logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ में अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी का हुआ खुलासा। मऊ : मोबाइल दुकान से मोबाइल की चोरी का कोतवाल अनिल सिंह ने किया खुलासा। मऊ में अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी का हुआ खुलासा। चार लोग गिरफ्तार...!, भेजा गया जेल...!

11 hrs ago
user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

मऊ में अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी का हुआ खुलासा। मऊ : मोबाइल दुकान से मोबाइल की चोरी का कोतवाल अनिल सिंह ने किया खुलासा। मऊ में अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी का हुआ खुलासा। चार लोग गिरफ्तार...!, भेजा गया जेल...!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चलती ट्रेन की छत पर चढ़े युवक को पुलिस ने दबोचा...! भारत में एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया जब एक पुलिस अधिकारी और एक युवक चलती ट्रेन की छत पर खतरनाक टकराव में उलझे दिखाई दिए।
    1
    चलती ट्रेन की छत पर चढ़े युवक को पुलिस ने दबोचा...!
भारत में एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया जब एक पुलिस अधिकारी और एक युवक चलती ट्रेन की छत पर खतरनाक टकराव में उलझे दिखाई दिए।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मऊ, ब्यूरो । पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अली बिल्डींग स्थित बालाजी टेलीकाम नामक मोबाइल की दुकान में सैकड़ों मोबाइल फोन की चोरी के घटना में शामिल अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गये मोबाइलों की बरामदगी करते हुए घटना का त्वरित एवं सफल अनावरण सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मऊ श्री कृश राजपूत के सहयोग व निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस , स्वाट / एसओजी व सर्विलांस टीम की कुल तीन टीमें गठित कर सतत सुरागरसी पतारसी किया जा रहा था । उक्त के क्रम में गठित टीम से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा स्वाट / एसओजी एवम् सर्विलांस टीम के सहयोग से लगातार सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, संभावित स्थानों पर निगरानी तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। अभियान में विभिन्न स्थानों के करीब 103 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व परीक्षण करने के पश्चात अभियुक्त की पहचान होने पर मुखबिर खास मामूर किया गया था । 08 अप्रैल 2026 को प्राप्त मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन के पास कार पार्किंग के पीछे सूनसान स्थान पर खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया , पूछताछ में अभियुक्तगण ने अपना नाम क्रमशः 1. गौरीशंकर राजभर पुत्र स्व0 केदार राजभर निवासी ग्राम कठउत पोस्ट गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 47 वर्ष, 2. अब्दुल हाय पुत्र अबुजार शेख निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज (झारखण्ड) उम्र करीब 24 वर्ष , 3. समीम अख्तर उर्फ राकेश पुत्र रईसुद्दीन शेख निवासी रामरामपुर थाना फरक्का जनपद मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) उम्र करीब 28 वर्ष बताया जिनकी जामा तलाशी में बालाजी टेलीकाम से चोरी किये गये कुल तीन अदद रेडमी कम्पनी के मोबाइल फोन व चोरी किये मोबाइलों के बिक्री किये हुए कुल एक लाख दस हजार रूपये नगद व चोरी गये मोबाइल फोन के 8 अदद खाली डिब्बे जो इन्होंने चोरी के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान के पीछे झाड़ियों में फेंक दिये थे उनकी निशानदेही पर बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 331(4)/305(a)/317(2)/111(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। अपराध का तरीका गिरफ्तार अभियुक्तगण से एक साथ व अलग अलग पूछताछ की गयी तो पाया