बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, रोडवेज बस के टायर जले बड़ा हादसा टला, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; लोगों में आक्रोश राजाखेड़ा। कस्बे में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। गुरुवार अलसुबह राजाखेड़ा-धौलपुर बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर सड़क पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस के पास जा गिरा। तार की चपेट में आने से बस के टायर जल गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में विद्युत लाइनों एवं जर्जर तारों के रखरखाव को लेकर विभाग की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में विद्युत लाइनों की अव्यवस्था और लटकते तारों के कारण पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि गढ़ी जोनाबाद में 17 वर्षीय किशोर कृष्णा की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं, गांव समोना में लटकते विद्युत तारों की वजह से एक बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा उपखंड कार्यालय के सामने भी विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गाय के झुलसने की घटना हुई थी। इन घटनाओं के विरोध में पूर्व में उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बावजूद विद्युत लाइनों और तारों के रखरखाव की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग लोगों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में जर्जर एवं लटकते तारों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, रोडवेज बस के टायर जले बड़ा हादसा टला, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; लोगों में आक्रोश राजाखेड़ा। कस्बे में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। गुरुवार अलसुबह राजाखेड़ा-धौलपुर बस स्टैंड के पास 11 केवी हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर सड़क पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस के पास जा गिरा। तार की चपेट में आने से बस के टायर जल गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में विद्युत लाइनों एवं जर्जर तारों के रखरखाव को लेकर विभाग की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों के अनुसार, राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में विद्युत लाइनों
की अव्यवस्था और लटकते तारों के कारण पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि गढ़ी जोनाबाद में 17 वर्षीय किशोर कृष्णा की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं, गांव समोना में लटकते विद्युत तारों की वजह से एक बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा उपखंड कार्यालय के सामने भी विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गाय के झुलसने की घटना हुई थी। इन घटनाओं के विरोध में पूर्व में उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बावजूद विद्युत लाइनों और तारों के रखरखाव की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग लोगों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में जर्जर एवं लटकते तारों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
- बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, शुक्रवार को होगा शहर की सरकार को लेकर मतदान बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, शुक्रवार को होगा शहर की सरकार को लेकर मतदान, 44 वार्डो के लिए 50 बूथों पर डाले जाएंगे, 43266 मतदाता करेंगे 179 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद किया रवाना, प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद, कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने मतदान दलों को दिए स्पष्ट निर्देश, बिना भेदभाव के निष्पक्ष रूप से मतदान को कराए संपन्न, स्ट्रांग रूम और अन्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा, कुछ क्रिटिकल बूथों का भी किया निरीक्षण, एसडीएम अमित वर्मा,तहसीलदार जगवीर सिंह और नायव टीएस उत्तम चंद बंसल रहे मौजूद।2
- यूजीसी रोलबैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर फूलबाग में प्रदर्शन *अंचल के अम्बाह, पोरसा व ग्रामीण क्षेत्रों से 10-12 वाहनों से काफिले में पहुंचें हजारों युवा शक्ति , विभिन्न संगठनों ने उठाई मांग* अंबाह। फूलबाग, ग्वालियर में यूजीसी के प्रावधानों को वापस लेने, एससी/एसटी एक्ट में बदलाव तथा आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और समरसता की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में अम्बाह से करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह तोमर एवं अमर शहीद सम्मान सेवा संघ, अम्बाह के अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर की अगुवाई में युवाओं ने सहभागिता की। अम्बाह से करीब 10-12 वाहनों के काफिले में लगभग 70-80 युवा ग्वालियर पहुंचे और फूलबाग में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर प्राप्त हों और प्रतिभा तथा आर्थिक स्थिति को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। साथ ही यूजीसी से जुड़े विवादित प्रावधानों को वापस लेने तथा एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक सुधार किए जाने की मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और अवसर मिलने से सामाजिक समरसता मजबूत होगी। प्रदर्शन का उद्देश्य किसी वर्ग के प्रति विरोध नहीं, बल्कि एक राष्ट्र, एक न्याय व्यवस्था और समान अवसर की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर युवाओं की भावनाओं के अनुरूप सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।4
