Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान?* *भारत में कहीं नहीं पाए जाते* *ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे।* *जानवरों के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी की संभावना की जांच की जा रही है।* *स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा*। *बता दें कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो द्वीपों बोर्नियो और सुमात्रा पर पाए जाते हैं, ऐसे में उनका ओडिशा पहुंचना सवाल खड़े करता है।*
Star ToDay Samachar
*ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान?* *भारत में कहीं नहीं पाए जाते* *ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे।* *जानवरों के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी की संभावना की जांच की जा रही है।* *स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा*। *बता दें कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो द्वीपों बोर्नियो और सुमात्रा पर पाए जाते हैं, ऐसे में उनका ओडिशा पहुंचना सवाल खड़े करता है।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूजीसी के विरोध यात्रा में उमड़े जन सैलाब को देख प्रशासन में मैा चहड़कंप, आगामी 15 सितंबर को भाजपा कार्यालय पर घेराव किए जाने का ऐलान जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर नगर में यूजीसी के नए कानून के विरोध एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सवर्ण समाज द्वारा किया जा रहा आंदोलन नित्य नई धार पकड़ रहा है। गुरुवार को सवर्ण समाज द्वारा नगर में विशाल विरोध यात्रा निकाली गई। निधौली चौराहा से शुरू हुई विरोध यात्रा में हजारों की तादाद में सवर्ण समाज के लोग सम्मिलित हुए। विरोध यात्रा में उमड़े जन सैलाब को देख प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा विरोध यात्रा के एमजीएम इंटर कॉलेज पर रोकने का प्रयास किया गया। जहां विरोध यात्रा में सम्मिलित सवर्ण समाज के लोगों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर तहसील प्रशासन और और पुलिस के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। और फिर आगरा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पहुंच केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानूनों का विरोध करते हुए आर्थिक आरक्षण लागू किए जाने की मांग की गई। गुरुवार को सुबह से ही निधौली चौराहा के निकट बाई पास रोड़ स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने सवर्ण समाज के लोगों का एकत्रित होना शुरू हो गया। लगभग 11बजे सवर्ण समाज के हजारों लोगों द्वारा निधौली चौराहा स्थित भगवान परशुराम द्वार से विरोध यात्रा का शुभारंभ किया गया। विरोध यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई जब महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज पर पहुंची तो तहसील प्रशासन और पुलिस द्वारा विरोध यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन विरोध यात्रा में मौजूद हजारों लोगों द्वारा गाँधी वादी तरीके से इण्टर कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने ही बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया गया। हजारों की तादाद में उमड़े जन सैलाब को देख तहसील प्रशासन और पुलिस के हाथ पाँव फूल गये। प्रशासन द्वारा जनपद के अन्य थानों से पुलिस फोर्स मंगाया गया। लेकिन जब तक सकरौली, अवागढ़, निधौली कलां आदि थाने से पुलिस फोर्स जलेसर पहुंचा तब तक विरोध यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई आगरा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पहुंच गई। महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित विरोध कार्यक्रम में वक्ताओं ने यूजीसी के नए कानून को वापस लेने तथा आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की दमदारी से मांग उठाई गई। सवर्ण समाज के वक्ताओं द्वारा केन्द्र और प्रदेश सरकारों को ललकारते हुए कहा कि यदि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तथा आरक्षण की जगह आर्थिक आरक्षण लागू नहीं किया गया तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से