गया कि – अभियुक्त (1) आलम शेख पुत्र मन्टू शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (2) लिली बीबी पत्नी आलम शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (3) अब्दुल हाय पुत्र अबुजार शेख निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (4) मासूमा खातून पत्नी ब्दुल हाय निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर, साहिबगंज (झारखण्ड) , (5) शमीम अख्तर उर्फ राकेश पुत्र रईसुद्दीन शेख निवासी रामरामपुर थाना फरक्का, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) , तथा (6) गौरीशंकर राजभर पुत्र स्व0 केदार राजभर निवासी ग्राम कठउत पोस्ट गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर ये सभी एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं, जिसका सरगना आलम शेख पुत्र मन्टू शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज (झारखण्ड) है। ये लोग सुनियोजित तरीके से पहले लक्ष्य स्थल की रेकी करते हैं, फिर किराये के कमरों/सार्वजनिक स्थानों पर रुककर योजना बनाते हैं तथा अवसर पाकर चोरी/सेंधमारी की घटना को अंजाम देते हैं। अभियुक्त गौरीशंकर राजभर की बहन बीमार थी, जिसका इलाज वह मऊ स्थित मंगलम हॉस्पिटल में करा रहा था, जिसमें काफी धन खर्च हुआ था। पूर्व में वह एक अन्य मुकदमे में गाजीपुर जेल में बन्द था, जहां उसकी मुलाकात पहले से बन्द आलम शेख से हुई और वहीं दोनों में मित्रता हो गयी। जेल से छूटने के बाद गौरीशंकर, आलम शेख के सम्पर्क में आकर उसके गिरोह में शामिल हो गया तथा अन्य पुराने साथियों से भी जुड़कर लगातार छिप-छिपकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने लगा। आलम शेख द्वारा बड़े काम के बदले अधिक हिस्सेदारी का लालच दिया गया, जिस पर गौरीशंकर द्वारा मऊ में रेकी कर अली बिल्डिंग के सामने स्थित बालाजी टेलीकाम दुकान को चिन्हित किया गया, क्योंकि उसके पीछे खाली व सुनसान स्थान था। 30 मार्च 2026 को पूर्व योजना के अनुसार गिरोह के सभी सदस्य (पुरुष व महिलाएं) ट्रेन / बस से मऊ आये और दिन में उक्त दुकान की पुनः रेकी की। उसी रात सभी लोग स्टेशन के बाहर ही अलग-अलग स्थानों पर रुककर पूरी योजना को अंतिम रूप दिया। दिनांक 31मार्च 2026 की रात्रि में अभियुक्त आलम शेख, शमीम अख्तर व अब्दुल हाय द्वारा अपने साथ लाये कटर, ग्राइंडर व रम्मा से दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी की गयी, जबकि गौरीशंकर राजभर व महिलाएं लिली बीबी व मासूमा खातून बाहर निगरानी करते रहे। कार्य पूर्ण न होने पर दीवार को बैनर/साइनबोर्ड से ढक दिया गया तथा सभी लोग यात्रियों के रूप में स्टेशन के पास अलग-अलग बैठ गये। दिनांक 01 अप्रैल 2026 की सुबह अभियुक्तगण में से पुरुष सदस्यगण रोडवेज के पास स्थित विजय प्लाजा होटल में ठहरे, जबकि महिलाओं को पुनः रेकी व निगरानी के लिए लगा दिया गया। उसी रात पुनः योजना के अनुसार आलम शेख, शमीम अख्तर व अब्दुल हाय द्वारा दीवार को पूरी तरह काटकर दुकान में प्रवेश किया गया, सीसीटीवी केबिल काट दी गयी तथा दुकान में रखे नये मोबाइल फोन चोरी कर तीन बैगों में भर लिये गये। इस दौरान गौरीशंकर राजभर व महिलाएं लिली बीबी व मासूमा खातून बाहर निगरानी करने के बाद पूर्व निर्धारित स्थान पर स्टेशन के पास एकत्र हुए। घटना के पश्चात सभी अभियुक्तगण स्टेशन के पास मिले, जहां कुछ मोबाइल जो जल्दीबाजी में डिब्बे के साथ आ गये थे के डिब्बे हटाकर झाड़ियों में फेंक दिये गये व मोबाइलों को बैग में डाल दिया गया था। इसके बाद सभी लोग बस द्वारा मऊ से जमनिया होते हुए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर ब्रह्मपुत्र मेल से बरहरवा जाना था पर पुलिस चेकिंग के दौरान घबराहट में गौरीशंकर राजभर और अब्दुल हाय अपने अपने बैग छोड़कर भाग गये, जिसमें से एक बैग आलम शेख उठाकर ट्रेन में चढ़ गया और दूसरा अभियुक्त शमीम अख्तर उर्फ राकेश अपने बैग जिसमें मोबाइल था के साथ ट्रेन में चढ़ गया था महिलायें खाली हाथ गईं । चोरी के मोबाइलों से भरा एक बैग प्लेटफार्म पर ही छूट गया। