logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#छोटीसादड़ी #वार्डनंबर1 #नगरपालिकाचुनाव #सीमामनीषउपाध्याय #मनीषउपाध्याय #चुनाव2026 #नगरपालिकाचुनाव2026 #वार्ड1 #विकास #जनताकीआवाज #चुनावीसरगर्मी #DesiNews247 #DesiReporter #राजस्थानन्यूज #स्थानीयसमाचार

5 hrs ago
user_Mukesh Nai
Mukesh Nai
Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
5 hrs ago

#छोटीसादड़ी #वार्डनंबर1 #नगरपालिकाचुनाव #सीमामनीषउपाध्याय #मनीषउपाध्याय #चुनाव2026 #नगरपालिकाचुनाव2026 #वार्ड1 #विकास #जनताकीआवाज #चुनावीसरगर्मी #DesiNews247 #DesiReporter #राजस्थानन्यूज #स्थानीयसमाचार

More news from राजस्थान and nearby areas
  • #छोटीसादड़ी #वार्डनंबर1 #नगरपालिकाचुनाव #सीमामनीषउपाध्याय #मनीषउपाध्याय #चुनाव2026 #नगरपालिकाचुनाव2026 #वार्ड1 #विकास #जनताकीआवाज #चुनावीसरगर्मी #DesiNews247 #DesiReporter #राजस्थानन्यूज #स्थानीयसमाचार
    1
    #छोटीसादड़ी #वार्डनंबर1 #नगरपालिकाचुनाव #सीमामनीषउपाध्याय #मनीषउपाध्याय #चुनाव2026 #नगरपालिकाचुनाव2026 #वार्ड1 #विकास #जनताकीआवाज #चुनावीसरगर्मी #DesiNews247 #DesiReporter #राजस्थानन्यूज #स्थानीयसमाचार
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 12 दिन की सेवा के बाद राम रसोड़े का समापन, यात्रियों को भेंट की 90 साड़ियां 1000 से 1500 यात्रियों को रोज मिला नि:शुल्क भोजन, 300 के ठहरने की व्यवस्था; भामाशाहों ने साड़ियां देकर महिला यात्रियों का किया सम्मान पवन अग्रवाल चिकारड़ा। राती मंगरी मंगलवाड़ क्षेत्र में मंगलवाड़-चित्तौड़ मार्ग पर बाबा रामदेव मंदिर जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए पिछले 12 दिनों से चल रहा राम रसोड़ा बुधवार को श्रद्धा और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। राम रसोड़े में प्रतिदिन करीब 1000 से 1500 यात्रियों को नि:शुल्क भोजन, 300 यात्रियों के एक साथ ठहरने की व्यवस्था, चाय-नाश्ता तथा दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध कराई गईं। राम रसोड़े के संचालक एवं संयोजक डॉ. ताराचंद ने बताया कि सेवा कार्य में मंगलवाड़ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने वॉलेंटियर बनकर पूरे उत्साह से यात्रियों की सेवा की। भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के साथ यात्रियों को सम्मान देने की भी पहल की गई। भामाशाहों ने 90 साड़ियां भेंट कर महिला यात्रियों का किया सम्मान उदयपुर के भामाशाहों की ओर से यात्रियों के लिए 40 साड़ियां उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें रामदेवरा जाने-आने वाली महिला यात्रियों को सम्मानपूर्वक भेंट किया गया। इस पहल से प्रेरित होकर करीब 70 किलोमीटर दूर जनकपुरी, उदयपुर से पुष्पा सुथार एवं देवीलाल सुथार 50 साड़ियां लेकर राम रसोड़े पहुंचे। इस दौरान कौशल्या कुंवर, मंजू बाला, पल कुमार, उषा मोगरा, कुशबा जनवा, श्यामलाल, नरेश मेघवाल, रामचंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार, जयप्रकाश मेघवाल, कुशल पाटीदार, मंजू मेघवाल, त्रिलोकनाथ, केल मोगरा, अक्षत मेघवाल, लकी मेघवाल एवं छोटा काका सहित अन्य लोगों ने यात्रियों को अपने हाथों से साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर यात्रियों ने आयोजकों, वॉलेंटियर्स और भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें इस तरह सम्मानित किए जाने का अनुभव पहली बार मिला है। उन्होंने सभी के लिए बाबा रामदेव से सुख-समृद्धि की कामना की। राम रसोड़े में प्रतिदिन भजनों की धुन पर महिला-पुरुष और बच्चे-बच्चियां जमकर नृत्य करते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर सैकड़ों यात्रियों की मौजूदगी में भामाशाहों का राम रसोड़ा संचालक एवं टीम ने सम्मान किया। डॉ. ताराचंद ने कहा कि अगले वर्ष बाबा ने चाहा तो इससे भी भव्य पंडाल लगाकर 500 बेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही भगवान की सेवा है। मानव, गौ, मूक-बधिर और पक्षियों की सेवा से पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है।
    4
    12 दिन की सेवा के बाद राम रसोड़े का समापन, यात्रियों को भेंट की 90 साड़ियां

1000 से 1500 यात्रियों को रोज मिला नि:शुल्क भोजन, 300 के ठहरने की व्यवस्था; भामाशाहों ने साड़ियां देकर महिला यात्रियों का किया सम्मान
पवन अग्रवाल
चिकारड़ा। राती मंगरी मंगलवाड़ क्षेत्र में मंगलवाड़-चित्तौड़ मार्ग पर बाबा रामदेव मंदिर जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए पिछले 12 दिनों से चल रहा राम रसोड़ा बुधवार को श्रद्धा और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। राम रसोड़े में प्रतिदिन करीब 1000 से 1500 यात्रियों को नि:शुल्क भोजन, 300 यात्रियों के एक साथ ठहरने की व्यवस्था, चाय-नाश्ता तथा दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध कराई गईं।
