logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आकाशवाणी 29/3/2026 ई0' प्रेरणा दायक -एक कहानी🌹❗

3 hrs ago
user_Kamalakant tiwari
Kamalakant tiwari
Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

आकाशवाणी 29/3/2026 ई0' प्रेरणा दायक -एक कहानी🌹❗

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, हर बूथ पर मजबूत टीम बनाने पर जोर संतकबीरनगर, ।। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को संगठन सृजन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि देश की परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, “इन विपरीत हालात में हमें पूरी ताकत के साथ काम करना होगा। हर बूथ पर जुझारू और मजबूत कार्यकर्ता खड़ा करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।” उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती के बल पर आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने संगठन सृजन अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में लगभग 90 प्रतिशत मंडलों तथा 65 प्रतिशत बूथों का गठन कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट उच्च नेतृत्व को भेज दी जाएगी। बैठक में वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से पूरी तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद नजीर, सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, शांति देवी, मोइन अंसारी, नीलम चतुर्वेदी, जय प्रकाश पांडेय, चंद्रमणि त्रिपाठी, अंबिका पांडेय, दयाशंकर चौधरी, निसार अहमद, अयाजुल हक, रामलौट यादव, राजन लाला, मोहम्मद अकरम, अजय सिंह, फैजान खान, हीरालाल, सतीश साहनी, प्रदुम्न रियाज, शिवदास मौर्या, सहारे आलम, परवेज़ मुन्नीलाल, रामाश्रय यादव, पिंटू सिंह, प्रेम नाथ मौर्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    संतकबीरनगर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, हर बूथ पर मजबूत टीम बनाने पर जोर
संतकबीरनगर, ।। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को संगठन सृजन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि देश की परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, “इन विपरीत हालात में हमें पूरी ताकत के साथ काम करना होगा। हर बूथ पर जुझारू और मजबूत कार्यकर्ता खड़ा करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।” उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती के बल पर आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने संगठन सृजन अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में लगभग 90 प्रतिशत मंडलों तथा 65 प्रतिशत बूथों का गठन कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट उच्च नेतृत्व को भेज दी जाएगी।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से पूरी तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मोहम्मद नजीर, सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, शांति देवी, मोइन अंसारी, नीलम चतुर्वेदी, जय प्रकाश पांडेय, चंद्रमणि त्रिपाठी, अंबिका पांडेय, दयाशंकर चौधरी, निसार अहमद, अयाजुल हक, रामलौट यादव, राजन लाला, मोहम्मद अकरम, अजय सिंह, फैजान खान, हीरालाल, सतीश साहनी, प्रदुम्न रियाज, शिवदास मौर्या, सहारे आलम, परवेज़ मुन्नीलाल, रामाश्रय यादव, पिंटू सिंह, प्रेम नाथ मौर्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Kamalakant tiwari
    1
    Post by Kamalakant tiwari
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इसी पावन स्थान पर एक नन्ही बालिका, नैंसी मिश्रा (उम्र 5 वर्ष), प्रतिदिन सुबह-शाम कपूर और अगरबत्ती जलाकर पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं। उसकी भक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है। भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों की रक्षा करें, हर कष्ट दूर करें, रोगों से मुक्ति दें, शत्रुओं से रक्षा करें और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखें। हर हर महादेव 🕉️✨
    2
    इसी पावन स्थान पर एक नन्ही बालिका, नैंसी मिश्रा (उम्र 5 वर्ष), प्रतिदिन सुबह-शाम कपूर और अगरबत्ती जलाकर पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं। उसकी भक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है।
भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों की रक्षा करें, हर कष्ट दूर करें, रोगों से मुक्ति दें, शत्रुओं से रक्षा करें और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखें।
हर हर महादेव 🕉️✨
    user_मिश्रा जी  पत्रकार
    मिश्रा जी पत्रकार
    Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संतकबीरनगर । उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने शनिवार को थाना महुली पहुंचकर संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही संज्ञान लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित राजस्व व पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित मामलों पर फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर । 
उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने शनिवार को थाना महुली पहुंचकर संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही संज्ञान लिया गया।
अधिकारियों ने संबंधित राजस्व व पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित मामलों पर फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एसआर इंटरनेशनल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स पर पुरस्कारों की बौछार मेधावी छात्रों को साइकिल, जूनियर रैंकर्स को घड़ी व उपहार; अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में दिखा उत्साह रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र संतकबीरनगर। जनपद के दक्षिणांचल स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों पर प्रबंधन की ओर से आकर्षक पुरस्कारों की बौछार हुई, जिससे विद्यालय परिसर उत्साह और खुशी से सराबोर नजर आया। क्लास 6 से 11वीं तक के टॉप रैंकर्स (बालक-बालिका) को साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जबकि नर्सरी से कक्षा 5 तक के जूनियर रैंकर्स को हैंड वॉच, वॉल वॉच और टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में प्ले-वे से लेकर 9वीं व 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ वार्षिक रिपोर्ट कार्ड प्राप्त किया। अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की और नए सत्र के लिए मार्गदर्शन लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने बच्चों को नए सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि एवं संस्थान के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में संस्थान की शिक्षण प्रणाली नए कलेवर में नजर आएगी और संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अभिभावक, शिक्षक और छात्रों से संयुक्त प्रयास का आह्वान किया। सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय ने छात्रों को बधाई देते हुए 2 अप्रैल तक नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं 2 अप्रैल से नियमित रूप से प्रारंभ हो जाएंगी। वहीं, प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने सभी रैंकर्स को शुभकामनाएं देते हुए अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्व. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इन छात्रों ने जीती साइकिलें: कक्षा 6 से 11वीं तक के टॉप रैंकर्स को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6: अर्पिता यादव, आस्था पटेल, प्रांजल प्रताप पाल, अनुपम चौरसिया कक्षा 7: अनुष्का यादव, लवी यादव, प्रवीण उपाध्याय, प्रिंस चौधरी कक्षा 8: अंशिका गोस्वामी, नूपुर साहू, अंकित मौर्य, अखंड शुक्ला कक्षा 9: अंशिका मद्धेशिया, अमृता त्रिपाठी, सुदिक्षा, सिया गोस्वामी, अभिनव कुमार, आदर्श कक्षा 11: रागिनी, पूजा चौरसिया, आलोक, अनुराग चौरसिया कार्यक्रम में मायाराम पाठक, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, महेंद्र चौधरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।
    4
    एसआर इंटरनेशनल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स पर पुरस्कारों की बौछार
मेधावी छात्रों को साइकिल, जूनियर रैंकर्स को घड़ी व उपहार; अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में दिखा उत्साह
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र 
संतकबीरनगर।
जनपद के दक्षिणांचल स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों पर प्रबंधन की ओर से आकर्षक पुरस्कारों की बौछार हुई, जिससे विद्यालय परिसर उत्साह और खुशी से सराबोर नजर आया।
क्लास 6 से 11वीं तक के टॉप रैंकर्स (बालक-बालिका) को साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जबकि नर्सरी से कक्षा 5 तक के जूनियर रैंकर्स को हैंड वॉच, वॉल वॉच और टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में प्ले-वे से लेकर 9वीं व 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ वार्षिक रिपोर्ट कार्ड प्राप्त किया। अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की और नए सत्र के लिए मार्गदर्शन लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने बच्चों को नए सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि एवं संस्थान के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में संस्थान की शिक्षण प्रणाली नए कलेवर में नजर आएगी और संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अभिभावक, शिक्षक और छात्रों से संयुक्त प्रयास का आह्वान किया।
सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय ने छात्रों को बधाई देते हुए 2 अप्रैल तक नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं 2 अप्रैल से नियमित रूप से प्रारंभ हो जाएंगी। वहीं, प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने सभी रैंकर्स को शुभकामनाएं देते हुए अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्व. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इन छात्रों ने जीती साइकिलें:
