Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौकरी के नाम पर युवक के साथ 75 लाख की धोखाधड़ी, आरोपियों ने खातों में ट्रांसफर किए पैसे प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बैंक से लोन लिया और पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। अब बैंक की किस्तें युवक को भरनी पड़ रही हैं। युवक ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Rohit Sharma
नौकरी के नाम पर युवक के साथ 75 लाख की धोखाधड़ी, आरोपियों ने खातों में ट्रांसफर किए पैसे प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बैंक से लोन लिया और पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। अब बैंक की किस्तें युवक को भरनी पड़ रही हैं। युवक ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज मिसिरपुर फुटबॉल हो रहा है अच्छा से भाई को खेलना है वहां के रजिस्ट्रेशन कर सकता है1
- Post by संवाददाता रुद्र प्रताप सिंह1
- हंडिया।निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।प्रत्येक न्याय पंचायत के संकुल भवन वाले विद्यालय में आयोजित चौपाल में अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगो ने भाग लिया। निपुण भारत अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय बरेठी, संविलियन विद्यालय बसगित, उच्च प्राथमिक विद्यालय बींदा, प्राथमिक विद्यालय कनकपुर, सांवलियन विद्यालय चांदोपारा,असढ़िया, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर कस्बा, कहरा, सांवलियन विद्यालय महुआडीह, प्राथमिक विद्यालय सैदाबाद व उतरांव में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि चौपाल में उपस्थित जन समुदाय को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टीएकएम ,गणित किट के प्रयोग ,तकनीकी शिक्षा स्मार्ट क्लास,आईसीटी लैब,आपरेशन कायाकल्प के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एआरपी निधि सिंह,शिक्षक संकुल रजनीश कुमार,अमित भारतीय,शारदा देवी, नरेंद्र द्विवेदी, संजय दुबे , धीरज सोनकर सहित तमाम अभिभाक मौजूद रहे।2
- सैदाबाद चौकी क्षेत्र अंतर्गत खपटिहा गांव में रविवार करीब 04 बजे सेटरिंग का काम करते समय एक मजदूर ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मनमोहन (52) पुत्र सुखदेव, निवासी दशेर डिघ के रूप में हुई है।1
- किचन में बढ़िया प्रकार का सामान बनाने का नया तरीका1
- मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र की अष्टभुजा चौकी अंतर्गत अकोढ़ी गाँव में आधी रात सनसनी फैल गई, जब बदमाश बाउंड्री फांदकर घर के अंदर घुस आए और खड़ी बाइक में आग लगा दी। आरोप है कि हमलावरों ने गैस सिलेंडर में भी आग लगाने की कोशिश की, लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ और परिवार की जान बच गई। पीड़ित रामेश्वरनाथ तिवारी का कहना है कि यह पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश थी। शोर मचने पर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है।1
- प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के नाम से फर्जी फर्म बनाकर बैंक से लोन लिया और पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। अब बैंक की किस्तें युवक को भरनी पड़ रही हैं। युवक ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।4
- मीरजापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौधा में रहने वाले श्री कृष्ण दूबे और उनकी पत्नी, जो दोनों शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि उनके घर के सामने लगभग 8 फीट चौड़ा सार्वजनिक रास्ता है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों का रोज आना-जाना होता है। आरोप है कि रमाकांत, उमाकांत, श्रीकांत और शिवकांत, जो आपस में भाई हैं, इस रास्ते पर जबरन कब्जा कर रहे हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। दंपत्ति का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों का कहना है कि रमाकांत और उमाकांत पेशे से वकील हैं और दबंगई दिखा रहे हैं। न्याय की मांग को लेकर दिव्यांग दंपत्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पत्रक सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि राजस्व टीम से मौके की पैमाइश कराई जाए, रास्ता खाली कराया जाए और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि दिवस को सफल बनाने की अपील की1