Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समीक्षा बैठक — चुनावी तैयारी तेज कौंधियारा क्षेत्र के ग्रामसभा अकोढ़ा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला व विधानसभा कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य मंडल प्रभारी व प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए मजबूत जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” मंत्र के साथ घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। 25 फरवरी को जौनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चन्द्रशेखर आजाद की रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Rohit Sharma
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समीक्षा बैठक — चुनावी तैयारी तेज कौंधियारा क्षेत्र के ग्रामसभा अकोढ़ा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला व विधानसभा कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य मंडल प्रभारी व प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए मजबूत जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” मंत्र के साथ घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। 25 फरवरी को जौनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चन्द्रशेखर आजाद की रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौंधियारा क्षेत्र के ग्रामसभा अकोढ़ा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला व विधानसभा कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य मंडल प्रभारी व प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए मजबूत जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” मंत्र के साथ घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। 25 फरवरी को जौनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चन्द्रशेखर आजाद की रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मेजा, प्रयागराज। उरुवा क्षेत्र में सत्य नारायण इंटर कॉलेज के सामने स्थित गौरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित सवर्ण आर्मी के सम्मेलन में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने कहा कि बॉलीवुड के नचनिए ब्राह्मणों के योगदान, बलिदान और त्याग को नहीं बता सकते, उनकी औकात नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर समाज के निर्माण तक सवर्ण समाज, विशेषकर ब्राह्मणों की भूमिका ऐतिहासिक रही है, लेकिन आज उनके योगदान को योजनाबद्ध तरीके से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी सवर्णों को एकजुट होने की आवश्यकता है। आज जो हालात ब्राह्मण, ठाकुर, श्रीवास्तव और बनिया समाज के साथ हो रहे हैं, वह किसी से छिपे नहीं हैं। यूजीसी का नया नियम यदि लागू हो गया तो बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा। विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ गलत व्यवहार की आशंका है और वे अपनी बात खुलकर नहीं रख पाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सवर्ण आर्मी का किसी भी जाति या धर्म से कोई टकराव नहीं है, लेकिन यदि सवर्ण समाज को अनावश्यक रूप से निशाना बनाया गया तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर संसद तक सवर्ण समाज के प्रतिनिधि मौजूद हैं, लेकिन राजनीतिक मजबूरियों के कारण कोई भी खुलकर अपनों की आवाज नहीं उठा पा रहा है। उन्होंने कहा कि सवर्ण आर्मी का उद्देश्य सवर्ण समाज के खिलाफ बनाए जा रहे अनैतिक कानूनों और नीतियों का विरोध करना है। देश की आजादी में चंद्रशेखर आजाद जैसे अनेक ब्राह्मणों ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन आज उनके त्याग और बलिदान को इतिहास से मिटाने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम में स्वामी दिलीपानंद, पूनम तिवारी, जूही तिवारी, शिशिर मिश्र, राहुल मिश्र, कुलदीप मिश्रा, विजय शुक्ला, पवन मिश्र, विशाल तिवारी, नीरज द्विवेदी, राहुल शर्मा, नीरज ओझा, विपिन तिवारी, नरेंद्र तिवारी, हीरालाल, राजीव तिवारी, मोनू तिवारी, शुभम करवरिया, रवि पाठक, मुकेश तिवारी, शिवकेश दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया।1
- विवाहा ही1
- Post by संवाददाता रुद्र प्रताप सिंह1
- बहुत अच्छा सो है जो कि मेरे सेठ की वाइफ है और मेरा पेमेंट नहीं दिया इसकी वजह से हमने उसके वाइफ का और उसका फोटो वीडियो वायरल कर रहे हैं1
- Post by इंद्रजीत/बिकु त्रिपाठी3
- हंडिया।कोरांव के बेलन मुख्य नहर मे बढवारी पुल के पास राजापुर बारात जा रही ब्रेजा और वैगनार कूद गई है। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। सीआरपीएफ जवान लालजी शुक्ल निवासी गडरी थाना खीरी नैनी मे मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। उनके बेटे अभिषेक की बारात कोरांव के घूघा गांव एक वाहन किया में चार लोग शुभम शुक्ला रीवा,संदीप आजमगढ़, विशाल मौर्य जौनपुर तथा सौरव गौतम रीवा थे जो सुरक्षित निकल आए ।जबकि दूसरी कार आइटेन में प्रदीप कुशवाहा,वसीम गाज़ीपुर ,अनूप कुमार, अंशु गाज़ीपुर तथा रोहित बलिया पांच लोग थे, जिसमें प्रदीप कुशवाहा और अंशु गाज़ीपुर गायब है।सभी अपने दोस्त अभिषेक की बारात नैनी से कोरांव के घूघा गांव जा रहे थे।1
- कौंधियारा क्षेत्र आम्बा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के आज रविवार तीसरे दिन धार्मिक माहौल अपने चरम पर दिखाई दिया। मथुरा-वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राजेंद्र महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण और विस्तार पूर्वक रसपान कराया गया। कथा स्थल पर सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर भक्ति में लीन नजर आए।1