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किये गये मोबाइलों का एक हिस्सा पश्चिम बंगाल में औने-पौने दाम पर बेच दिया गया, जिससे प्राप्त धनराशि लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये हुई, जिसे आपस में बांट लिया गया तथा कुछ खर्च कर दिया गया। शेष दो बैग मोबाइल को सरगना आलम शेख द्वारा मालदा पश्चिम बंगाल निवासी एक दलाल शमीम के माध्यम से बांग्लादेश भेजकर बिकवाये जाते हैं। प्राप्त धनराशि सीधे आलम शेख द्वारा अपने खातों में न लेकर विभिन्न माध्यमों से अपने गिरोह के सदस्यों के खाते विशेषकर गौरीशंकर राजभर के खाते में पहुंचायी जाती है।
    2
    मऊ, ब्यूरो ।
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  कमलेश बहादुर के द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अली बिल्डींग स्थित बालाजी टेलीकाम नामक मोबाइल की दुकान में सैकड़ों मोबाइल फोन की चोरी के घटना में शामिल अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गये मोबाइलों की बरामदगी करते हुए घटना का त्वरित एवं सफल अनावरण सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मऊ श्री कृश राजपूत के सहयोग व निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस , स्वाट / एसओजी व सर्विलांस टीम की कुल तीन टीमें गठित कर सतत सुरागरसी पतारसी किया जा रहा था । उक्त के क्रम में गठित टीम से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा स्वाट / एसओजी एवम् सर्विलांस टीम के सहयोग से लगातार सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, संभावित स्थानों पर निगरानी तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। अभियान में विभिन्न स्थानों के करीब 103 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व परीक्षण करने के पश्चात अभियुक्त की पहचान होने पर मुखबिर खास मामूर किया गया था ।  
08 अप्रैल 2026 को प्राप्त मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन के पास कार पार्किंग के पीछे सूनसान स्थान पर खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया , पूछताछ में अभियुक्तगण ने अपना नाम क्रमशः 1. गौरीशंकर राजभर पुत्र स्व0 केदार राजभर निवासी ग्राम कठउत पोस्ट गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 47 वर्ष, 2. अब्दुल हाय पुत्र अबुजार शेख निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज (झारखण्ड) उम्र करीब 24 वर्ष , 3. समीम अख्तर उर्फ राकेश पुत्र रईसुद्दीन शेख निवासी रामरामपुर थाना फरक्का जनपद मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) उम्र करीब 28 वर्ष बताया जिनकी जामा तलाशी में  बालाजी टेलीकाम से चोरी किये गये कुल तीन अदद रेडमी कम्पनी के मोबाइल फोन व चोरी किये मोबाइलों के बिक्री किये हुए कुल एक लाख दस हजार रूपये नगद व चोरी गये मोबाइल फोन के 8 अदद खाली डिब्बे जो इन्होंने चोरी के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान के पीछे झाड़ियों में फेंक दिये थे उनकी निशानदेही पर बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 331(4)/305(a)/317(2)/111(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।
अपराध का तरीका 
गिरफ्तार अभियुक्तगण से एक साथ व अलग अलग पूछताछ की गयी तो पाया गया कि – 
