ब्रैकिग सबलगढ़- *सबलगढ़ में बेखौफ बदमाश! दिनदहाड़े मेडिकल दुकान से लाखों की नकदी से भरा बैग लेकर फरार* सबलगढ़। मुरैना जिले के सबलगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर से लाखों रुपए की नकदी से भरा बैग लेकर अज्ञात व्यक्ति के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर करीब 1:05 बजे मेडिकल थोक विक्रेता सुरेश गोयल के मेडिकल स्टोर पर हुई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी एजेंसी, मुरैना से चिंटू सक्सेना दवाइयों का पेमेंट लेने के लिए सबलगढ़ आए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और मौका पाकर उनका नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 2 से 2.50 लाख रुपए होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, नकदी की वास्तविक राशि की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना के बाद मेडिकल स्टोर पर हड़कंप मच गया। CCTV फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। 24 घंटे में लूट ट्रेस नहीं हुई तो मेडिकल स्टोर बंद करने की चेतावनी घटना को लेकर मेडिकल कारोबारियों में नाराजगी है। सबलगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो मुरैना जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया जा सकता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और लूटी गई रकम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
ब्रैकिग सबलगढ़- *सबलगढ़ में बेखौफ बदमाश! दिनदहाड़े मेडिकल दुकान से लाखों की नकदी से भरा बैग लेकर फरार* सबलगढ़। मुरैना जिले के सबलगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर से लाखों रुपए की नकदी से भरा बैग लेकर अज्ञात व्यक्ति के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर करीब 1:05 बजे मेडिकल थोक विक्रेता सुरेश गोयल के मेडिकल स्टोर पर हुई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी एजेंसी, मुरैना से चिंटू सक्सेना दवाइयों का पेमेंट लेने के लिए सबलगढ़ आए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और मौका पाकर उनका नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 2 से 2.50 लाख रुपए होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, नकदी की वास्तविक राशि की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना के बाद मेडिकल स्टोर पर हड़कंप मच गया। CCTV फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। 24 घंटे में लूट ट्रेस नहीं हुई तो मेडिकल स्टोर बंद करने की चेतावनी घटना को लेकर मेडिकल कारोबारियों में नाराजगी है। सबलगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो मुरैना जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया जा सकता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और लूटी गई रकम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
- बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, शुक्रवार को होगा शहर की सरकार को लेकर मतदान बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, शुक्रवार को होगा शहर की सरकार को लेकर मतदान, 44 वार्डो के लिए 50 बूथों पर डाले जाएंगे, 43266 मतदाता करेंगे 179 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद किया रवाना, प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद, कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने मतदान दलों को दिए स्पष्ट निर्देश, बिना भेदभाव के निष्पक्ष रूप से मतदान को कराए संपन्न, स्ट्रांग रूम और अन्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा, कुछ क्रिटिकल बूथों का भी किया निरीक्षण, एसडीएम अमित वर्मा,तहसीलदार जगवीर सिंह और नायव टीएस उत्तम चंद बंसल रहे मौजूद।2
- स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का विरोध, बिजली विभाग पहुंचकर जताई नाराजगी वार्ड-7 की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर कटवाकर कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, बढ़े बिजली बिलों की जांच की मांग विजयपुर। नगर के वार्ड क्रमांक-7 स्थित थाना मोहल्ला की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।महिलाओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पहले उनके घरों में करीब 500 रुपये तक बिजली का बिल आता था, लेकिन मीटर बदलने के बाद बिल बढ़कर 3 से 4 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं। इसी के विरोध में महिलाओं ने अपने घरों से स्मार्ट मीटर कटवाकर विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के सामने समस्या रखी और बढ़े हुए बिलों की जांच कराने की मांग की।महिलाओं का यह भी आरोप है कि क्षेत्र में कुछ प्रभावशाली लोगों के घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए हैं और पुराने मीटरों से ही बिजली की खपत दर्ज की जा रही है। उनका सवाल है कि जब अधिकांश उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं तो कुछ लोगों को इससे अलग क्यों रखा गया है।महिलाओं ने मीटर कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कथित अवैध वसूली की जांच की मांग की। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। महिलाओं का कहना है कि विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी।1
