Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगर की मास्टर कॉलोनी में बड़ी चोरी,सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी किए पार आगर मालवा की पाल रोड स्थित मास्टर कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मकान से सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक अनिल कुमार मांडलिक अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने इंगोरिया गए हुए थे। गुरुवार शाम पड़ोसियों ने फोन कर मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही। फरियादी लोकेश मांडलिक ने शुक्रवार दोपहर 12 को कोतवाली थाने पर कर अज्ञात चोरों की तलाश करने एवं कार्यवाही की मांग की है।
Jeeshan Garments
आगर की मास्टर कॉलोनी में बड़ी चोरी,सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी किए पार आगर मालवा की पाल रोड स्थित मास्टर कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मकान से सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक अनिल कुमार मांडलिक अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने इंगोरिया गए हुए थे। गुरुवार शाम पड़ोसियों ने फोन कर मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही। फरियादी लोकेश मांडलिक ने शुक्रवार दोपहर 12 को कोतवाली थाने पर कर अज्ञात चोरों की तलाश करने एवं कार्यवाही की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 की मंडी गेट चौराहे पर सर्विस लाइन में लगी आग1
- मोहन बड़ोदिया - शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना मे ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान जिला व तहसील स्तरीय टीम मौजूद रही, जिसमें मोहन बड़ोदिया बड़ोदिया तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन ,कृषि उपसंचालक आर.एल जामरे, एसएडीओ मोहन बड़ोदिया अमित यादव, फसल बीमा कंपनी से अंबाराम मालवीय, कृषि विस्तार अधिकारी अनिल मालवीय, पटवारी विजय परमार सहित जनप्रतिनिधि के रूप में मोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद आर्य, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशवंत आर्य के साथ बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच सत्यनारायण जामलिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।2
- कल दिनांक 8 फरवरी शाम को राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा जी सांवलिया सेठ के भजन प्रस्तुति के साथ किशोर गुर्जर वाटिका बपैया रोड पर पधार रहे हैं . #bhavishydarpan #trendingpostchallengeb #gokulsharma #mahidpur #MahidpurRoad1
- खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को मोहन बड़ोदिया में खाद्य पदार्थों के जांच के लिए नमूने लिए1
- Post by Arjun rathore29941
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा दांता(बाल्दा ) पिड़ावा और वित्तीय साक्षरता केंद्र पिड़ावा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि 2 लाख का क्लेम सौंपा गया ! माननीय क्षेत्रीय प्रबंधक वित्तीय साक्षरता केंद्र कैलाश प्रजापत ने बताया कि, दांता निवासी कालू लाल राठौर जी की अचानक मृत्यु हो गई थी,! और परिवार को बीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, परन्तु वित्तीय साक्षरता टीम हमेशा की तरह मृतक के यहां शोक बैठक में गई और बीमा की चर्चा करके खाते में जांच करवाई तो मृतक ने प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ले रखा था। जो बीसी कालू लाल मेघवाल ने किया था। परिवार से आवश्यक कागज बनवाए, और तय समय सीमा में बैंक में जमा करवाए, शाखा प्रबंधक विकाश कुमार ने भी,बीमे की प्रोसेस समयानुसार बैंक लेवल पर कर दिया। ओर समय समय पर फ्लॉप लिया, सभी के सहयोग से आज नॉमिनी राधा बाई के खाते में 2 लाख रुपए आ गए हे। वित्तीय साक्षरता केन्द्र प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा ने नॉमिनी राधा बाई को उनके सुरक्षित भविष्य के लिए FD के लिए भी समझाया और, क्लेम की 2 लाख की राशि में से 1 लाख रुपए की एफ डी भी करवाई, ताकि उनके भविष्य में ये पैसा काम आ सके। इस अवसर पर केशियर निशांत , राम सिंह, प्रदीप कुमार, कमल प्रजापत बैंक बीसी कालू लाल, भेरू लाल, कमल सिंह,, कृपाल सिंह, ओमप्रकाश, घनश्याम, नारायण सिंह, गोविंद, बहादुर सिंह, आदि मौजूद रहे।1
- नगर निगम की ‘रिमूवल गैंग’ का आतंक, प्रभारी ने हाथ ठेला व्यापारियों को सरेआम पीटा उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में नगर निगम की रिमूवल गैंग का अमानवीय और हिंसक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। अतिक्रमण हटाने की आड़ में अक्सर विवादों में रहने वाली इस टीम के प्रभारी मोनू थनवार पर फुटकर व्यापारियों के साथ बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा जब्त किए गए अपने ठेलों को वापस लेने की गुहार लगाने के लिए लगभग 30 छोटे व्यापारी फायर ब्रिगेड परिसर पहुंचे थे। व्यापारी शांतिपूर्वक अपनी बात रख रहे थे, तभी बातचीत के दौरान रिमूवल गैंग के प्रभारी मोनू थनवार ने अपना आपा खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि थनवार ने मर्यादाओं को ताक पर रखकर एक व्यापारी की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। गैंग प्रभारी की इस 'गुंडागर्दी' को देख वहां मौजूद व्यापारी और महिलाएं आक्रोशित हो गईं। पीड़ित व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर उतरकर चक्काजाम करने का प्रयास किया। मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- मोहन बड़ोदिया में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, आरोपियों से नकदी व आभूषण बरामद, मोटरसाइकिल भी जब्त1
- शिव पुराण कथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न पिड़ावा, सेमली चौहान में सात दिवसीय शिव पुराण कथा और भलेनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। ग्रामीण बहादुर सिंह ने बताया कि बालाजी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।जिसमे कथा वाचक पंडित गोर्वधन लाल पुरोहित ने कहा कि शिव पुराण कथा श्रद्धालुओं को धर्म भक्ति पर सदाचार के मार्ग पर चलने के प्रेरणा देती है।उन्होंने भोलेनाथ के आदर्शो को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कथा समापन के बाद मंदिर में भोलेनाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि विधान से मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई।कार्यक्रम में सरपंच भगवान सिंह, पूर्व सरपंच नारायण सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह, मानसिंह, बहादुर सिंह, शंकर सिंह, मेहरबान सिंह, प्रेमसिंह, विक्रम सिंह, बालूसिंह सहित कई ग्रामीण मोजूद रहे।1