logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालाब पर अवैध कब्जे से गांव की जल निकासी ठप, तहसील दिवस में शिकायत मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेलौहा टप्पा चौरासी में ग्राम सभा की भूमि पर दर्ज तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 265 (रकबा 0.49 हेक्टेयर) तालाब के खाते में दर्ज है। यह तालाब मुख्य आबादी से सटा हुआ है और मेजा मार्ग से कोरांव मार्ग को कोहडार रोड से जोड़ने वाले लिंक मार्ग के समीप स्थित है। ग्रामीणों का आरोप है कि विनोद कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव एवं सुदीप श्रीवास्तव, निवासी डेलौहा, थाना मेजा द्वारा तालाब की भूमि पर अवैध रूप से मकान, शौचालय व बाथरूम का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। इससे तालाब की मूल संरचना नष्ट हो गई है और गांव की वर्षों पुरानी जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व प्रधान कमला पटेल के कार्यकाल में तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया था, जिससे गांव के घरों व बरसात का पानी नाली के माध्यम से तालाब में पहुंचता था। आरोप है कि तालाब तक जाने वाले रास्ते पर सरहंगो ने कब्जा कर लिया है, जिसके कारण न तो नाली का निर्माण हो पा रहा है और न ही जल निकासी का रास्ता बचा है। परिणामस्वरूप ग्रामीणों के घरों का पानी सड़क पर बहने को मजबूर है, जिससे आए दिन जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस जलभराव के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाई हो रही है। गंदगी कीचड़ के कारण गांव में संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। मामले को लेकर कई ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर तालाब से अवैध कब्जा हटवाने, अवरुद्ध रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने, जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शिकायतकर्ताओं में कृष्ण कुमार मिश्रा, जनार्दन प्रसाद तिवारी, पारस नाथ तिवारी, अशोक तिवारी, शशिकांत कांत तिवारी (पूर्व प्रधान), कृष्ण कांत द्विवेदी, शुभम गुप्ता, लक्ष्मी देवी गुप्ता (पूर्व प्रधान) सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

1 day ago
user_राजेश कुमार
राजेश कुमार
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विवाहा ही
    1
    विवाहा ही
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • कौंधियारा क्षेत्र के ग्रामसभा अकोढ़ा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला व विधानसभा कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य मंडल प्रभारी व प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए मजबूत जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” मंत्र के साथ घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। 25 फरवरी को जौनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चन्द्रशेखर आजाद की रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कौंधियारा क्षेत्र के ग्रामसभा अकोढ़ा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला व विधानसभा कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य मंडल प्रभारी व प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए मजबूत जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” मंत्र के साथ घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। 25 फरवरी को जौनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चन्द्रशेखर आजाद की रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हंडिया।कोरांव के बेलन मुख्य नहर मे बढवारी पुल के पास राजापुर बारात जा रही ब्रेजा और वैगनार कूद गई है। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। सीआरपीएफ जवान लालजी शुक्ल निवासी गडरी थाना खीरी नैनी मे मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। उनके बेटे अभिषेक की बारात कोरांव के घूघा गांव एक वाहन किया में चार लोग शुभम शुक्ला रीवा,संदीप आजमगढ़, विशाल मौर्य जौनपुर तथा सौरव गौतम रीवा थे जो सुरक्षित निकल आए ।जबकि दूसरी कार आइटेन में प्रदीप कुशवाहा,वसीम गाज़ीपुर ,अनूप कुमार, अंशु गाज़ीपुर तथा रोहित बलिया पांच लोग थे, जिसमें प्रदीप कुशवाहा और अंशु गाज़ीपुर गायब है।सभी अपने दोस्त अभिषेक की बारात नैनी से कोरांव के घूघा गांव जा रहे थे।
    1
    हंडिया।कोरांव के बेलन मुख्य नहर मे बढवारी पुल के पास राजापुर बारात जा रही ब्रेजा और वैगनार कूद गई है। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।
सीआरपीएफ जवान लालजी शुक्ल निवासी गडरी थाना खीरी नैनी मे मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। उनके बेटे अभिषेक की बारात कोरांव के घूघा गांव 
एक वाहन किया में चार लोग शुभम शुक्ला रीवा,संदीप आजमगढ़, विशाल मौर्य जौनपुर तथा सौरव गौतम रीवा थे जो सुरक्षित निकल आए ।जबकि दूसरी कार  आइटेन में प्रदीप कुशवाहा,वसीम गाज़ीपुर ,अनूप कुमार, अंशु गाज़ीपुर तथा रोहित बलिया पांच लोग थे, जिसमें प्रदीप कुशवाहा और अंशु गाज़ीपुर गायब है।सभी अपने दोस्त अभिषेक की बारात नैनी से कोरांव के घूघा गांव जा रहे थे।
    user_Dr rajesh kumar yadav
    Dr rajesh kumar yadav
    हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहुत अच्छा सो है जो कि मेरे सेठ की वाइफ है और मेरा पेमेंट नहीं दिया इसकी वजह से हमने उसके वाइफ का और उसका फोटो वीडियो वायरल कर रहे हैं
    1
    बहुत अच्छा सो है जो कि मेरे सेठ की वाइफ है और मेरा पेमेंट नहीं दिया इसकी वजह से हमने उसके वाइफ का और उसका फोटो वीडियो वायरल कर रहे हैं
    user_Gauri shankar nishad
    Gauri shankar nishad
    Farmer लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by इंद्रजीत/बिकु त्रिपाठी
    3
    Post by इंद्रजीत/बिकु त्रिपाठी
    user_इंद्रजीत/बिकु त्रिपाठी
    इंद्रजीत/बिकु त्रिपाठी
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सराय इनायत थाना के दक्षिणी कोटवा गांव में कुछ लोगों द्वारा एक भूतपूर्व सैनिक की निजी भूमि पर अवैध रूप से रास्ता बनाकर बालू ढोने का मामला सामने आया है आरोप है कि भूतपूर्व सैनिक को तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित कुलदीप सिंह दक्षिणी कोटवा ने सराय इनायत थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविवार 02 बजे पीड़ित ने इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सराय इनायत थाना के दक्षिणी कोटवा गांव में कुछ लोगों द्वारा एक भूतपूर्व सैनिक की निजी भूमि पर अवैध रूप से रास्ता बनाकर बालू ढोने का मामला सामने आया है आरोप है कि भूतपूर्व सैनिक को तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित कुलदीप सिंह दक्षिणी कोटवा ने सराय इनायत थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविवार 02 बजे पीड़ित ने इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • किचन में बढ़िया प्रकार का सामान बनाने का नया तरीका
    1
    किचन में बढ़िया प्रकार का सामान बनाने का नया तरीका
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रयागराज मिसिरपुर फुटबॉल हो रहा है अच्छा से भाई को खेलना है वहां के रजिस्ट्रेशन कर सकता है
    1
    प्रयागराज मिसिरपुर फुटबॉल हो रहा है अच्छा से भाई को खेलना है वहां के रजिस्ट्रेशन कर सकता है
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.