- कानपुर में 3 महीने में फंसाकर करोड़पति ससुर की हत्या करवाई; चैट से खुलासा उत्तर प्रदेश के कानपुर के बहुचर्चित करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मनोचा हत्याकांड में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने अब एक और चैट का खुलासा किया है. इस चैट में मिनोचा की बहू शालू अपने नौकर से उसकी खूबसूरती पर बात करती दिख रही. हालांकि, अधिकतर चैट्स को डिलीट कर दिया गया है. पुलिस लगातार रिकवर करने की कोशिश कर रही है.दरअसल, करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की बहू शालू (35) ने अपने नौकर विशाल को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा था. उसने विशाल से पूछा था कि तुम यार हो तो स्मार्ट. तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं. अभी तक शादी क्यों नहीं की. ये चैट पुलिस को विशाल के फोन से मिली है. वहीं, कॉल डिटेल के अनुसार, शालू ने नौकर विशाल से करीब 30 बार और बेटे सुब्रत ने करीब 300 बार फोन पर बात की थी. हालांकि अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 21 दिनों में विशाल और उसके मालिक-मालकिन की क्या और किस सिलसिले में बात हुई थी. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा ने उच्च माध्यमिक महावीर कॉन्वेंट निजी विद्यालय में एक दिवसीय विद्युत सुरक्षा, सावधानियां एवं ऊर्जा संरक्षण शिविर का आयोजन जेवीवीएनएल ने बनाए 120 बाल विद्युत मित्र,विद्युत के बारे में दी जानकारी। ओम प्रकाश वर्मा पत्रकार धौलपुर धौलपुर गुरुवार को जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा ने उच्च माध्यमिक महावीर कॉन्वेंट निजी विद्यालय में एक दिवसीय विद्युत सुरक्षा, सावधानियां एवं ऊर्जा संरक्षण शिविर का आयोजन सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया,जिसमें स्कूल के स्टाफ सहित सभी बच्चों ने भाग लिया, सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत जीवन के लिए बहुत आवश्यक है,आज के जीवन की विद्युत के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती है,विद्युत जीवन को सुलभ बनाती है,सारी मशीनें विद्युत से संचालित होती हैं छोटा से छोटा और बड़ा से बड़ा काम विद्युत से ही संभव होता है।तिवारी ने कहा जहां विद्युत जीवन के लिए उपयोगी है वहीं इससे बचाव बहुत जरूरी है अगर इसका उपभोग सावधानी पूर्वक नहीं किया गया तो दुर्घटना हो सकती है इसके लिए आप को जागरूक होना बहुत जरूरी है, साथ ही ये द्यान रखे कि घर में अच्छे विद्युत तारों से वायरिंग की जावे ,अच्छे क्वाल्टी के स्विच का उपयोग करें।अच्छे वायरमैन से ही विद्युत की फिटिंग कराएं।साथ ही गिले हाथों से विद्युत वायर और स्विच को न छुएं।लाइन के नीचे न चले,तिवारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होता है आप शिविर में दी गई जानकारी को बाल विद्युत मित्र बन कर घर घर तक पहुंचाए, अपने घर में मां पिता,भाई,बहिन, चाचा,चाची,दादा,दादी और पड़ोसियों को विद्युत संबंधी सावधानियों को समझाए।कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल ने शिविर में आए विद्युत बाल मित्रो को बताया कि जहां बिजली जरूरी है वहीं उस से सावधान रहना भी जरूरी है छोटी सी लापरवाही जान लेवा हो सकती है।आप को द्यान रखना चाहिए कि विद्युत लाइन के नीचे मकान न बनाएं,लाइन के नीचे वाहन न खड़ा करें,लाइन के नीचे न चले,विद्युत पोल को न छुएं,अगर आप की लाइट नहीं आ रही है तो आप स्वयं अपने हाथ से कोई काम न करें आप सीधे विद्युत विभाग के टोल फ्री न 18001806507या 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं,या फिर अपने एरिया के लाइन मैंन, और विद्युत कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।अगर कोई लाइन नीची हो,पोल झुक गया हो,या लाइन हटानी हो तो उसके लिए कार्यालय आकर समस्या बताए जिसका निगम नियमानुसार समाधान किया जावेगा,साथ ही जायसवाल ने बताया कि आप विद्युत का कार्य करते समय विद्युत कुचालक उपकरणों का उपयोग करें जिस से विद्युत करेंट न लगे।इस प्रकार आप इन सावधानियों को अपने आस पास के लोगों को बता कर अच्छे विद्युत मित्र बन सकते हैं। उक्त शिविर में छात्रों के साथ साथ विद्यालयत के डायरेक्ट हरवीर सिंह और समस्त स्टाफ और वरिष्ठ टेक्निशियन रामनरेश शर्मा भी उपस्थित रहे।4
- बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, रोडवेज बस के टायर जले बड़ा हादसा टला, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; लोगों में आक्रोश राजाखेड़ा। कस्बे में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। गुरुवार अलसुबह राजाखेड़ा-धौलपुर बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर सड़क पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस के पास जा गिरा। तार की चपेट में आने से बस के टायर जल गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में विद्युत लाइनों एवं जर्जर तारों के रखरखाव को लेकर विभाग की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में विद्युत लाइनों की अव्यवस्था और लटकते तारों के कारण पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि गढ़ी जोनाबाद में 17 वर्षीय किशोर कृष्णा की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं, गांव समोना में लटकते विद्युत तारों की वजह से एक बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा उपखंड कार्यालय के सामने भी विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गाय के झुलसने की घटना हुई थी। इन घटनाओं के विरोध में पूर्व में उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बावजूद विद्युत लाइनों और तारों के रखरखाव की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग लोगों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में जर्जर एवं लटकते तारों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।2
- ब्रैकिग सबलगढ़- *सबलगढ़ में बेखौफ बदमाश! दिनदहाड़े मेडिकल दुकान से लाखों की नकदी से भरा बैग लेकर फरार* सबलगढ़। मुरैना जिले के सबलगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर से लाखों रुपए की नकदी से भरा बैग लेकर अज्ञात व्यक्ति के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर करीब 1:05 बजे मेडिकल थोक विक्रेता सुरेश गोयल के मेडिकल स्टोर पर हुई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी एजेंसी, मुरैना से चिंटू सक्सेना दवाइयों का पेमेंट लेने के लिए सबलगढ़ आए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और मौका पाकर उनका नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 2 से 2.50 लाख रुपए होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, नकदी की वास्तविक राशि की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना के बाद मेडिकल स्टोर पर हड़कंप मच गया। CCTV फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। 24 घंटे में लूट ट्रेस नहीं हुई तो मेडिकल स्टोर बंद करने की चेतावनी घटना को लेकर मेडिकल कारोबारियों में नाराजगी है। सबलगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो मुरैना जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया जा सकता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और लूटी गई रकम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- श्योपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, सहसराम गांव में देर रात हुआ हादसा, हादसे में एक छात्र की मौत तेज रफ्तार कार सहसराम गांव में सड़क से पंचर की दुकान को तोड़कर स्कूल में जा घुसी जिसके चलते एक बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही चालक गंभीर रूप से घायल है मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है...1
- *पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ भागी, पति ने शादी कराई:* लखनऊ में PRD जवान ने मंदिर में 7 फेरे कराए; बोला- तुम खुश रहो मामला: लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र का पीआरडी जवान विक्की की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी बिना बताए अपने प्रेमी राहुल रावत के साथ चली गई थी। पुलिस बरामदगी: परिवार की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से हरदोई से महिला को उसके प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला और थाने ले आई। फैसला: थाने में घंटों चली पंचायत और परिजनों के समझाने के बावजूद महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। मंदिर में विवाह: पत्नी का रुख देख कर पति ने जबरन रिश्ता रखने के बजाय आपसी सहमति और नोटरी हलफनामे के जरिए कानूनी प्रक्रिया पूरी की और स्थानीय मंदिर में दोनों के सात फेरे कराकर उन्हें विदा कर दिया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- ब्रेकिंग न्यूज़ विजयपुर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पंचर जोड़ने की दुकान में घुसी, 12 वर्षीय बच्चे की मौत! गसवानी में तेज रफ्तार कार मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पंचर जोड़ने वाली दुकान में जा घुसी। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय दुकान पर मौजूद 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1