Shuru
Apke Nagar Ki App…
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🦚 भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास हो। 🦚🙏 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🦚 भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास हो। 🌸 सभी देशवासियों एवं मेरे सभी प्रिय फॉलोअरों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएं। 🌸 💙 राधे-राधे 🙏 जय श्री कृष्ण 💙
Devesh Ojha patrakaar
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🦚 भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास हो। 🦚🙏 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🦚 भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास हो। 🌸 सभी देशवासियों एवं मेरे सभी प्रिय फॉलोअरों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएं। 🌸 💙 राधे-राधे 🙏 जय श्री कृष्ण 💙
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाढ़ौरा शासकीय स्कूल में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 195 विद्यार्थियों ने लिया मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा शाढ़ौरा शासकीय स्कूल में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 195 विद्यार्थियों ने लिया मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा शाढ़ौरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाढ़ौरा में शासन के निर्देशानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ किया गया। मध्यप्रदेश के स्कूलों में 1 से 3 सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगों, उनकी शिक्षाओं, गीता ज्ञान, शिक्षा, संस्कृति, कृषि, गौ-रक्षा एवं धर्म की विजय से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के लिए तीन मटकियां रखी गईं, जिनमें ड्रा के माध्यम से 195 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरसी सेन (कक्षा 11 ए), द्वितीय स्थान रीना साहू (कक्षा 9 ए) तथा तृतीय स्थान खुशी सोनी (कक्षा 12 ए) ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्रसिंह रघुवंशी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन संदेशों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र जैन ने किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।1
- उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन शाढ़ौरा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल शाढ़ौरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्साह उमंग से मनाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को दोपहर 3 बजे विशाल स्तर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्चाय महेन्द्र सिंह रधुवंशी के साथ स्टाफ एवं छात्रों ने मां सरस्वती बंदना के साथ किया। जिसमें 195 प्रतियोगीओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया 3 मटकीओं को फोड़ने के लिए पृथक पृथक आयोजन किया गया। खुले आसमान में सुहाने मौसम में हल्की बूंदाबांदी के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मटकी फोड़ आयोजन ने छात्रों के उत्साह को धर्म मय बना दिया। जयकारों के बीच श्रीकृष्ण बने छात्रों ने मटकी फोड़कर आंनद उठाया आयोजन में प्रथम पायदान का पुरस्कार आयुषी सेन द्वितीय स्थान रीना साहू एवं तृतीय स्थान का पुरस्कार खुशी रोशन को दिया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शैलेन्द्र जैन ने किया।2
- लगातार बारिश में कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा सिंगवासा तालाब से गोपीकृष्ण सागर बांध तक किया निरीक्षण, नागरिकों को जलस्रोतों से दूर रहने की अपील गुना, 04 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सिंगवासा तालाब, नानाखेड़ी पुलिया, मणिधारी गार्डन पुलिया, दो खंभा, भुजरिया तालाब सहित गोपीकृष्ण सागर बांध पहुंचकर जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोपीकृष्ण सागर बांध में लगातार बढ़ रही पानी की आवक के कारण गेट क्रमांक 2 को 0.50 मीटर एवं गेट क्रमांक 3 को 1 मीटर खोला गया है, जिससे लगभग 164.44 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने चोपट नदी किनारे बसे रूठियाई, अजरोड़ा, ब्रसंगपुरा, दावतपुरा, बालाभेंट, कोटरा एवं भुलाय सहित आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने और मवेशियों को नदी किनारे से दूर रखने की अपील की है। कलेक्टर ने तेज बारिश के दौरान डैम क्षेत्र में लोगों एवं वाहनों की आवाजाही तथा बोटिंग पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए हैं।1
- आगामी 48 घंटे में अधिक वर्षा की संभावना, आमजन से सावधानी बरतने की अपील गुना जिले में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिक वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि तेज वर्षा के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें तथा नदी-नालों,पुल-पुलियाओं एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। जर्जर भवनों के आसपास न जाएं और विद्युत तारों एवं खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। जिले में कहीं भी जलभराव, मकान गिरने अथवा किसी अन्य अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम को सूचित करें। जिला कंट्रोल रूम, गुना: 07542250415 नगरपालिका कंट्रोल रूम गुना:9754507311, 9039815644,7697252077 होमगार्ड कंट्रोल रूम: 07542252266,9425762487, महाराज सिंह (दरोगा) वार्ड क्रमांक 1-18 मो. 9754507311 शकील खान मो. 9039815644 डिफेन्स जादौन (संविदाकर्मी) मो. 7697252077 जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देकर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।2
- गुना नगर में भगवान श्री धरणीधर बलराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया1
- बारिश में भी निकला जन्माष्टमी का भव्य जुलूस* *लोकेशन : सिरोंज* *रिपोर्टर : रूपेश यादव* *स्लग : बारिश में भी निकला जन्माष्टमी का भव्य जुलूस* *लोकेशन : सिरोंज* *रिपोर्टर : रूपेश यादव* *एंकर -* सिरोंज में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को बारिश के बीच भी भव्य चल समारोह निकाला गया। शोभायात्रा में शहर और ग्रामीण अंचल से हजारों लोग शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां और युवाओं के प्रदर्शन जुलूस के मुख्य आकर्षण रहे। *VO-1 -* श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति सिरोंज द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी चल समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह कम नहीं हुआ। दोपहर 12:30 बजे छत्री नाका स्थित हनुमान मंदिर से जुलूस की शुरुआत हुई। जो कस्टम, कठाली, सराफा, मुख्य बाजार और नगरपालिका, हाजीपुर होते हुए बासौदा नाका तक पहुंचा। *VO-2 -* जुलूस में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी को आकर्षक रथ पर सजाया गया था। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर पूजा-अर्चना और आरती की। एक अन्य झांकी में राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। यादव समाज के युवाओं ने लाठीबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए। रास्ते में जगह-जगह बांधी गई मटकी फोड़ने के लिए युवाओं ने पिरामिड बनाकर दही-हांडी फोड़ी, जिसे देख लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। *VO-3 -* जुलूस में चार डीजे, ढोल-ताशे, बैंड-बाजे और ढपले वालों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे मार्ग में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस के अंत में एक ट्रॉली पर खीर प्रसादी का वितरण भी किया गया। चल समारोह का समापन बासौदा नाका पर हुआ, जहां पूर्व समिति अध्यक्ष रमेश यादव ने शामिल हुए सभी समाजों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।4
- सरपंच हमारी परेशानियों को अनदेखा कर रहा है सड़क समस्या को लेकर बहुत परेशानी चलना पड़ रहा तीतरबारी चेक नायक1
- अशोकनगर समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट अगले 24 घंटे में अशोकनगर, गुना, छतरपुर, टीकमगढ़ और विदिशा के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं, तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पेड़, खुले मैदान व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। अशोकनगर समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट अगले 24 घंटे में अशोकनगर, गुना, छतरपुर, टीकमगढ़ और विदिशा के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं, तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पेड़, खुले मैदान व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।1