अभियुक्त (1) आलम शेख पुत्र मन्टू शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (2) लिली बीबी पत्नी आलम शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (3)  अब्दुल हाय पुत्र अबुजार शेख निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (4) मासूमा खातून पत्नी  ब्दुल हाय निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर, साहिबगंज (झारखण्ड) , (5) शमीम अख्तर उर्फ राकेश पुत्र रईसुद्दीन शेख निवासी रामरामपुर थाना फरक्का, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) , तथा (6) गौरीशंकर राजभर पुत्र स्व0 केदार राजभर निवासी ग्राम कठउत पोस्ट गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर ये सभी एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं, जिसका सरगना आलम शेख पुत्र मन्टू शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज (झारखण्ड) है।  ये लोग सुनियोजित तरीके से पहले लक्ष्य स्थल की रेकी करते हैं, फिर किराये के कमरों/सार्वजनिक स्थानों पर रुककर योजना बनाते हैं तथा अवसर पाकर चोरी/सेंधमारी की घटना को अंजाम देते हैं। 
अभियुक्त गौरीशंकर राजभर की बहन बीमार थी, जिसका इलाज वह मऊ स्थित मंगलम हॉस्पिटल में करा रहा था, जिसमें काफी धन खर्च हुआ था। पूर्व में वह एक अन्य मुकदमे में गाजीपुर जेल में बन्द था, जहां उसकी मुलाकात पहले से बन्द आलम शेख से हुई और वहीं दोनों में मित्रता हो गयी। जेल से छूटने के बाद गौरीशंकर, आलम शेख के सम्पर्क में आकर उसके गिरोह में शामिल हो गया तथा अन्य पुराने साथियों से भी जुड़कर लगातार छिप-छिपकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने लगा। आलम शेख द्वारा बड़े काम के बदले अधिक हिस्सेदारी का लालच दिया गया, जिस पर गौरीशंकर द्वारा मऊ में रेकी कर अली बिल्डिंग के सामने स्थित बालाजी टेलीकाम दुकान को चिन्हित किया गया, क्योंकि उसके पीछे खाली व सुनसान स्थान था।  30 मार्च 2026 को पूर्व योजना के अनुसार गिरोह के सभी सदस्य (पुरुष व महिलाएं) ट्रेन / बस से मऊ आये और दिन में उक्त दुकान की पुनः रेकी की। उसी रात सभी लोग स्टेशन के बाहर ही अलग-अलग स्थानों पर रुककर पूरी योजना को अंतिम रूप दिया। दिनांक 31मार्च 2026 की रात्रि में अभियुक्त आलम शेख, शमीम अख्तर व अब्दुल हाय द्वारा अपने साथ लाये कटर, ग्राइंडर व रम्मा से दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी की गयी, जबकि गौरीशंकर राजभर व महिलाएं लिली बीबी व मासूमा खातून बाहर निगरानी करते रहे। कार्य पूर्ण न होने पर दीवार को बैनर/साइनबोर्ड से ढक दिया गया तथा सभी लोग यात्रियों के रूप में स्टेशन के पास अलग-अलग बैठ गये। दिनांक 01 अप्रैल 2026 की सुबह अभियुक्तगण में से पुरुष सदस्यगण रोडवेज के पास स्थित विजय प्लाजा होटल में ठहरे, जबकि महिलाओं को पुनः रेकी व निगरानी के लिए लगा दिया गया। उसी रात पुनः योजना के अनुसार आलम शेख, शमीम अख्तर व अब्दुल हाय द्वारा दीवार को पूरी तरह काटकर दुकान में प्रवेश किया गया, सीसीटीवी केबिल काट दी गयी तथा दुकान में रखे नये मोबाइल फोन चोरी कर तीन बैगों में भर लिये गये। इस दौरान गौरीशंकर राजभर व महिलाएं लिली बीबी व मासूमा खातून बाहर निगरानी करने के बाद पूर्व निर्धारित स्थान पर स्टेशन के पास एकत्र हुए। घटना के पश्चात सभी अभियुक्तगण स्टेशन के पास मिले, जहां कुछ मोबाइल जो जल्दीबाजी में डिब्बे के साथ आ गये थे के डिब्बे हटाकर झाड़ियों में फेंक दिये गये व मोबाइलों को बैग में डाल दिया गया था। इसके बाद सभी लोग बस द्वारा मऊ से जमनिया होते हुए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर ब्रह्मपुत्र मेल से बरहरवा जाना था पर पुलिस चेकिंग के दौरान घबराहट में गौरीशंकर राजभर और अब्दुल हाय अपने अपने बैग छोड़कर भाग गये, जिसमें से एक बैग आलम शेख उठाकर ट्रेन में चढ़ गया और दूसरा अभियुक्त शमीम अख्तर उर्फ राकेश अपने बैग जिसमें मोबाइल था के साथ ट्रेन में चढ़ गया था महिलायें खाली हाथ गईं । चोरी के मोबाइलों से भरा एक बैग प्लेटफार्म पर ही छूट गया।