और 2029 में लोक सभा चुनाव में केन्द्र से भाजपा की सरकारों को उखाड़ फेंकेंगे। वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ आज एक दिन की नहीं है अपितु यूजीसी कानूनों की वापसी और आर्थिक आरक्षण लागू होने तक निरंतर जारी रहेगी। विरोध यात्रा के दौरान सवर्ण समाज की ओर से आगामी 15 सितंबर को जनपद मुख्यालय एटा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष का घेराव किए जाने का ऐलान किया गया। विरोध यात्रा में- पवन चौहान, निर्मल कुमार, अभिषेक सिंह, वरुण ठाकुर, प्रत्येन्द्र साह सिसोदिया, प्रत्येन्द्र पाल सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, विकेंद्र उपाध्याय, अमित पण्डित, सत्येंद्र सिंह, गवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज ठाकुर, विनय प्रताप सिंह, शुभम हिंदू, रॉबिन सिंह ठाकुर, मेघराज सिंह, राकेश पाल सिंह आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।4
- बिहार- मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के एक सरकारी स्कूल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.... जहां ऑर्केस्ट्रा वाला नाच चल रहा था...वीडियो में पिस्टल भी दिख रही है।1
- फिरोजाबाद के जसराना के मैन रोड स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक फिरोज़ाबाद पुलिस से गाँव के लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर मोबाइल के टावर पर चढ़ा युवक,गाँव के ही लोगों पर मारपीट के आरोप से परेशान था लगभग दो घन्टे तक टॉवर पर चढ़ा रहा विकास नाम का युवक, पुलिस के कार्यवाही के आश्वासन के बाद टावर से उतरा विकास,युवक जसराना बाजार के मेन रोड के पास लगे टावर पर चढ़ा था ,थाना जसराना क्षेत्र के सुरेला गाँव का रहने वाला है विकास मौके पर पहुँचे सीओ जसराना प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने दिलाया कार्यवाही भरोसा। Updated News-10/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- 115वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियां तेज: 17 सितंबर से होगा भव्य आगाज, DM-SP ने ली संयोजकों की बैठक - 1000 पुलिसकर्मी, 120 AI कैमरे हाथरस। ब्रजक्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था के प्रतीक 115वें तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में मेला संयोजकों व समन्वयकों के साथ बैठक की। DM अतुल वत्स ने कहा -* - मेले का शुभारंभ गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से पूजा के साथ, बल्देव छठ (17 सितंबर 2026) से विधिवत शुभारंभ होगा। - दाऊजी मेला जनपद की आस्था, परंपरा और गौरव से जुड़ा आयोजन है, इसकी प्रतिष्ठा अनुशासन और व्यवस्थाओं से है। - सभी कार्यक्रमों की समयबद्ध कार्ययोजना प्रशासन को दें, ताकि पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय से हो सकें। - अनुशासनहीनता, सुरक्षा से समझौता स्वीकार नहीं। कलाकारों, पहलवानों, अतिथियों की जानकारी, भीड़ व समय की सूचना पहले दें। - दंगल में अव्यवस्था, विवाद न हो। धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अश्लील गीतों व राजनीतिक प्रचार से परहेज रखें। मंच कलाकारों के लिए है, स्वागत में समय व्यर्थ न करें। - इस वर्ष सुधार: मीना बाजार का निकास मार्ग सुगम, श्रद्धालुओं के लिए जूता-चप्पल रखने, शेड व टोकन की व्यवस्था। *SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा -* - मेले की सफलता प्रशासन, पुलिस व संयोजकों के समन्वय से होगी। स्वयंसेवक व्यवस्था करें। - धार्मिक गरिमा व नारी सम्मान का ध्यान रखें। नियम तोड़ने पर विधिक कार्रवाई होगी। - सुरक्षा हेतु लगभग 1000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिसमें 300 महिला पुलिसकर्मी होंगी। भीड़ बढ़ने पर बल बढ़ाया जाएगा। - पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण दिया जाएगा। *व्यवस्थाओं की जानकारी:* ADM (वि/रा) प्रशांत तिवारी ने बताया - सुरक्षा हेतु 120 AI कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे गतिविधियों के साथ बातचीत भी सुनी जा सकेगी। 3 LED स्क्रीन से निगरानी होगी। 14 प्रमुख स्थलों पर वाटर कूलर लगेंगे। ASP रामानंद कुशवाहा ने बताया - संपूर्ण मेला क्षेत्र को 9 जोन व 9 सेक्टरों में बांटा गया है। रूट डायवर्जन व यातायात प्रबंधन किया गया है। तय मानकों से अधिक साउंड व अश्लीलता पर संयोजक जिम्मेदार होंगे। बैठक में DDO, CMO, SDM सदर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, संयोजक, समन्वयक आदि मौजूद रहे।1