राम रसोड़े के संचालक एवं संयोजक डॉ. ताराचंद ने बताया कि सेवा कार्य में मंगलवाड़ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने वॉलेंटियर बनकर पूरे उत्साह से यात्रियों की सेवा की। भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के साथ यात्रियों को सम्मान देने की भी पहल की गई।
भामाशाहों ने 90 साड़ियां भेंट कर महिला यात्रियों का किया सम्मान
उदयपुर के भामाशाहों की ओर से यात्रियों के लिए 40 साड़ियां उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें रामदेवरा जाने-आने वाली महिला यात्रियों को सम्मानपूर्वक भेंट किया गया। इस पहल से प्रेरित होकर करीब 70 किलोमीटर दूर जनकपुरी, उदयपुर से पुष्पा सुथार एवं देवीलाल सुथार 50 साड़ियां लेकर राम रसोड़े पहुंचे। इस दौरान कौशल्या कुंवर, मंजू बाला, पल कुमार, उषा मोगरा, कुशबा जनवा, श्यामलाल, नरेश मेघवाल, रामचंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार, जयप्रकाश मेघवाल, कुशल पाटीदार, मंजू मेघवाल, त्रिलोकनाथ, केल मोगरा, अक्षत मेघवाल, लकी मेघवाल एवं छोटा काका सहित अन्य लोगों ने यात्रियों को अपने हाथों से साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान पाकर यात्रियों ने आयोजकों, वॉलेंटियर्स और भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें इस तरह सम्मानित किए जाने का अनुभव पहली बार मिला है। उन्होंने सभी के लिए बाबा रामदेव से सुख-समृद्धि की कामना की।
राम रसोड़े में प्रतिदिन भजनों की धुन पर महिला-पुरुष और बच्चे-बच्चियां जमकर नृत्य करते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर सैकड़ों यात्रियों की मौजूदगी में भामाशाहों का राम रसोड़ा संचालक एवं टीम ने सम्मान किया।
डॉ. ताराचंद ने कहा कि अगले वर्ष बाबा ने चाहा तो इससे भी भव्य पंडाल लगाकर 500 बेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही भगवान की सेवा है। मानव, गौ, मूक-बधिर और पक्षियों की सेवा से पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मतदान दलों की रवानगी, छोटी सादड़ी एवं धरियावद नगर निकाय में 11 सितंबर को होगा मतदान प्रतापगढ़ मतदान दलों की रवानगी, छोटी सादड़ी एवं धरियावद नगर निकाय में 11 सितंबर को होगा मतदान आब्जर्वर ओ पी जैन ने मतदान दलों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कहा: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त मतदान करवाना हम सबकी जिम्मेदारी, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करें सुनिश्चित प्रतापगढ़, 10 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण में नगर परिषद प्रतापगढ़ एवं नगर पालिका अरनोद के लिए 9 सितंबर को मतदान संपन्न होने के बाद अब द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। द्वितीय चरण में शुक्रवार, 11 सितंबर को नगर पालिका छोटी सादड़ी एवं नगर पालिका धरियावद में मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच नाका से मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग), उदयपुर के निदेशक ओ.पी. जैन की उपस्थिति में मतदान दलों को गुरुवार को रवाना किया गया। नगर पालिका छोटी सादड़ी के लिए 25 कार्यरत एवं 3 आरक्षित मतदान दल तथा नगर पालिका धरियावद के लिए 20 कार्यरत एवं 3 आरक्षित मतदान दल रवाना किए गए। रवानगी से पूर्व मतदान दलों को निर्धारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को ईवीएम के संचालन एवं उपयोग, मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्र पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के दायित्वों तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के दौरान आवश्यक सावधानियों, निर्वाचन सामग्री के समुचित उपयोग एवं संधारण तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को उनकी निर्धारित मतदान सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। पर्यवेक्षक ओ.पी. जैन ने मतदान दलों को निर्देश दिए कि वे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन प्रक्रिया का पूर्णतः पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न करवाएं। उन्होंने मतदान दलों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने मतदान दलों से कहा कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करते हुए मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखें तथा किसी भी स्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने कहा कि मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने मतदान दलों से समन्वय रखते हुए निर्भीक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न करवाने की बात कही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने कहा कि हमें पारदर्शी, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान करवाना है। यही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाए। इस दौरान मतदान दलों एवं कार्मिकों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। _______
