Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर आजाद समाज पार्टी नेता करू यादव मंडल ने ली प्रेसवार्ता आजाद समाज पार्टी नेता करू यादव मंडल ने मंगलवार को लगभग 6 बजे मौ नगर में प्रेसवार्ता के दौरान ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी। कि यदि 15 सितंबर से पहले हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है, तो आजाद समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
Devendra jain
ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर आजाद समाज पार्टी नेता करू यादव मंडल ने ली प्रेसवार्ता आजाद समाज पार्टी नेता करू यादव मंडल ने मंगलवार को लगभग 6 बजे मौ नगर में प्रेसवार्ता के दौरान ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी। कि यदि 15 सितंबर से पहले हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है, तो आजाद समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर आजाद समाज पार्टी नेता करू यादव मंडल ने ली प्रेसवार्ता आजाद समाज पार्टी नेता करू यादव मंडल ने मंगलवार को लगभग 6 बजे मौ नगर में प्रेसवार्ता के दौरान ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी। कि यदि 15 सितंबर से पहले हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है, तो आजाद समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।1
- खेत में सजा जुए का फड़, पुलिस ने 10 जुआरियों को दबोचा चार लाख रुपये नकद, दो लग्जरी कार और ताश की गड्डियां बरामद; ग्वालियर से जुआ खेलने पहुंचे थे 8 आरोपी मुरैना। दिमनी थाना पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खुले खेत में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये नकद, दो लग्जरी चार पहिया वाहन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, दिमनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के बाहर खेत में रात के अंधेरे में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 1:30 बजे खेत को चारों तरफ से घेर लिया और मौके से ही जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए जुआरियों में 8 ग्वालियर और 2 मुरैना के निवासी हैं। इनमें से कई लोग ग्वालियर से जुआ खेलने के लिए बड़ागांव पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से नकदी और वाहनों को जब्त करने के साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा रात में ही आरोपियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि जुए के इस फड़ को कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।4
- ग्वालियर में महलगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों में नियमों को ताक पर रखकर एक ही हितग्राही को दो-दो फ्लैट आवंटित किए जाने का आरोप सामने आया है। ग्वालियर में महलगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों में नियमों को ताक पर रखकर एक ही हितग्राही को दो-दो फ्लैट आवंटित किए जाने का आरोप सामने आया है।1
- 5 साल के बच्चे और उसकी मां को पड़ोस में रहने वाले दुकानदार ने बेरहमी से पीटा महाराजपुरा थाना क्षेत्र का मामला अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही SP ऑफिस जनसुनवाई में पहुंचकर प्रशांत शाक्य और उसके परिवार ने लगाई न्याय की गुहार! 5 साल के बच्चे और उसकी मां को पड़ोस में रहने वाले दुकानदार ने बेरहमी से पीटा महाराजपुरा थाना क्षेत्र का मामला अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही SP ऑफिस जनसुनवाई में पहुंचकर प्रशांत शाक्य और उसके परिवार ने लगाई न्याय की गुहार!1
- संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का अटेर विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत भिण्ड। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा मंगलवार को अटेर विधानसभा क्षेत्र के अटेर मंडल में पहुंची। ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के शुभारंभ से पहले कलश का पूजन किया गया।अटेर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह तोमर ने कहा कि संत रविदास ने सदियों पहले समाज को ऊंच-नीच भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर मानवता समान अधिकार और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया था। यही विचार विकसित समरस और सशक्त भारत की आधारशिला हैं।वहीं डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि भारत संतों और महापुरुषों की भूमि है। संत रविदास ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से सामाजिक समानता समरसता और भक्ति का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।भानू भदौरिया ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समानता और सदाचार का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी समाज को आंतरिक शुद्धता और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाता है।इस अवसर पर महीपाल यादव, राजबीर गुर्जर, विश्वनाथ मिश्रा, पिंटू भदौरिया, धर्मेंद्र मौर्य, सुनील गुर्जर सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर आजाद समाज पार्टी का अल्टीमेटम, 15 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ। आजाद समाज पार्टी के नेता करू यादव मंडल ने मीडिया से बातचीत के दौरान ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि 15 सितंबर से पहले हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है, तो आजाद समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।करू यादव मंडल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल किसी एक समाज के महापुरुष नहीं हैं, बल्कि उन्होंने देश को संविधान देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। ऐसे में न्याय के मंदिर कहे जाने वाले हाईकोर्ट परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस विषय पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। ग्वालियर में पार्टी की ओर से 15 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं करू यादव मंडल ने कहा कि यदि निर्धारित समय तक मांग पूरी नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि आंदोलन की स्थिति पैदा होने से पहले ही इस मामले का समाधान किया जाए।करणी सेना पर भी साधा निशाना मीडिया से चर्चा के दौरान करू यादव मंडल ने करणी सेना को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने करणी सेना को संबोधित करते हुए उसे “चटनी सेना” कहकर निशाना साधा और कहा कि सामाजिक मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय संगठनों को जनता के वास्तविक सवालों पर अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। उनके इस बयान से स्थानीय राजनीतिक माहौल में बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।मौ नगर में शिक्षा और रोजगार का मुद्दा भी उठाया करू यादव मंडल ने केवल ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा के मुद्दे तक अपनी बात सीमित नहीं रखी, बल्कि मौ नगर में शिक्षा और रोजगार की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार और स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और शिक्षा के क्षेत्र में भी पर्याप्त सुविधाओं की जरूरत है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि युवाओं को काम की तलाश में दूसरे शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।करू यादव मंडल ने कहा कि आजाद समाज पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान तथा संविधान के अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी आंदोलन को लेकर संगठन को मजबूत किया जाए और लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तथा प्रशासन तक पहुंचाया जाए गौरतलब है कि ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का मुद्दा पहले भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा में रहा है। आजाद समाज पार्टी के नेताओं द्वारा इस मामले को लेकर पहले भी आंदोलन और प्रतिमा स्थापना की चेतावनी दी जा चुकी है।1
- सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के जन्मदिन पर भंडारा, भारी भीड़ से नगर पालिका चौराहे पर लगा लंबा जाम अम्बाह। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को अम्बाह नगर पालिका परिसर में सब्जी-पूड़ी के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में शहरवासी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में लगातार बढ़ती भीड़ के चलते नगर पालिका चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। देखते ही देखते चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारी भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही धीमी होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। कई वाहन चालक जाम में काफी देर तक फंसे रहे। चौराहे के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने में भी परेशानी सामने आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान प्रशासन और आयोजकों को पहले से यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती और वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने से ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है। भंडारे में उमड़ी भीड़ जहां सांसद के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाती रही, वहीं यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भविष्य में इस तरह के बड़े आयोजनों के दौरान नगर पालिका चौराहे पर विशेष यातायात व्यवस्था किए जाने की मांग की है।1
- समाजसेवियों ने गोहद नगर की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्यवाही की रखी मांग समाजसेवियों ने गोहद नगर की समस्याओं को लेकर मंगलवार को लगभग 5 बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।और बताया कि नालों की सफाई न होने से वार्डों में लोग गंदगी के बीच निकल रहे हैं।सड़कें बदहाल है।गाय सड़कों पर बैठ रही है। जिससे आए दिन हादसे हो जाते हैं।तथा अन्य समस्या उत्पन्न हो रही है।इन सभी समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की।1