logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर: शिक्षकों की लापरवाही उजागर, ड्यूटी में गड़बड़ी पर उठे सवाल मौदहा (हमीरपुर)। शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां शिक्षकों ने नौकरी को मजाक बना रखा है। एक ओर बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, तो दूसरी ओर अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। जानकारी के अनुसार, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी उचित दर की दुकानों पर लगाई गई है, लेकिन कई शिक्षक स्कूल से “कोटा ड्यूटी” का बहाना बनाकर मौज कर रहे हैं। मामले में खण्ड शिक्षा विभाग कार्यालय की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है, जहां जिम्मेदार अधिकारी भी इस लापरवाही में सहयोगी बनते दिख रहे हैं। सूची में अवधेश कुमार नाम के शिक्षक की ड्यूटी दर्ज है, साथ ही उनका मोबाइल नम्बर भी अंकित है। लेकिन विभागीय कर्मचारी दावा कर रहे हैं कि ड्यूटी पर कोई दूसरा अवधेश मौजूद है। अब सवाल यह उठता है कि यदि ड्यूटी पर दूसरा व्यक्ति तैनात है, तो सूची में दर्ज मोबाइल नम्बर किसका है? यह पूरा मामला विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

on 11 April
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
on 11 April

हमीरपुर: शिक्षकों की लापरवाही उजागर, ड्यूटी में गड़बड़ी पर उठे सवाल मौदहा (हमीरपुर)। शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां शिक्षकों ने नौकरी को मजाक बना रखा है। एक ओर बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, तो दूसरी ओर अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। जानकारी के अनुसार, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी उचित दर की दुकानों पर लगाई गई है, लेकिन कई शिक्षक स्कूल से “कोटा ड्यूटी” का बहाना बनाकर मौज कर रहे हैं। मामले में खण्ड शिक्षा विभाग कार्यालय की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है, जहां जिम्मेदार अधिकारी भी इस लापरवाही में सहयोगी बनते दिख रहे हैं। सूची में अवधेश कुमार नाम के शिक्षक की ड्यूटी दर्ज है, साथ ही उनका मोबाइल नम्बर भी अंकित है। लेकिन विभागीय कर्मचारी दावा कर रहे हैं कि ड्यूटी पर कोई दूसरा अवधेश मौजूद है। अब सवाल यह उठता है कि यदि ड्यूटी पर दूसरा व्यक्ति तैनात है, तो सूची में दर्ज मोबाइल नम्बर किसका है? यह पूरा मामला विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • user_Om prakash Bhaiya g
    Om prakash Bhaiya g
    Maudaha, Hamirpur
    right
    on 11 April
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहुत बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है l पूरा गांव एक एक बूंद पानी को तरस रहा है लाना सरकार ध्यान दे रही है और न ही उनका सिस्टम बस जहां भी जाओ तो तसल्ली देकर भगा देते है बोलते है काम चल रहा है l इस नल में आज तक पानी नहीं आया है l क्या करेगी गांव जनता प्यास से मर जाएगी जब ध्यान देने ये कानून बनाने वाले l
    4
    बहुत बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है l पूरा गांव एक एक बूंद पानी को तरस रहा है लाना सरकार ध्यान दे रही है और न ही उनका सिस्टम बस जहां भी जाओ तो तसल्ली देकर भगा देते है बोलते है काम चल रहा है l इस नल में आज तक पानी नहीं आया है l क्या करेगी गांव जनता प्यास से मर जाएगी जब ध्यान देने ये कानून बनाने वाले l
    user_ashok kumar
    ashok kumar
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ➡️ पानी की टंकी के पास लगी आग, गांव में मचा हड़कंप ➡️ तेज हवा से आग ने लिया विकराल रूप ➡️ बस्ती से महज 500 मीटर दूर पहुंची लपटें ➡️ फायर ब्रिगेड, डायल 112 व ग्रामीणों ने पाया काबू ➡️ हवा शांत होने से टला बड़ा हादसा ➡️ ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान चलाने की उठाई मांग
    1
    ➡️ पानी की टंकी के पास लगी आग, गांव में मचा हड़कंप
➡️ तेज हवा से आग ने लिया विकराल रूप
➡️ बस्ती से महज 500 मीटर दूर पहुंची लपटें
➡️ फायर ब्रिगेड, डायल 112 व ग्रामीणों ने पाया काबू
➡️ हवा शांत होने से टला बड़ा हादसा
➡️ ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान चलाने की उठाई मांग
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर / सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि होटल से बाहर निकालने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को जमकर पीटा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद होटल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, लेकिन फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
    1
    हमीरपुर / सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि होटल से बाहर निकालने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को जमकर पीटा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
घटना के बाद होटल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, लेकिन फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    1
    Post by तत्काल न्यूज MR prajapati
    user_तत्काल न्यूज MR prajapati
    तत्काल न्यूज MR prajapati
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • से बड़ी खबर! जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी? सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    1
    से बड़ी खबर!
जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी?
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा?
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बांदा - बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छुटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पैरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिएl उन्होंने अधिक से अधिक आपराधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएl महिला अपराधों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों में प्रभावी साक्ष्य को रखते हुए पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट का तमिल समय से कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। वादों में गवाही आवश्यक रूप से कराई जाए कोई गवाह टूटने न पाए तथा उनकी गवाही अवश्य उपस्थित होने पर ली जाए। वादों में केस की सुनवाई करने का समय में वृद्धि की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचक अपनी रिपोर्ट में आपराधिक मामलों की पूर्ण रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट सहित आवश्यक लगे आपराधिक मामलों से छूटने के कारण का विवरण भी दर्ज कर बैठक में प्रस्तुत किया जाएl बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन अभियोजन अधिकारी आनंद प्रमोद तथा डीजीसी विजय बहादुर सिंह सहित संबंधित अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl
    1
    बांदा - बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छुटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पैरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिएl
उन्होंने अधिक से अधिक आपराधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएl महिला अपराधों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों में प्रभावी साक्ष्य को रखते हुए पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट का तमिल समय से कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। वादों में गवाही आवश्यक रूप से कराई जाए कोई गवाह टूटने न पाए तथा उनकी गवाही अवश्य उपस्थित होने पर ली जाए। वादों में केस की सुनवाई करने का समय में वृद्धि की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचक अपनी रिपोर्ट में आपराधिक मामलों की पूर्ण रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट सहित आवश्यक लगे आपराधिक मामलों से छूटने के कारण का विवरण भी दर्ज कर बैठक में प्रस्तुत किया जाएl
बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन अभियोजन अधिकारी आनंद प्रमोद तथा  डीजीसी विजय बहादुर सिंह सहित संबंधित अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर। महिला के बाहर व पति के खेत में चले जाने पर पुत्र ने गैलरी की दीवाल को तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाही व जेवरात की चोरी कर ली। महिला ने पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव की महिला प्रेमा पत्नी सुबराती शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले बाहर चली गई थी। दिन में पति बकरियों को चराने के लिये खेत चला गया था। मौका पाकर गैलरी की दीवाल को तोड़कर पुत्र अंसारी घर के अंदर घुस गया और 10 बोरी लाही व सोने की बेंदी, चांदी की पायल, बिछुआ, हाफ पेटी, पीतल की परात की चोरी कर अपने साथ ले गया। शाम को पति के वापस घर आने पर गैलरी की दीवार को टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। घर से लाही जेवरात आदि गायब मिले। महिला ने घर आने पर पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की थाना में तहरीर दी। एसआई रवि शंकर ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच का कार्य कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हमीरपुर। महिला के बाहर व पति के खेत में चले जाने पर पुत्र ने गैलरी की दीवाल को तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाही व जेवरात की चोरी कर ली। महिला ने पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है।
बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव की महिला प्रेमा पत्नी सुबराती शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले बाहर चली गई थी। दिन में पति बकरियों को चराने के लिये खेत चला गया था। मौका पाकर गैलरी की दीवाल को तोड़कर पुत्र अंसारी घर के अंदर घुस गया और 10 बोरी लाही व सोने की बेंदी, चांदी की पायल, बिछुआ, हाफ पेटी, पीतल की परात की चोरी कर अपने साथ ले गया। शाम को पति के वापस घर आने पर गैलरी की दीवार को टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। घर से लाही जेवरात आदि गायब मिले। महिला ने घर आने पर पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की थाना में तहरीर दी। एसआई रवि शंकर ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच का कार्य कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चकबंदी विभाग का पेशकार अल्ताफ अली 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। 👉 नक्शा सुधार के नाम पर रिटायर्ड आर्मी हवलदार से मांग रहा था घूस 👉 शिकायत पर बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल 👉 पैसे लेते ही मौके पर दबोचा, परिसर में मचा हड़कंप 👉 सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
    1
    चकबंदी विभाग का पेशकार अल्ताफ अली 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
👉 नक्शा सुधार के नाम पर रिटायर्ड आर्मी हवलदार से मांग रहा था घूस
👉 शिकायत पर बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल
👉 पैसे लेते ही मौके पर दबोचा, परिसर में मचा हड़कंप
👉 सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.