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किये गये मोबाइलों का एक हिस्सा पश्चिम बंगाल में औने-पौने दाम पर बेच दिया गया, जिससे प्राप्त धनराशि लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये हुई, जिसे आपस में बांट लिया गया तथा कुछ खर्च कर दिया गया। शेष दो बैग मोबाइल को सरगना आलम शेख द्वारा मालदा पश्चिम बंगाल निवासी एक दलाल शमीम के माध्यम से बांग्लादेश भेजकर बिकवाये जाते हैं। प्राप्त धनराशि सीधे आलम शेख द्वारा अपने खातों में न लेकर विभिन्न माध्यमों से अपने गिरोह के सदस्यों के खाते विशेषकर गौरीशंकर राजभर के खाते में पहुंचायी जाती है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Kavi Kumar Ankit Kumar Shiva Kumar Shivam Kumar Aditya Kumar Manish Kumar Sahil Kumar Akhilesh Kumar Kabir nand Sagar Anil Kumar Ajay Kumar Sanjay Kumar Sanjay Kumar Dharmendra Kumar Aryan Kumar Ajit Kumar Ashok Kumar Abhishek Kumar Ashish Kumar Sonu Kumar shuru app new se nivedan hai ki ismein se jald se jald karvai Karen aur jaldi se kam shuru ho jaaye Ambedkar park kabirpur kansari Marda Gazipur
    1
    Kavi Kumar Ankit Kumar Shiva Kumar Shivam Kumar Aditya Kumar Manish Kumar Sahil Kumar Akhilesh Kumar Kabir nand Sagar Anil Kumar Ajay Kumar Sanjay Kumar Sanjay Kumar Dharmendra Kumar Aryan Kumar Ajit Kumar Ashok Kumar Abhishek Kumar Ashish Kumar Sonu Kumar shuru app new se nivedan hai ki ismein se jald se jald karvai Karen aur jaldi se kam shuru ho jaaye Ambedkar park kabirpur kansari Marda Gazipur
    user_SHIVAM RAV
    SHIVAM RAV
    Photographer कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बिल्थरारोड। नगर पंचायत बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधुर के पुत्र अमित मद्धेशिया उर्फ सिंटू पर गोकुल कैफे के समीप कुछ अराजक तत्वों द्वारा रॉड से किया गया जानलेवा हमला, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।यह घटना क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता का विषय है। हमले में घायल सिंटू को सीएचसी सीयर ले जाया गया। जहां इलाज जारी है। सिंटू का कहना है कि गोकुल कैफे पर राईस के लिए गए हुए थे। सड़क पर अपने बुलेट के पास खड़े थे। तभी अज्ञात 10 से 12 हमलावर आए और हमारे पर रॉड से हमला कर दिए। जिससे हम गंभीर रूप से घायल हो गए। हथियार भी लिए थे।
    2
    बिल्थरारोड। नगर पंचायत बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधुर के पुत्र अमित मद्धेशिया उर्फ सिंटू पर गोकुल कैफे के समीप कुछ अराजक तत्वों द्वारा रॉड से किया गया जानलेवा हमला, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।यह घटना क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता का विषय  है। हमले में घायल सिंटू को सीएचसी सीयर ले जाया गया। जहां इलाज जारी है। सिंटू का कहना है कि गोकुल कैफे पर राईस के लिए गए हुए थे। सड़क पर अपने बुलेट के पास खड़े थे। तभी अज्ञात 10 से 12 हमलावर आए और हमारे पर रॉड से हमला कर दिए।  जिससे हम गंभीर रूप से घायल हो गए। हथियार भी लिए थे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    6 hrs ago
  • रसड़ा प्रधानपुर निवासी असम में 1907 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार पद पर कार्यरत जवान अनिल कुमार गुप्ता 35 पुत्र स्व जी नारायन गुप्ता का पार्थिव शरीर पैतृक गांव आने पर लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सेना जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।आने दो माह पूर्व अनिल कुमार गुप्ता असम अरुणाचल प्रदेश के बार्डर पर ड्यूटी के दौरान गश्त आने पर गिर गए थे। हसेना के जवानों ने ही कलकत्ता में भर्ती कराया था। बीस दिन पूर्व ही अनिल कुमार गुप्ता का हार्ट का आपरेशन हुआ था। अनिल दो भाइयों सात बहनों में सातवें नंबर पर थे। 2012 में नासिक मुंबई में भर्ती हुए थे। सेना में 14 वर्ष से कार्यरत थे। इस समय हवलदार के पद पर कार्यरत थे। इनकी शादी 2016 में गाजीपुर जनपद में मोहम्दाबाद थाना के मनिया मिर्जाबाद सलोनी से हुई थी। इनका सात वर्षीय अरेयांश एकलौता पुत्र था। बड़ा भाई श्री निवास गुप्ता भी सेना से रिटायर हो चुके है। सेना के जवानों की देख रेख में अंतिम संस्कार प्रधानपुर टोंस नदी के किनारे की गईं। #BalliaNews #सपा #आप #भाजपा #यूपी #फॉलो #farward #rasra #बलिया #hilight