    1
    मतदान दलों की रवानगी, छोटी सादड़ी एवं धरियावद नगर निकाय में 11 सितंबर को होगा मतदान
प्रतापगढ़ मतदान दलों की रवानगी, छोटी सादड़ी एवं धरियावद नगर निकाय में 11 सितंबर को होगा मतदान
आब्जर्वर ओ पी जैन ने मतदान दलों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कहा: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त मतदान करवाना हम सबकी जिम्मेदारी, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करें सुनिश्चित
प्रतापगढ़, 10 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण में नगर परिषद प्रतापगढ़ एवं नगर पालिका अरनोद के लिए 9 सितंबर को मतदान संपन्न होने के बाद अब द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। द्वितीय चरण में शुक्रवार, 11 सितंबर को नगर पालिका छोटी सादड़ी एवं नगर पालिका धरियावद में मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच नाका से मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग), उदयपुर के निदेशक ओ.पी. जैन की उपस्थिति में मतदान दलों को गुरुवार को रवाना किया गया। नगर पालिका छोटी सादड़ी के लिए 25 कार्यरत एवं 3 आरक्षित मतदान दल तथा नगर पालिका धरियावद के लिए 20 कार्यरत एवं 3 आरक्षित मतदान दल रवाना किए गए।
रवानगी से पूर्व मतदान दलों को निर्धारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को ईवीएम के संचालन एवं उपयोग, मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्र पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के दायित्वों तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के दौरान आवश्यक सावधानियों, निर्वाचन सामग्री के समुचित उपयोग एवं संधारण तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को उनकी निर्धारित मतदान सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
पर्यवेक्षक ओ.पी. जैन ने मतदान दलों को निर्देश दिए कि वे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन प्रक्रिया का पूर्णतः पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न करवाएं। उन्होंने मतदान दलों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने मतदान दलों से कहा कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करते हुए मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखें तथा किसी भी स्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने कहा कि मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने मतदान दलों से समन्वय रखते हुए निर्भीक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न करवाने की बात कही।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने कहा कि हमें पारदर्शी, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान करवाना है। यही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाए। इस दौरान मतदान दलों एवं कार्मिकों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
_______
    user_रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
    रिपोर्टर मकसूदअहमद राईन
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सुबह शाम पूजा अर्चना के टाइम की जाती है लाइट कटौती जिससे ग्रामीण व भक्तजन नाराज बिजली कटौती से पूजा अर्चना नहीं हो पा रही है जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी सीमा कुमावत रिपोर्टर सुबह शाम पूजा अर्चना के टाइम की जाती है लाइट कटौती जिससे ग्रामीण व भक्तजन नाराज बिजली कटौती से पूजा अर्चना नहीं हो पा रही है जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी सीमा कुमावत रिपोर्टर प्रतापगढ़ जिले के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल देवगढ़ प्रखंड के चौकड़ी गांव के कार्यकर्ता पंचायत समिति व पंचायत धमोतर सुबह वह शाम को लाइट कटौती से पूरे क्षेत्रवासी परेशान हैं यहां पर पूजा आरती के टाइम पर ही लाइट कटौती रहती है तो हमारा कहना यह है की लाइट कटौती करो लेकिन या तो रात में करो या दिन में करो सुबह शाम पूजा आरती के टाइम पर लाइट कटौती न करें
    2
    सुबह शाम पूजा अर्चना के टाइम की जाती है लाइट कटौती जिससे ग्रामीण व भक्तजन नाराज बिजली कटौती से पूजा अर्चना नहीं हो पा रही है जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी 
सीमा कुमावत रिपोर्टर 
सुबह शाम पूजा अर्चना के टाइम की जाती है लाइट कटौती जिससे ग्रामीण व भक्तजन नाराज बिजली कटौती से पूजा अर्चना नहीं हो पा रही है जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी 
सीमा कुमावत रिपोर्टर 
प्रतापगढ़ जिले के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल देवगढ़ प्रखंड के चौकड़ी गांव के कार्यकर्ता पंचायत समिति व पंचायत धमोतर सुबह वह शाम को लाइट कटौती से पूरे क्षेत्रवासी परेशान हैं यहां पर पूजा आरती के टाइम पर ही लाइट कटौती रहती है तो हमारा कहना यह है की लाइट कटौती करो लेकिन या तो रात में करो या दिन में करो सुबह शाम पूजा आरती के टाइम पर लाइट कटौती न करें