- राशन की दुकानों पर 18 रुपये किलोग्राम मिलेगी चीनी, जानिए कौन है इसके लिए पत्र व्यक्ति...... हाथरस जिले में सितंबर माह के राशन वितरण का चक्र 10 सितंबर से शुरू हो गया है। राशन का वितरण 25 सितंबर तक किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन माह की कुल 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों को 54 रुपये देने होंगे। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं शामिल है। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। खाद्यान्न वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा रहेगी, लेकिन चीनी की पोर्टेबिलिटी मान्य नहीं होगी। अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी अपनी मूल उचित दर की दुकान से ही लेनी होगी। आधार प्रमाणीकरण से राशन न ले पाने वाले लाभार्थियों के लिए 25 सितंबर को मोबाइल ओटीपी के जरिए वितरण की व्यवस्था भी की गई है।1
- हाथरस में भीषण सड़क हादसा, एक युवक गंभीर रूप से घायल किया,अलीगढ़ रेफर हाथरस में थाना जंक्शन क्षेत्र के मैडु के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ऊसवा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और बाइक से मेंडू कोल्ड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेहरू के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया। एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।1
- *ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान?* *भारत में कहीं नहीं पाए जाते* *ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे।* *जानवरों के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी की संभावना की जांच की जा रही है।* *स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा*। *बता दें कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो द्वीपों बोर्नियो और सुमात्रा पर पाए जाते हैं, ऐसे में उनका ओडिशा पहुंचना सवाल खड़े करता है।*1
- अलीगढ़ में हत्या से दहशत! जैदपुरा गांव में 30 वर्षीय कलुआ की गोली मारकर हत्या की सूचना 🚨 अलीगढ़ में हत्या से दहशत! जैदपुरा गांव में 30 वर्षीय कलुआ की गोली मारकर हत्या की सूचना 🚨 उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना क्षेत्र के जैदपुरा गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 30 वर्षीय कलुआ की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कार सवार अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। ❓ आखिर कलुआ की हत्या क्यों की गई? ❓ कार सवार हमलावर कौन थे? ❓ क्या हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कोई साजिश थी? ❓ पीड़ित परिवार को इंसाफ कब मिलेगा? ⚠️ महत्वपूर्ण: सलाम इंडिया 24 किसी व्यक्ति को बिना जांच और प्रमाण के दोषी नहीं ठहराता। हत्या के कारण और आरोपियों से संबंधित वास्तविक तथ्य पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। हमारा उद्देश्य सिर्फ मामले को सामने लाना और पीड़ित परिवार की न्याय की मांग को आवाज देना है। 🎥 देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए क्या है पूरा मामला। 📢 अगर आपको लगता है कि जमीन से जुड़ी खबरें और आम जनता की आवाज सामने आनी चाहिए तो: 👍 वीडियो को LIKE करें 🔄 अपने दोस्तों और परिवार के साथ SHARE करें 🔔 Salam India 24 को SUBSCRIBE करें 💬 अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं और जनसमस्याओं से हमें भी अवगत कराएं। 📺 SALAM INDIA 24 जनता की आवाज़, सच के साथ। #Aligarh #AligarhNews #Tappal #Jaidpura #Kalua #MurderCase #CrimeNews #AligarhPolice #UPPolice #UttarPradeshPolice #BreakingNews #GroundReport #CrimeNewsUP #SalamIndia24 #Justice #LatestNews #HindiNews #AligarhCrime #SpecialInvestigation1