- नेपाल में कुदरत का कहर: अपनों से बिछड़े मासूम, बेघर बच्चों को देखकर रूह कांप जाती है 👇 नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और जलप्रलय ने हज़ारों परिवारों की ज़िंदगियां तहस-नहस कर दी हैं। उफनती नदियों और विनाशकारी भूस्खलन के तांडव ने न सिर्फ़ बस्तियों और पुलों का नामोनिशान मिटा दिया, बल्कि सैकड़ों मासूमों को एक ही झटके में बेघर और असहाय बना दिया है। मासूमों का दर्द: जिन्हें अपने परिवार तक की खबर नहीं नज़ारा किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफ़ी है। वहां भटकते छोटे-छोटे बच्चे, जिन्हें यह भी नहीं पता कि उनके माता-पिता किस हाल में हैं या कहां लापता हो गए हैं। जो उम्र हाथों में किताबें थामने और बेफिक्र खेलने की होती है, उस उम्र में ये मासूम अपनों की तलाश में सिसकते नज़र आ रहे हैं। भूख, ठंड और अनिश्चित भविष्य के बीच इन बच्चों की बेबसी सीधे दिल को झकझोरती है। क्या नेपाल सरकार कर पाएगी उत्तम व्यवस्था? अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही राहत सामग्री और बचाव अभियानों के बावजूद धरातल पर सवाल क्या करना चाहिए नेपाल सरकार को इन बिछड़े हुए परिवारों के लिए 👇 अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दर्ज करें।नेपाल में कुदरत का कहर: अपनों से बिछड़े मासूम, बेघर बच्चों के आंसुओं के बीच उठे शासन-प्रशासन पर बड़े सवाल ☝️👇 नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और जलप्रलय ने हज़ारों परिवारों की ज़िंदगियां तहस-नहस कर दी हैं। उफनती नदियों और विनाशकारी भूस्खलन के तांडव ने न सिर्फ़ बस्तियों और पुलों का नामोनिशान मिटा दिया, बल्कि सैकड़ों मासूमों को एक ही झटके में बेघर और असहाय बना दिया है। मासूमों का दर्द: जिन्हें अपने परिवार तक की खबर नहीं आपदा प्रभावित इलाकों और अस्थायी राहत शिविरों का नज़ारा किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफ़ी है। वहां भटकते छोटे-छोटे बच्चे, जिन्हें यह भी नहीं पता कि उनके माता-पिता किस हाल में हैं या कहां लापता हो गए हैं। जो उम्र हाथों में किताबें थामने और बेफिक्र खेलने की होती है, उस उम्र में ये मासूम अपनों की तलाश में सिसकते नज़र आ रहे हैं। भूख, ठंड और अनिश्चित भविष्य के बीच इन बच्चों की बेबसी सीधे दिल को झकझोरती है। क्या नेपाल सरकार कर पाएगी उत्तम व्यवस्था? अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही राहत सामग्री और बचाव अभियानों के बावजूद धरातल पर सवाल जस के तस बने हुए हैं: स्थायी आश्रय और देख-रेख: क्या नेपाल सरकार इन अनाथ और अपनों से बिछड़े मासूमों के लिए स्थायी पुनर्वास और भोजन की पारदर्शी व्यवस्था कर पाएगी? सुरक्षा और मानसिक संबल: आपदा के इस भयानक प्रभाव से बच्चों को उबारने के लिए क्या विशेष बाल-संरक्षण केंद्र और परामर्श टीम बनाई जा रही है? परिजनों से मिलाने की पहल: लापता लोगों की विशाल सूची के बीच इन बच्चों को उनके परिजनों या रिश्तेदारों से पुनर्मिलन कराने की प्रशासनिक गति कितनी असरदार साबित होगी? आपकी राय महत्वपूर्ण है जिस पैमाने पर यह त्रासदी आई है, क्या आपको लगता है कि नेपाल सरकार का मौजूदा आपदा प्रबंधन और पुनर्वास ढांचा इन बेघर बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त है? या इसके लिए वैश्विक स्तर पर और अधिक ठोस कदम उठाने की जरूरत है? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दर्ज करें। #nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage1
- #नदी का कहर: घर तक पहुंचा पानी, फसल बर्बाद होने से किसान परेशान #अम्बाह। कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नदी का पानी घरों तक पहुंच गया है, वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। हालात को लेकर किसानों में भारी चिंता और आक्रोश है। #मुरैना की अम्बाह तहसील में कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते हाल ही में ग्रामीणों के रेस्क्यू की खबरें भी सामने आई हैं। फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान ने कथित तौर पर #आत्महत्या का प्रयास करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और राहत राशि दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ने से घरों और खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से मांग है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज किए जाएं और किसानों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए।1
- रूपवास_नगरपालिका_चुनाव 2026: बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण संपन्न,,रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार ने सभी का जताया आभार_ रूपवास नगरपालिका निकाय चुनाव 2026 का मतदान बिना किसी बाधा और परेशानी के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार ने चुनाव कार्य में लगे सभी विभागों और कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 11,893 मतदाताओं में से 10,550 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान 88.71 प्रतिशत रहा, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक मतदान वार्ड नंबर 15 में 96.03 प्रतिशत दर्ज किया गया। मतदान के दौरान सुरक्षा, पानी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मतदाताओं ने भी संतोष जताया। दिनेश कुमार ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों का विशेष सहयोग रहा। अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।1