    user_Seema kumawat
    Seema kumawat
    Video Creator प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सावनकुंड में बाबा रूपसिंह जी महाराज के मैदान में चोरी, मोटर-लाइट व विद्युत केबल ले गए चोर मनासा। श्री बाबा आराध्य देव रूपसिंह जी महाराज के मैदान, सावनकुंड में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर यहां लगे मोटर, लाइट एवं विद्युत केबल चोरी कर ले गए। धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की घटना से समाजजनों में आक्रोश है। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। समाजजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि घटना से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
    1
    सावनकुंड में बाबा रूपसिंह जी महाराज के मैदान में चोरी, मोटर-लाइट व विद्युत केबल ले गए चोर
मनासा। श्री बाबा आराध्य देव रूपसिंह जी महाराज के मैदान, सावनकुंड में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर यहां लगे मोटर, लाइट एवं विद्युत केबल चोरी कर ले गए।
धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की घटना से समाजजनों में आक्रोश है। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
समाजजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि घटना से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सांवरिया सेठ के दरबार में करोड़ों की दानराशि, नीलगाय शिकार पर वन विभाग का बड़ा एक्शन! पहले चरण में सांवरिया सेठ के भंडार से निकले ₹7 करोड़ 53 लाख 60 हजार, 14 सितंबर को फिर खुलेगा भंडार… इधर नीलगाय के बच्चे के शिकार मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जेल!
    1
    सांवरिया सेठ के दरबार में करोड़ों की दानराशि, नीलगाय शिकार पर वन विभाग का बड़ा एक्शन!
पहले चरण में सांवरिया सेठ के भंडार से निकले ₹7 करोड़ 53 लाख 60 हजार, 14 सितंबर को फिर खुलेगा भंडार… इधर नीलगाय के बच्चे के शिकार मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जेल!
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • शंभूपुरा में उड़ती धूल से आमजन परेशान, ग्रामीणों ने भारी वाहन बाहर निकालने की मांग की। दैनिक वीरधरा राजस्थान। शंभूपुरा।कस्बे में दिनभर गुजरने वाले भारी वाहनों के चलते उड़ती धूल से दुकानदार, आमजन ओर राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के अंदर से होकर दिनभर बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते है, जबकि यहाँ आबादी क्षेत्र भी है और बाजार भी, जिससे उड़ती धूल मिट्टी से तो आमजन परेशान है ही साथ ही साथ हर समय बड़ी दुर्घटना का अंदेशा लगा रहता है, ग्रामीणों ने पुलिस प्रसासन से मांग की है कि बसों को छोड़कर सभी भारी वाहन बाईपास से निकाले, कस्बे में आने वाले इन सभी भारी वाहनों का प्रवेश निषेध करे, ताकि भविष्य में कभी होने वाली बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। थानाधिकारी धर्मराज मीणा ने कहा कि हमारी भी प्राथमिकता यही रहती की यातायात व्यवस्थित हो, कस्बे में भारी वाहन आ रहे और उससे आमजन परेशान है, दुर्घटना का खतरा है तो इसे डायवर्ड करेंगे।
    1
    शंभूपुरा में उड़ती धूल से आमजन परेशान, ग्रामीणों ने भारी वाहन बाहर निकालने की मांग की।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
शंभूपुरा।कस्बे में दिनभर गुजरने वाले भारी वाहनों के चलते उड़ती धूल से दुकानदार, आमजन ओर राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के अंदर से होकर दिनभर बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते है, जबकि यहाँ आबादी क्षेत्र भी है और बाजार भी, जिससे उड़ती धूल मिट्टी से तो आमजन परेशान है ही साथ ही साथ हर समय बड़ी दुर्घटना का अंदेशा लगा रहता है, ग्रामीणों ने पुलिस प्रसासन से मांग की है कि बसों को छोड़कर सभी भारी वाहन बाईपास से निकाले, कस्बे में आने वाले इन सभी भारी वाहनों का प्रवेश निषेध करे, ताकि भविष्य में कभी होने वाली बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
थानाधिकारी धर्मराज मीणा ने कहा कि हमारी भी प्राथमिकता यही रहती की यातायात व्यवस्थित हो, कस्बे में भारी वाहन आ रहे और उससे आमजन परेशान है, दुर्घटना का खतरा है तो इसे डायवर्ड करेंगे।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर मारा महिलाओं ने शराब दुकानों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश सर चढ़कर बोला
    1
    पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर मारा महिलाओं ने

शराब दुकानों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश सर चढ़कर बोला
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.