    3
    रसड़ा प्रधानपुर निवासी असम में 1907 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार पद पर कार्यरत जवान अनिल कुमार गुप्ता 35 पुत्र स्व जी नारायन गुप्ता का पार्थिव शरीर पैतृक गांव आने पर लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सेना जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।आने  दो माह पूर्व अनिल कुमार गुप्ता असम अरुणाचल प्रदेश के बार्डर पर ड्यूटी के दौरान गश्त आने पर गिर गए थे।  हसेना के जवानों ने ही कलकत्ता में भर्ती कराया था। बीस दिन पूर्व ही अनिल कुमार गुप्ता का हार्ट का आपरेशन हुआ था। अनिल दो भाइयों सात बहनों में सातवें नंबर पर थे। 2012 में नासिक मुंबई में भर्ती हुए थे। सेना में 14 वर्ष से कार्यरत थे। इस समय हवलदार के पद पर कार्यरत थे। इनकी शादी 2016 में गाजीपुर जनपद में मोहम्दाबाद थाना के मनिया मिर्जाबाद सलोनी से हुई थी। इनका सात वर्षीय अरेयांश एकलौता पुत्र था।  बड़ा भाई श्री निवास गुप्ता भी सेना से रिटायर हो चुके है।  सेना के जवानों की देख रेख में अंतिम संस्कार प्रधानपुर टोंस नदी के किनारे की गईं।
#BalliaNews #सपा #आप #भाजपा #यूपी #फॉलो #farward #rasra #बलिया #hilight
    user_Sadik Ahmad
    Sadik Ahmad
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अब लोग भी अपनी खबरों से कमाई कर सकते हैं। Shuru Local News App ने यूज़र्स के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहां आप अपने गांव, कस्बे या शहर की खबरें, फोटो और वीडियो साझा कर सकते हैं। इस ऐप पर सक्रिय यूज़र्स को उनके कंटेंट की लोकप्रियता के आधार पर रिवॉर्ड और इनाम दिए जाते हैं। यानी अगर आपकी खबर ज्यादा लोगों तक पहुंचती है, उस पर ज्यादा व्यूज, लाइक्स और शेयर आते हैं, तो आपको कमाई का मौका मिल सकता है। Shuru App का उद्देश्य लोकल स्तर की छोटी-बड़ी खबरों को सामने लाना है, जिन्हें अक्सर बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिल पाती। अब हर व्यक्ति अपने क्षेत्र की समस्याएं, घटनाएं और खास खबरें सीधे लोगों तक पहुंचा सकता है। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि यहां कमाई पूरी तरह आपके कंटेंट की गुणवत्ता और लोकप्रियता पर निर्भर करती है। हर पोस्ट पर पैसे मिलना तय नहीं है।
    1
    अब लोग भी अपनी खबरों से कमाई कर सकते हैं। Shuru Local News App ने यूज़र्स के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहां आप अपने गांव, कस्बे या शहर की खबरें, फोटो और वीडियो साझा कर सकते हैं।
इस ऐप पर सक्रिय यूज़र्स को उनके कंटेंट की लोकप्रियता के आधार पर रिवॉर्ड और इनाम दिए जाते हैं। यानी अगर आपकी खबर ज्यादा लोगों तक पहुंचती है, उस पर ज्यादा व्यूज, लाइक्स और शेयर आते हैं, तो आपको कमाई का मौका मिल सकता है।
Shuru App का उद्देश्य लोकल स्तर की छोटी-बड़ी खबरों को सामने लाना है, जिन्हें अक्सर बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिल पाती। अब हर व्यक्ति अपने क्षेत्र की समस्याएं, घटनाएं और खास खबरें सीधे लोगों तक पहुंचा सकता है।
हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि यहां कमाई पूरी तरह आपके कंटेंट की गुणवत्ता और लोकप्रियता पर निर्भर करती है। हर पोस्ट पर पैसे मिलना तय नहीं है।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • #आज़मगढ़ : जहानागंज थाने में भीम आर्मी से जुड़े एक पदाधिकारी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। भीम आर्मी के मंडल महासचिव रहे शोभा प्रसाद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि थाना प्रभारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आने से मामला चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित शोभा प्रसाद के अनुसार, वह बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जहानागंज थाने पहुंचे थे। उनका कहना है कि थाने पहुंचने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी पहले से ही एसओ से बातचीत हो चुकी है और कार्रवाई का आश्वासन मिला है। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद दीवान ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर मारपीट की। शोभा प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और घटना का वीडियो, जो उन्होंने बनाया था, उसे डिलीट करा दिया। वहीं, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शेष नाथ राव ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक युवक द्वारा बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में शोभा प्रसाद थाने गए थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की और थाने से भगा दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शोभा प्रसाद को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति शिकायत लेकर थाने आया था, लेकिन वह अंदर वीडियो बनाने लगा। मना करने पर उसे बाहर जाने के लिए कहा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी थी। आदित्य राज की शिकायत पर आदित्य सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया गया था। ऐसे में बाद में भीम आर्मी पदाधिकारी के आने का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
    1
    #आज़मगढ़ : जहानागंज थाने में भीम आर्मी से जुड़े एक पदाधिकारी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। भीम आर्मी के मंडल महासचिव रहे शोभा प्रसाद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि थाना प्रभारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आने से मामला चर्चा का विषय बन गया है।
पीड़ित शोभा प्रसाद के अनुसार, वह बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जहानागंज थाने पहुंचे थे। उनका कहना है कि थाने पहुंचने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी पहले से ही एसओ से बातचीत हो चुकी है और कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद दीवान ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर मारपीट की। शोभा प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और घटना का वीडियो, जो उन्होंने बनाया था, उसे डिलीट करा दिया।
वहीं, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शेष नाथ राव ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक युवक द्वारा बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में शोभा प्रसाद थाने गए थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की और थाने से भगा दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शोभा प्रसाद को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी ओर, जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति शिकायत लेकर थाने आया था, लेकिन वह अंदर वीडियो बनाने लगा। मना करने पर उसे बाहर जाने के लिए कहा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी थी। आदित्य राज की शिकायत पर आदित्य सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया गया था। ऐसे में बाद में भीम आर्मी पदाधिकारी के आने का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मऊ: मोबाइल की दुकान में हुए चोरी की घटना का एसपी ने किया खुलासा...! मऊ में अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी का हुआ खुलासा। चार लोग गिरफ्तार...!, भेजा गया जेल...!
    1
    मऊ: मोबाइल की दुकान में हुए चोरी की घटना का एसपी ने किया खुलासा...!
मऊ में अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी का हुआ खुलासा।
चार लोग गिरफ्तार...!, भेजा गया जेल...!
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.