- जेवीवीएनएल ने बनाए 120 बाल विद्युत मित्र, विद्यार्थियों को दी विद्युत सुरक्षा की जानकारी राजाखेड़ा। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) उपखंड राजाखेड़ा की ओर से गुरुवार को उच्च माध्यमिक महावीर कॉन्वेंट निजी विद्यालय में एक दिवसीय विद्युत सुरक्षा, सावधानियां एवं ऊर्जा संरक्षण शिविर आयोजित किया गया। सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में आयोजित शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने भाग लिया। शिविर के दौरान करीब 120 विद्यार्थियों को बाल विद्युत मित्र बनाया गया। सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत आज के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। विद्युत के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। घरों से लेकर उद्योगों और विभिन्न मशीनों तक अधिकांश कार्य विद्युत पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि जहां विद्युत हमारे जीवन को सुविधाजनक बनाती है, वहीं असावधानी बरतने पर यह दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। इसलिए विद्युत का उपयोग करते समय सावधानी और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से घरों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत तार एवं स्विच का उपयोग करने, विद्युत फिटिंग किसी प्रशिक्षित वायरमैन से ही कराने तथा गीले हाथों से विद्युत तार, उपकरण या स्विच नहीं छूने की अपील की। साथ ही विद्युत लाइनों के नीचे नहीं चलने और सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की जानकारी दी। तिवारी ने विद्यार्थियों को बाल विद्युत मित्र की भूमिका समझाते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिविर में मिली जानकारी को वे अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं तथा माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी एवं पड़ोसियों को विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। छोटी सी लापरवाही बन सकती है हादसे का कारण कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल ने विद्यार्थियों को विद्युत सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी देते हुए कहा कि बिजली जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी उससे सावधान रहना भी है। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइनों के नीचे मकान नहीं बनाना चाहिए और न ही वहां वाहन खड़ा करना चाहिए। विद्युत पोल को छूने से बचें तथा विद्युत लाइनों के नीचे से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है तो स्वयं विद्युत लाइन या उपकरणों से छेड़छाड़ न करें। समस्या होने पर विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 18001806507 अथवा 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के लाइनमैन या विद्युत कार्यालय में भी शिकायत दी जा सकती है। जायसवाल ने कहा कि यदि कहीं विद्युत लाइन नीची हो, पोल झुक गया हो या विद्युत लाइन को हटाने की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना विद्युत कार्यालय में दें, ताकि निगम के नियमानुसार समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने विद्युत कार्य करते समय कुचालक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की भी जानकारी दी। शिविर में विद्यालय के डायरेक्टर हरवीर सिंह, वरिष्ठ टेक्निशियन रामनरेश शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।2
- सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को सुनिए,,,,,,,,,,,,1
- फतेहाबाद क्षेत्र की झाल में दीवार तोड़कर दो दुकानों में लाखों की चोरी फतेहाबाद में दीवार तोड़कर दो दुकानों में लाखों की चोरी 🚨 फतेहाबाद। झाल चौराहा के पास फतेहाबाद रोड पर बुधवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बना लिया। चोर दुकानों के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। 🟥 राधा माधव मेडिकल स्टोर के संचालक रवि कुमार के मुताबिक, चोर पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और करीब ₹1.44 लाख की नकदी व कीमती दवाइयां चोरी कर ले गए। दुकान में सामान भी अस्त-व्यस्त मिला और दीवार को नुकसान पहुंचा। 🟥 वहीं परचूनी दुकानदार हरेंद्र उपाध्याय की दुकान में भी चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की। दुकान से चीनी, बूरे के कट्टे, रिफाइंड, दाल, ड्राई फ्रूट समेत अन्य कीमती सामान गायब मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुकानों का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोरों का खुलासा कर चोरी का सामान बरामद करने तथा रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पत्रकार कृष्णकांत निषाद | समाचार नेशन #फतेहाबाद #आगरा #चोरी #दुकानमेंचोरी #ब्रेकिंगन्यूज #Fatehabad #AgraNews #CrimeNews1
- मुख्यमंत्री डॉ. Dr Mohan Yadav जहरीली शराब कांड के बाद सागर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज जाकर प्रभावित मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “ऐसी कार्रवाई करेंगे कि दोबारा कोई ऐसी हिम्मत न करे” और दोषियों की अवैध संपत्तियों व अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को उन्होंने कार्रवाई के लिए फ्री-हैंड देने की बात कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि सरकार ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।1