Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनियंत्रित ट्रक में तोड़ा दीवार, ड्राइवर को है चोटे वाराणसी (रामनगर) रामनगर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन दीवार तोड़ते हुए सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। हादसा इतना तेज था कि दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पिकअप चालक को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार या वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Shrikant Sagar
अनियंत्रित ट्रक में तोड़ा दीवार, ड्राइवर को है चोटे वाराणसी (रामनगर) रामनगर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन दीवार तोड़ते हुए सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। हादसा इतना तेज था कि दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पिकअप चालक को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार या वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
- Shekh Hadishचंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश👏on 27 January
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SK Upadhyay1
- पीडीडीयू नगर में इस बार चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन के समय में परिवर्तन देखने को मिला। कहीं 2 तारीख को, तो कही 3 की भोर में तो कहीं देर रात्रि में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से होलिका दहन किया। मंगलवार की रात्रि पीडीडीयू नगर स्थित जी टी रोड धर्मशाला सड़क के सामने होलिका दहन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। चंद्र ग्रहण को देखते हुए पंडितों द्वारा निर्धारित मुहूर्त के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर होलिका जलाई गई। सुरक्षा के भी समुचित इंतजाम किए गए थे। होली पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।1
- चन्दौली वाराणसी खंडग्रास चंद्रग्रहण के अवसर पर मंगलवार को काशी के गंगा घाटों पर आस्था का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। ग्रहण के स्पर्श से लेकर मोक्ष काल तक हरिनाम जप, संकीर्तन और साधना का क्रम चलता रहा।दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर उमड़ी भीड़ दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। ग्रहण काल में दान-पुण्य की मान्यता के चलते बड़ी संख्या में जरूरतमंद और भिक्षुक घाटों के आसपास जुटे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने दोपहर की गंगा आरती के बाद ही अपने लिए स्थान सुरक्षित कर लिया था।ग्रहण के दौरान लोगों ने घरों में भी उपवास रखा। खाने-पीने की वस्तुओं की शुद्धता के लिए उनमें कुश या तुलसी डालने की परंपरा का पालन किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जल पुलिस रही सतर्क ग्रहण के मद्देनजर घाटों पर पुलिस और जल पुलिस की विशेष तैनाती की गई थी। जल पुलिस के जवान घाट किनारे बंधी नौकाओं पर मुस्तैद रहे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकते रहे। प्रमुख घाटों पर पानी के भीतर बांस लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी ताकि कोई दुर्घटना न हो।शंकराचार्य घाट पर शहनाई वादन केदारघाट और हरिश्चंद्र घाट के बीच स्थित शंकराचार्य घाट पर ग्रहणकाल के दौरान आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। पंडित महेंद्र प्रसन्ना ने शहनाई वादन के माध्यम से प्रभु का सुमिरन किया। ग्रहण काल में भजन और मंत्रजाप की मान्यता के अनुरूप शहनाई की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। बंद रहे मंदिरों के कपाट, मोक्ष के बाद शुरु हुआ दर्शनखंडग्रास चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार सुबह ही काशी के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर, कालभैरव मंदिर और दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन रोक दिया गया था।संकटमोचन मंदिर के कपाट प्रातः आरती के बाद सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए थे। ग्रहण के मोक्ष के बाद शाम 7 बजे मंदिरों में विधिवत शुद्धिकरण और पूजन के पश्चात दर्शन का क्रम शुरू हुआ। संध्या आरती और रात्रि शयन आरती नियमानुसार संपन्न कराई गई। ग्रहण काल में श्रद्धालु घरों और घाटों पर कीर्तन, मंत्रजाप और साधना में लीन रहे। काशी में एक बार फिर आस्था, परंपरा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- चंदौली। ग्राम पंचायत डबरिया के पैगापर गांव में प्रसिद्ध लोकगायक मंगल यादव कवि के आवास पर होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। होली के अवसर पर गांव में रंग-गुलाल, ढोलक और फगुआ गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक फगुआ गीत गाकर त्योहार की खुशियों को साझा किया।इस दौरान गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर होली के इस पर्व को बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया। पूरे गांव में खुशी और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। #Holi2026 #गांव_की_होली #MangalYadavKavi #VillageHoli #Chandauli #UPNews #DesiHoli #HoliFestival #GaonKiHoli #BhojpuriCulture1
- *चेतगंज की होली*1
- उत्तर प्रदेश: चंदौली के केरायगाँव स्थित मस्जिद में शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी, तनाव का माहौल चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के थाना शहाबगंज अंतर्गत केरायगाँव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ स्थित एक स्थानीय मस्जिद को शरारती तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया है। प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, मस्जिद परिसर और उसकी सीढ़ियों पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर फेंके गए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मस्जिद की छत और सीढ़ियों पर पत्थर बिखरे पड़े हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय समुदाय में रोष और तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- Post by Dindayal prajapati director technical Camp1
- वाराणसी में अस्सी घाट पर होली का जश्न मनाने हुए1