उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन शाढ़ौरा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल शाढ़ौरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्साह उमंग से मनाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को दोपहर 3 बजे विशाल स्तर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्चाय महेन्द्र सिंह रधुवंशी के साथ स्टाफ एवं छात्रों ने मां सरस्वती बंदना के साथ किया। जिसमें 195 प्रतियोगीओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया 3 मटकीओं को फोड़ने के लिए पृथक पृथक आयोजन किया गया। खुले आसमान में सुहाने मौसम में हल्की बूंदाबांदी के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मटकी फोड़ आयोजन ने छात्रों के उत्साह को धर्म मय बना दिया। जयकारों के बीच श्रीकृष्ण बने छात्रों ने मटकी फोड़कर आंनद उठाया आयोजन में प्रथम पायदान का पुरस्कार आयुषी सेन द्वितीय स्थान रीना साहू एवं तृतीय स्थान का पुरस्कार खुशी रोशन को दिया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शैलेन्द्र जैन ने किया।
उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन शाढ़ौरा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल शाढ़ौरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्साह उमंग से मनाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को दोपहर 3 बजे विशाल स्तर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्चाय महेन्द्र सिंह रधुवंशी के साथ स्टाफ एवं छात्रों ने मां सरस्वती बंदना के साथ किया। जिसमें 195 प्रतियोगीओं
ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया 3 मटकीओं को फोड़ने के लिए पृथक पृथक आयोजन किया गया। खुले आसमान में सुहाने मौसम में हल्की बूंदाबांदी के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मटकी फोड़ आयोजन ने छात्रों के उत्साह को धर्म मय बना दिया। जयकारों के बीच श्रीकृष्ण बने छात्रों ने मटकी फोड़कर आंनद उठाया आयोजन में प्रथम पायदान का पुरस्कार आयुषी सेन द्वितीय स्थान रीना साहू एवं तृतीय स्थान का पुरस्कार खुशी रोशन को दिया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शैलेन्द्र जैन ने किया।
- अशोकनगर समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट अगले 24 घंटे में अशोकनगर, गुना, छतरपुर, टीकमगढ़ और विदिशा के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं, तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पेड़, खुले मैदान व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। अशोकनगर समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट अगले 24 घंटे में अशोकनगर, गुना, छतरपुर, टीकमगढ़ और विदिशा के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं, तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पेड़, खुले मैदान व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत लोगर पीएम श्री विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रीति रजक ने मारी बाजी 34 बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय परिसर में छाया उत्साह और उल्लास लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत लोगर पीएम श्री विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रीति रजक ने मारी बाजी 34 बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय परिसर में छाया उत्साह और उल्लास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोगर, विकासखंड मालथौन में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 34 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया। रोमांचक मुकाबले के बाद प्रीति रजक ने मटकी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया और प्रतियोगिता की विजेता बनीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरिराम अहिरवार ने विजेता प्रीति रजक को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग की भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने आयोजन का जमकर आनंद लिया और विजेता प्रीति रजक का उत्साहवर्धन किया।1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत लोगर पीएम श्री विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रीति रजक ने मारी बाजी 34 बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय परिसर में छाया उत्साह और उल्लास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोगर, विकासखंड मालथौन में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 34 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया। रोमांचक मुकाबले के बाद प्रीति रजक ने मटकी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया और प्रतियोगिता की विजेता बनीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरिराम अहिरवार ने विजेता प्रीति रजक को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग की भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने आयोजन का जमकर आनंद लिया और विजेता प्रीति रजक का उत्साहवर्धन किया।1
- जन्माष्टमी पर सिंधी समाज ने शुरू की अनूठी गौसेवा पहल रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक आवारा गोवंश को खिलाया जाएगा चारा, विधायक निर्मला सप्रे ने भी की सहभागिता लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जन्माष्टमी पर सिंधी समाज ने शुरू की अनूठी गौसेवा पहल रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक आवारा गोवंश को खिलाया जाएगा चारा, विधायक निर्मला सप्रे ने भी की सहभागिता बीना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बीना में सिंधी समाज ने गौसेवा की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की है। वर्षों से रात्रि के समय की जा रही गौसेवा को अब नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक नगर में विचरण करने वाले आवारा गोवंश को चारा खिलाया जाएगा। गौसेवा अभियान का शुभारंभ पूज्य महाराज स्वामी विष्णु शर्मा ‘सोनू