कक्षा 6 से 11वीं तक के टॉप रैंकर्स को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 6: अर्पिता यादव, आस्था पटेल, प्रांजल प्रताप पाल, अनुपम चौरसिया
कक्षा 7: अनुष्का यादव, लवी यादव, प्रवीण उपाध्याय, प्रिंस चौधरी
कक्षा 8: अंशिका गोस्वामी, नूपुर साहू, अंकित मौर्य, अखंड शुक्ला
कक्षा 9: अंशिका मद्धेशिया, अमृता त्रिपाठी, सुदिक्षा, सिया गोस्वामी, अभिनव कुमार, आदर्श
कक्षा 11: रागिनी, पूजा चौरसिया, आलोक, अनुराग चौरसिया
कार्यक्रम में मायाराम पाठक, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा, महेंद्र चौधरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संत कबीर नगर 28 मार्च 2026 सपा नेता व्यवहार नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय पर हाल में ही सपा में शामिल हुए नेता रोहित पांडे को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया, बताते चले की लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे बहुचर्चित चेहरा रोहित पांडे जो 7 मार्च को सपा में शामिल हुए थे उनका जनपद में प्रथम आगमन पर कांटे चौराहे से लेकर सपा कार्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया उसी कड़ी में सपा जिला कार्यालय के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के आयोजन में सपा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा रोहित पांडे का स्वागत किया गया स्वागत समारोह में शामिल हुए सपा नेता व प्रिया स्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 16 के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे कर्मठ सील वह जुझारू नेता महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय में पहुंचकर अपने नेता रोहित पांडे को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया
    1
    (ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
संत कबीर नगर 28 मार्च 2026 सपा नेता व्यवहार नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय पर हाल में ही सपा में शामिल हुए नेता रोहित पांडे को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया,
बताते चले की लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे बहुचर्चित चेहरा रोहित पांडे जो 7 मार्च को सपा में शामिल हुए थे उनका जनपद में प्रथम आगमन पर कांटे चौराहे से लेकर सपा कार्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया उसी कड़ी में सपा जिला कार्यालय के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के आयोजन में सपा कार्यालय पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा रोहित पांडे का स्वागत किया गया स्वागत समारोह में शामिल हुए सपा नेता व प्रिया स्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 16 के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे कर्मठ सील वह जुझारू नेता महेंद्र प्रताप यादव द्वारा सपा कार्यालय में पहुंचकर अपने नेता रोहित पांडे को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    15 hrs ago
  • जाति व धर्म के नाम पर भेदभाव पर जताई चिंता, 2027 में सपा सरकार बनाने का किया आह्वान संतकबीरनगर/समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारी रोहित पांडेय का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांटे से लेकर सरिया बाईपास चौराहे तक तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश में जाति एवं धर्म के नाम पर भेदभाव बढ़ता जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और इसी सिद्धांत के साथ आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। रोहित पांडेय ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला महामंत्री समाजवादी पार्टी विनोद यादव, रामदास यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य वार्ड के नित्यानंद यादव, केडी यादव, डॉ. मालती यादव, शाहिद सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
    2
    जाति व धर्म के नाम पर भेदभाव पर जताई चिंता, 2027 में सपा सरकार बनाने का किया आह्वान
संतकबीरनगर/समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारी रोहित पांडेय का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांटे से लेकर सरिया बाईपास चौराहे तक तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश में जाति एवं धर्म के नाम पर भेदभाव बढ़ता जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और इसी सिद्धांत के साथ आगे बढ़ती रहेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।
रोहित पांडेय ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला महामंत्री समाजवादी पार्टी विनोद यादव, रामदास यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य वार्ड के नित्यानंद यादव, केडी यादव, डॉ. मालती यादव, शाहिद सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.