Shuru
Apke Nagar Ki App…
आम्बा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रीकृष्ण लीलाओं और भक्ति का महत्व पंडित राजेंद्र महाराज ने बताया कौंधियारा क्षेत्र आम्बा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के आज रविवार तीसरे दिन धार्मिक माहौल अपने चरम पर दिखाई दिया। मथुरा-वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राजेंद्र महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण और विस्तार पूर्वक रसपान कराया गया। कथा स्थल पर सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर भक्ति में लीन नजर आए।
Rohit Sharma
आम्बा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रीकृष्ण लीलाओं और भक्ति का महत्व पंडित राजेंद्र महाराज ने बताया कौंधियारा क्षेत्र आम्बा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के आज रविवार तीसरे दिन धार्मिक माहौल अपने चरम पर दिखाई दिया। मथुरा-वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राजेंद्र महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण और विस्तार पूर्वक रसपान कराया गया। कथा स्थल पर सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर भक्ति में लीन नजर आए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौंधियारा क्षेत्र आम्बा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के आज रविवार तीसरे दिन धार्मिक माहौल अपने चरम पर दिखाई दिया। मथुरा-वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राजेंद्र महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण और विस्तार पूर्वक रसपान कराया गया। कथा स्थल पर सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर भक्ति में लीन नजर आए।1
- प्रयागराज मिसिरपुर फुटबॉल हो रहा है अच्छा से भाई को खेलना है वहां के रजिस्ट्रेशन कर सकता है1
- मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेलौहा टप्पा चौरासी में ग्राम सभा की भूमि पर दर्ज तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 265 (रकबा 0.49 हेक्टेयर) तालाब के खाते में दर्ज है। यह तालाब मुख्य आबादी से सटा हुआ है और मेजा मार्ग से कोरांव मार्ग को कोहडार रोड से जोड़ने वाले लिंक मार्ग के समीप स्थित है। ग्रामीणों का आरोप है कि विनोद कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव एवं सुदीप श्रीवास्तव, निवासी डेलौहा, थाना मेजा द्वारा तालाब की भूमि पर अवैध रूप से मकान, शौचालय व बाथरूम का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। इससे तालाब की मूल संरचना नष्ट हो गई है और गांव की वर्षों पुरानी जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व प्रधान कमला पटेल के कार्यकाल में तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया था, जिससे गांव के घरों व बरसात का पानी नाली के माध्यम से तालाब में पहुंचता था। आरोप है कि तालाब तक जाने वाले रास्ते पर सरहंगो ने कब्जा कर लिया है, जिसके कारण न तो नाली का निर्माण हो पा रहा है और न ही जल निकासी का रास्ता बचा है। परिणामस्वरूप ग्रामीणों के घरों का पानी सड़क पर बहने को मजबूर है, जिससे आए दिन जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस जलभराव के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाई हो रही है। गंदगी कीचड़ के कारण गांव में संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। मामले को लेकर कई ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर तालाब से अवैध कब्जा हटवाने, अवरुद्ध रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने, जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शिकायतकर्ताओं में कृष्ण कुमार मिश्रा, जनार्दन प्रसाद तिवारी, पारस नाथ तिवारी, अशोक तिवारी, शशिकांत कांत तिवारी (पूर्व प्रधान), कृष्ण कांत द्विवेदी, शुभम गुप्ता, लक्ष्मी देवी गुप्ता (पूर्व प्रधान) सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।1
- Post by संवाददाता रुद्र प्रताप सिंह1
- बहुत अच्छा सो है जो कि मेरे सेठ की वाइफ है और मेरा पेमेंट नहीं दिया इसकी वजह से हमने उसके वाइफ का और उसका फोटो वीडियो वायरल कर रहे हैं1
- Post by इंद्रजीत/बिकु त्रिपाठी3
- हंडिया।कोरांव के बेलन मुख्य नहर मे बढवारी पुल के पास राजापुर बारात जा रही ब्रेजा और वैगनार कूद गई है। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। सीआरपीएफ जवान लालजी शुक्ल निवासी गडरी थाना खीरी नैनी मे मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। उनके बेटे अभिषेक की बारात कोरांव के घूघा गांव एक वाहन किया में चार लोग शुभम शुक्ला रीवा,संदीप आजमगढ़, विशाल मौर्य जौनपुर तथा सौरव गौतम रीवा थे जो सुरक्षित निकल आए ।जबकि दूसरी कार आइटेन में प्रदीप कुशवाहा,वसीम गाज़ीपुर ,अनूप कुमार, अंशु गाज़ीपुर तथा रोहित बलिया पांच लोग थे, जिसमें प्रदीप कुशवाहा और अंशु गाज़ीपुर गायब है।सभी अपने दोस्त अभिषेक की बारात नैनी से कोरांव के घूघा गांव जा रहे थे।1
- प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बैंक से लोन लिया और पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। अब बैंक की किस्तें युवक को भरनी पड़ रही हैं। युवक ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।4