महाराज’ के तत्वावधान में तथा बीना सिंधी समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार वाधवानी के सानिध्य में किया गया। अभियान में सिंधी समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए गोवंश को चारा खिलाया और नियमित गौसेवा का संकल्प लिया। पहल के प्रथम दिन विधायक निर्मला सप्रे भी गौसेवा अभियान में शामिल हुईं। उन्होंने गोवंश को चारा खिलाकर समाज की इस पहल की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं सदस्य मौजूद रहे। सिंधी समाज के सदस्यों ने बताया कि नगर में आवारा गोवंश की समस्या को देखते हुए यह सेवा कार्य शुरू किया गया है। जब तक शासन द्वारा आवारा गोवंश की उचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक समाज की ओर से यह सेवा कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा। निर्धारित समय पर नगर में मौजूद आवारा गोवंश को चारा उपलब्ध कराया जाएगा। गौसेवा अभियान में घनश्याम खुशलानी, शिवा खुशलानी, अजय वाधवानी (रामजी प्लाइवुड स्टोर), मुरली कुकरेजा, मयंक सचदेव, बब्बू महादेव, रिकी, जय, सोमेश, ऋषभ साधवानी, पीयूष, अमर चोटवानी, कारा भाऊ बारदाना, गंगाराम, नयन, लायकराम सुंदरानी, गौतम बजाज, रिंकू तलरेजा एवं सुरेश लालवानी सहित सिंधी समाज के अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। सिंधी समाज की इस पहल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गौसेवा, जीवदया और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।1
- सरपंच हमारी परेशानियों को अनदेखा कर रहा है सड़क समस्या को लेकर बहुत परेशानी चलना पड़ रहा तीतरबारी चेक नायक1
- कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🦚 भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास हो। 🦚🙏 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🦚 भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास हो। 🌸 सभी देशवासियों एवं मेरे सभी प्रिय फॉलोअरों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएं। 🌸 💙 राधे-राधे 🙏 जय श्री कृष्ण 💙1
- गड्ढे में धरना, गंदे पानी में प्रदर्शन… जन्मदिन पर कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर का विधायक निर्मला सप्रे पर हमला आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की बदहाली को लेकर जताया आक्रोश, तहसीलदार के टेलीफोनिक आश्वासन के बाद खत्म किया धरना लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत गड्ढे में धरना, गंदे पानी में प्रदर्शन… जन्मदिन पर कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर का विधायक निर्मला सप्रे पर हमला आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की बदहाली को लेकर जताया आक्रोश, तहसीलदार के टेलीफोनिक आश्वासन के बाद खत्म किया धरना बीना। कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की जर्जर हालत को लेकर विधायक निर्मला सप्रे पर निशाना साधते हुए सड़क के गड्ढे में बैठकर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच बैठकर कांग्रेस नेता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। इंदर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे को सड़क की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाए। धरने के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तहसीलदार ने कांग्रेस नेता से टेलीफोन पर चर्चा की और सड़क की समस्या के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। तहसीलदार के आश्वासन के बाद इंदर सिंह ठाकुर ने अपना धरना समाप्त किया। कांग्रेस नेता का यह विरोध प्रदर्शन अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जन्मदिन के मौके पर जहां आमतौर पर लोग जश्न मनाते हैं, वहीं इंदर सिंह ठाकुर ने सड़क की समस्या को लेकर गड्ढे में बैठकर विरोध दर्ज कराया।1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत गड्ढे में धरना, गंदे पानी में प्रदर्शन… जन्मदिन पर कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर का विधायक निर्मला सप्रे पर हमला आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की बदहाली को लेकर जताया आक्रोश, तहसीलदार के टेलीफोनिक आश्वासन के बाद खत्म किया धरना बीना। कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की जर्जर हालत को लेकर विधायक निर्मला सप्रे पर निशाना साधते हुए सड़क के गड्ढे में बैठकर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच बैठकर कांग्रेस नेता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। इंदर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि आगासौद रोड और रिफाइनरी रोड की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे को सड़क की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाए। धरने के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तहसीलदार ने कांग्रेस नेता से टेलीफोन पर चर्चा की और सड़क की समस्या के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। तहसीलदार के आश्वासन के बाद इंदर सिंह ठाकुर ने अपना धरना समाप्त किया। कांग्रेस नेता का यह विरोध प्रदर्शन अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जन्मदिन के मौके पर जहां आमतौर पर लोग जश्न मनाते हैं, वहीं इंदर सिंह ठाकुर ने सड़क की समस्या को लेकर गड्ढे में बैठकर विरोध दर्ज कराया।1
- ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत* *लोकेशन : सिरोंज* *रिपोर्टर : रूपेश यादव* *स्लग : ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत* *लोकेशन : सिरोंज* *रिपोर्टर : रूपेश यादव* *एंकर -* दीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरवासा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से 40 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। *VO -* मृतक की पहचान लालाराम बंजारा उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गिट्टी से भरा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीपनाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।2