार डेरापुर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में कांस्टेबल चंद्र विनायक गंभीर रूप से घायल हो गए। वह थाना रूरा में तैनात हैं और मूल रूप से रायबरेली के निवासी बताए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में चिंता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे कांस्टेबल चंद्र विनायक रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। मंगलपुर तिराहा के पास वह वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर की हड्डी पूरी तरह टूट गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के समय मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल कांस्टेबल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर पहुंचाया। अस्पताल में तैनात डॉ. वरुण द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायबरेली ले गए। वहीं थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने सोमवार 7 बजे बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है1
- संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के पुखरायां में डॉक्टर जयनीत कटियार के खिलाफ वायरल वीडियो एक साज़िश निकली। जिस महिला का बयान वीडियो में था, उसने अब खुलासा किया है कि उसकी बातों को तोड़-मरोड़कर डॉक्टर की छवि खराब करने और वसूली के लिए इस्तेमाल किया गया। उसने ऐसे वीडियो फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की अपील की है।3
- कानपुर देहात के राजपुर में पिछले 25 दिनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ फैल गया है, जिससे स्थानीय लोग और स्कूली छात्र परेशान हैं। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से निवासियों में नाराजगी है, जिस पर नगर पंचायत अधिकारी ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज औरैया रविवार शाम से लापता युवक का शव सोमवार को गांव के बाहर सूखे कुएं में मिला रविवार शाम से लापता युवक का शव सोमवार को गांव के बाहर सूखे कुएं में मिला,युवक के हाथ-पैर बंधे थे और हत्या के बाद शव कुएं में फेंके जाने का लगाया आरोप,शव पर मक्का की कर्वी डालकर छिपाने की कोशिश की गई ,घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोश फैल गया,आक्रोशित जनता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है,बिधूना कोतवाली क्षेत्र का मामला। *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर जागू में एक युवक का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट-*👇🏻1
- फर्जी नंबर प्लेट और बदले इंजन-चेसिस नंबर वाले वाहन का खुलासा, मुजफ्फरपुर पुलिस ने गैरेज से किया बड़ा बरामदगी अभियान फर्जी नंबर प्लेट और बदले इंजन-चेसिस नंबर वाले वाहन का खुलासा, मुजफ्फरपुर पुलिस ने गैरेज से किया बड़ा बरामदगी अभियान1
- खबर औरैया से जहाँ पर बिधूना क्षेत्र मे युवक का शव मिलने पर सनसनी *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर जागू में एक युवक का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट-*1
- डेरापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल ने की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी संजू सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। पंचायत में सबसे ज्यादा मुद्दा आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों का छाया रहा। किसानों ने कहा कि टिड़वा, रेसी, बहरी और उमरी समेत कई गांवों में रात-दिन फसल बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में सुरक्षित रखने की मांग की। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। किसानों ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि राहत में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है। पंचायत में पेयजल संकट भी प्रमुख मुद्दा रहा। किसानों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत टिड़वा और डुंडेली सहित कई गांवों में जलापूर्ति लंबे समय से ठप है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया1