Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभल मे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, भूमि मापने के नाम पर ली गई थी रिश्वत, रिश्वत मे गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी,गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, धनारी थाना क्षेत्र का मामला। Sambhal संभल मे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, भूमि मापने के नाम पर ली गई थी रिश्वत, रिश्वत मे गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी,गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, धनारी थाना क्षेत्र का मामला।
Nitin Sagar
संभल मे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, भूमि मापने के नाम पर ली गई थी रिश्वत, रिश्वत मे गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी,गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, धनारी थाना क्षेत्र का मामला। Sambhal संभल मे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, भूमि मापने के नाम पर ली गई थी रिश्वत, रिश्वत मे गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी,गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, धनारी थाना क्षेत्र का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिला संभल तहसील चंदौसी थाना बहजोई और ग्राम भरतार और प्रधान का नाम है प्रभा राणा यह भारतरा गांव का हाल है आप यह देखिए इसका हल क्या है और माननीय गुलाब देवी जी मैं आपसे निवेदन करता हूं क्या आप हमारी इस बात को जल्दी से जल्दी सुना जाए और प्रधान को भी बताया जाए इस बात के लिए प्रधान कोई भी कार्य नहीं कर रहे हैं गांव के2
- संभल के असमोली विधानसभा से बड़ी खबर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के लिए आज AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षक *श्री सुभाष चोपड़ा जी* असमोली पहुंचे। उनके साथ प्रदेश और जिला स्तर के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे। विधानसभा असमोली 32 के *राया बुजुर्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय* पर आज जबरदस्त माहौल रहा। AICC पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली *श्री सुभाष चोपड़ा जी*, PCC से *फैज आलम रायनी जी*, संभल जिला अध्यक्ष *आरिफ तुर्की जी* और विधानसभा असमोली के पूर्व विधायक प्रत्याशी व AICC सदस्य *हाजी मरगूब आलम जी* के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद AICC पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा जी ने प्रेस के साथियों से बातचीत की। उन्होंने *"संगठन सृजन अभियान"* की पूरी जानकारी दी। चोपड़ा जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि *आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे जी, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी* के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। बैठक के अंत में नेताओं ने उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और बदलाव की आंधी लाने का शंखनाद किया। *श्री सुभाष चोपड़ा, AICC पर्यवेक्षक* "2027 में कांग्रेस बूथ से मजबूत होगी। UP में बदलाव तय है।" कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत अब हर बूथ पर कमेटी बनाई जाएगी। फिलहाल असमोली में कांग्रेस की सक्रियता से सियासी हलचल तेज हो गई है। `संभल असमोली | कांग्रेस संगठन सृजन अभियान | AICC पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा पहुंचे` `असमोली में कांग्रेस की हुंकार | सुभाष चोपड़ा का बड़ा बयान | BJP को उखाड़ेंगे` असमोली 32: AICC पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा, फैज आलम रायनी, आरिफ तुर्की और हाजी मरगूब आलम के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा। कार्यकर्ताओं ने लिया UP में बदलाव का लिया संकल्प।1
- संभल मे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, भूमि मापने के नाम पर ली गई थी रिश्वत, रिश्वत मे गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी,गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, धनारी थाना क्षेत्र का मामला। Sambhal संभल मे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, भूमि मापने के नाम पर ली गई थी रिश्वत, रिश्वत मे गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी,गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, धनारी थाना क्षेत्र का मामला।1
- संभल के असमोली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। संभल से बड़ी खबर है... संभल के असमोली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के लोगों ने कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलतियों का फायदा उठाकर भाजपा सत्ता में पहुंची है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का मुखिया होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री अगर समाज को बांटने वाली भाषा का इस्तेमाल करेगा तो यह उसे शोभा नहीं देता। वहीं शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सुभाष चोपड़ा ने सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल, मदरसे और दूसरे शिक्षण संस्थान बच्चों को शिक्षा देने के केंद्र हैं। अगर आने वाली पीढ़ी की शिक्षा की बुनियाद कमजोर होगी तो देश आगे कैसे बढ़ेगा। नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और कोचिंग के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। कई माता-पिता अपना पेट काटकर बच्चों की कोचिंग कराते हैं। ऐसे में परीक्षा में चोरी या गड़बड़ी होने से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों को नुकसान होता है। सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। अब सुनिए कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में सुभाष चोपड़ा ने क्या कुछ कहा... बाइट — सुभाष चोपड़ा4
- 15 अगस्त के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को महमूदपुर माफी चौराहे से चलकर गुमसानी अम्बेडकर पार्क पर तिरंगा यात्रा निकाली गई संभल जिले के संभल ब्लॉक में मनोज कुमार भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष जी के द्वारा 16 अगस्त को एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, ये तिरंगा यात्रा महमूदपुर माफी चौराहे से चलकर गुमसानी अम्बेडकर पार्क पर शांति पूर्ण समाप्त की गई, इस मौके पर सैकड़ों युवा साथ में रहे, इस रैली में सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के बीच रखते हुए आजादी का जश्न मनाया गया।1
- बदायूँ ब्रेकिंग नगर पंचायत सैदपुर में भ्रष्टाचार चरम पर ' बदायूँ ब्रेकिंग नगर पंचायत सैदपुर में भ्रष्टाचार चरम पर ' निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर आरोप आए सामने ' सड़क निर्माण में मानक के विपरीत कर रहे है कार्य । स्थानीय निवासी अरशद खां ने पूर्व में जिलाधिकारी से की थी शिकायत । नगर पंचायत प्रशासन पर पहले भी लग चुके भृष्टाचार के गंभीर आरोप । नगर पंचायत प्रशासन पर नियमों की अनदेखी और चहेतों को ठेके देने के वाद से हो रहा भृष्टाचार । निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी के चलते सीमेंट में अधिक रेता से किया जा रहा है सड़क निर्माण । नगर वासियों ने सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप ।4
- सम्भल में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल अमन गिरफ्तार, भूमि की पैमाइश के नाम पर ली गई थी रिश्वत, शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल, रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने लेखपाल को दबोचा, एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को लेकर पहुंची थाने, पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू की, रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में मचा हड़कंप, धनारी थाना क्षेत्र का पूरा मामला।1
- मैनाठेर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या लालपुर हमीर में अंजाना उर्फ अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। मायके पक्ष ने पति समेत 10 से अधिक लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। दूसरी महिला से बातचीत को लेकर विवाद का भी आरोप। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के चार बच्चों में सबसे छोटी चार माह की दूधमुंही बेटी भी है।1