मेजा, प्रयागराज। उरुवा क्षेत्र में सत्य नारायण इंटर कॉलेज के सामने स्थित गौरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित सवर्ण आर्मी के सम्मेलन में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने कहा कि बॉलीवुड के नचनिए ब्राह्मणों के योगदान, बलिदान और त्याग को नहीं बता सकते, उनकी औकात नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर समाज के निर्माण तक सवर्ण समाज, विशेषकर ब्राह्मणों की भूमिका ऐतिहासिक रही है, लेकिन आज उनके योगदान को योजनाबद्ध तरीके से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी सवर्णों को एकजुट होने की आवश्यकता है। आज जो हालात ब्राह्मण, ठाकुर, श्रीवास्तव और बनिया समाज के साथ हो रहे हैं, वह किसी से छिपे नहीं हैं। यूजीसी का नया नियम यदि लागू हो गया तो बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा। विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ गलत व्यवहार की आशंका है और वे अपनी बात खुलकर नहीं रख पाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सवर्ण आर्मी का किसी भी जाति या धर्म से कोई टकराव नहीं है, लेकिन यदि सवर्ण समाज को अनावश्यक रूप से निशाना बनाया गया तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर संसद तक सवर्ण समाज के प्रतिनिधि मौजूद हैं, लेकिन राजनीतिक मजबूरियों के कारण कोई भी खुलकर अपनों की आवाज नहीं उठा पा रहा है। उन्होंने कहा कि सवर्ण आर्मी का उद्देश्य सवर्ण समाज के खिलाफ बनाए जा रहे अनैतिक कानूनों और नीतियों का विरोध करना है। देश की आजादी में चंद्रशेखर आजाद जैसे अनेक ब्राह्मणों ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन आज उनके त्याग और बलिदान को इतिहास से मिटाने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम में स्वामी दिलीपानंद, पूनम तिवारी, जूही तिवारी, शिशिर मिश्र, राहुल मिश्र, कुलदीप मिश्रा, विजय शुक्ला, पवन मिश्र, विशाल तिवारी, नीरज द्विवेदी, राहुल शर्मा, नीरज ओझा, विपिन तिवारी, नरेंद्र तिवारी, हीरालाल, राजीव तिवारी, मोनू तिवारी, शुभम करवरिया, रवि पाठक, मुकेश तिवारी, शिवकेश दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया।

- हंडिया।निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।प्रत्येक न्याय पंचायत के संकुल भवन वाले विद्यालय में आयोजित चौपाल में अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगो ने भाग लिया। निपुण भारत अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय बरेठी, संविलियन विद्यालय बसगित, उच्च प्राथमिक विद्यालय बींदा, प्राथमिक विद्यालय कनकपुर, सांवलियन विद्यालय चांदोपारा,असढ़िया, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर कस्बा, कहरा, सांवलियन विद्यालय महुआडीह, प्राथमिक विद्यालय सैदाबाद व उतरांव में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि चौपाल में उपस्थित जन समुदाय को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टीएकएम ,गणित किट के प्रयोग ,तकनीकी शिक्षा स्मार्ट क्लास,आईसीटी लैब,आपरेशन कायाकल्प के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एआरपी निधि सिंह,शिक्षक संकुल रजनीश कुमार,अमित भारतीय,शारदा देवी, नरेंद्र द्विवेदी, संजय दुबे , धीरज सोनकर सहित तमाम अभिभाक मौजूद रहे।2
- सैदाबाद चौकी क्षेत्र अंतर्गत खपटिहा गांव में रविवार करीब 04 बजे सेटरिंग का काम करते समय एक मजदूर ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मनमोहन (52) पुत्र सुखदेव, निवासी दशेर डिघ के रूप में हुई है।1
- किचन में बढ़िया प्रकार का सामान बनाने का नया तरीका1
- भदोही जिले के जंगीगंज कलनूआ में उमाशंकर पांडेय ने बताया कि मेरा आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाने से से हमारे पत्नी का सर्जरी दवा नहीं हो पा रहा है जिम्मेदार दार है बेखबर1
- मीरजापुर | आज दिनांक 09.02.2026 को समय करीब 08.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन विंध्य यूनिवर्सिटी के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है । सूचना पर थाना मडिहान पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया गया, मृतका की पहचान तेतरी देवी पत्नी रामपति निवासिनी ग्राम भैंसवार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है तथा महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नही पाया गया है । परिवारीजन से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।1
- मिर्जापुर संत नगर क्षेत्र के समसदीया गांव से आए पीड़ित बऊ उर्फ शंकर ने बताया कि संत नगर थाने पर मुझे परेशान किया जा रहा है और मैं जब थाने पर जाता हूं उठाने से भगा दिया जाता है पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें1
- कौंधियारा क्षेत्र आम्बा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के आज रविवार तीसरे दिन धार्मिक माहौल अपने चरम पर दिखाई दिया। मथुरा-वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राजेंद्र महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण और विस्तार पूर्वक रसपान कराया गया। कथा स्थल पर सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर भक्ति में लीन नजर आए।1
- महाशिवरात्रि से पहले भी स्नानर्थी संगम में डुबकी लगाते हुए1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़2