शिव पुराण कथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न पिड़ावा, सेमली चौहान में सात दिवसीय शिव पुराण कथा और भलेनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। ग्रामीण बहादुर सिंह ने बताया कि बालाजी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।जिसमे कथा वाचक पंडित गोर्वधन लाल पुरोहित ने कहा कि शिव पुराण कथा श्रद्धालुओं को धर्म भक्ति पर सदाचार के मार्ग पर चलने के प्रेरणा देती है।उन्होंने भोलेनाथ के आदर्शो को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कथा समापन के बाद मंदिर में भोलेनाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि विधान से मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई।कार्यक्रम में सरपंच भगवान सिंह, पूर्व सरपंच नारायण सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह, मानसिंह, बहादुर सिंह, शंकर सिंह, मेहरबान सिंह, प्रेमसिंह, विक्रम सिंह, बालूसिंह सहित कई ग्रामीण मोजूद रहे।

- सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 की मंडी गेट चौराहे पर सर्विस लाइन में लगी आग1
- रायपुर कृषि उपजमंडी में शुक्रवार को सोयाबीन के भाव में तेजी देखने को मिली। कृषि उपजमंडी मुंशी शिवसिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक (1:00) बजे से जिंसों की खरीद शुरू हुई। इस दौरान 2500 कट्टे सोयाबीन की आवक हुई। जिसमें सोयाबीन के भाव 5400 से लेकर 5975 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं गेहूं के भाव 2450 रुपये से लेकर 2500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।1
- Post by News A2Z1
- Post by Ranjeet Kumar2
- थाना वायडी नगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को रात 00.33 बजे सूचना के आधार पर अमृत रिफायनरी फैक्ट्री के पीछे कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की गई। इस दौरान गांधी नगर की ओर से आ रही एक लाल रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल चालक के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।1
- Post by He man Syed2
- शिवपुरी युवती ने पेट्रोल डालकर टमटम में लगाई आग.. मामला बेट्री नही बदलने का...1
- आगर मालवा की पाल रोड स्थित मास्टर कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मकान से सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक अनिल कुमार मांडलिक अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने इंगोरिया गए हुए थे। गुरुवार शाम पड़ोसियों ने फोन कर मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही। फरियादी लोकेश मांडलिक ने शुक्रवार दोपहर 12 को कोतवाली थाने पर कर अज्ञात चोरों की तलाश करने एवं कार्यवाही की मांग की है।1
- रामगंजमंडी में मनरेगा के तहत किए गए कार्य का भुगतान नहीं मिलने से आक्रोशित महिला श्रमिकों ने शनिवार को खैराबाद मोड़क सड़क मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओ ने जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पंचायत समिति के बीडीओ, चेचट के नायब तहसीलदार और मोड़क पुलिस मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं से समझाइश की, लेकिन महिलाएं भुगतान दिलाने की मांग पर अड़ी रहीं। करीब छह घंटे चले धरने के बाद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर भुगतान कराने और मेटो की संख्या बढ़ाकर कर कार्य को ऑनलाइन करने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाओं ने जाम और धरना समाप्त किया। प्रदर्शन कर रही महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने गुण्डी–फतेहपुर स्थित रीको इंडस्ट्रीज एरिया में आयोजित हुई धीरेन्द्र शास्त्री की कथा स्थल पर करीब एक माह तक मनरेगा योजना के तहत सफाई कार्य किया था, लेकिन अब तक उन्हें उसका भुगतान नहीं किया गया है। महिलाओं का कहना है कि मनरेगा मेट ने उनके काम को अगली मस्टररोल में लेने की बात कही थी, लेकिन पुराने भुगतान के बिना ही उनसे दोबारा काम करवाया जा रहा है। इसी से नाराज होकर वे सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर हुईं।1