फतेहाबाद क्षेत्र की झाल में दीवार तोड़कर दो दुकानों में लाखों की चोरी फतेहाबाद में दीवार तोड़कर दो दुकानों में लाखों की चोरी 🚨 फतेहाबाद। झाल चौराहा के पास फतेहाबाद रोड पर बुधवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बना लिया। चोर दुकानों के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। 🟥 राधा माधव मेडिकल स्टोर के संचालक रवि कुमार के मुताबिक, चोर पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और करीब ₹1.44 लाख की नकदी व कीमती दवाइयां चोरी कर ले गए। दुकान में सामान भी अस्त-व्यस्त मिला और दीवार को नुकसान पहुंचा। 🟥 वहीं परचूनी दुकानदार हरेंद्र उपाध्याय की दुकान में भी चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की। दुकान से चीनी, बूरे के कट्टे, रिफाइंड, दाल, ड्राई फ्रूट समेत अन्य कीमती सामान गायब मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुकानों का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोरों का खुलासा कर चोरी का सामान बरामद करने तथा रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पत्रकार कृष्णकांत निषाद | समाचार नेशन #फतेहाबाद #आगरा #चोरी #दुकानमेंचोरी #ब्रेकिंगन्यूज #Fatehabad #AgraNews #CrimeNews
फतेहाबाद क्षेत्र की झाल में दीवार तोड़कर दो दुकानों में लाखों की चोरी फतेहाबाद में दीवार तोड़कर दो दुकानों में लाखों की चोरी 🚨 फतेहाबाद। झाल चौराहा के पास फतेहाबाद रोड पर बुधवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बना लिया। चोर दुकानों के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। 🟥 राधा माधव मेडिकल स्टोर के संचालक रवि कुमार के मुताबिक, चोर पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और करीब ₹1.44 लाख की नकदी व कीमती दवाइयां चोरी कर ले गए। दुकान में सामान भी अस्त-व्यस्त मिला और दीवार को नुकसान पहुंचा। 🟥 वहीं परचूनी दुकानदार हरेंद्र उपाध्याय की दुकान में भी चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की। दुकान से चीनी, बूरे के कट्टे, रिफाइंड, दाल, ड्राई फ्रूट समेत अन्य कीमती सामान गायब मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुकानों का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोरों का खुलासा कर चोरी का सामान बरामद करने तथा रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पत्रकार कृष्णकांत निषाद | समाचार नेशन #फतेहाबाद #आगरा #चोरी #दुकानमेंचोरी #ब्रेकिंगन्यूज #Fatehabad #AgraNews #CrimeNews
- आगरा जिला कलेक्टर ब्रेकिंग!!! भारतीय किसान संघ, जनपद आगरा द्वारा आज किसानों की स्थानीय समस्याओं एवं प्रमुख मांगों को लेकर जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट आगरा पर किसान शक्ति प्रदर्शन एवं जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया... इस किसान शक्ति प्रदर्शन एवं विशाल धरना प्रदर्शन मे जिलाध्यक्ष आगरा रामेस्वर के साथ सैंकड़ो किसानो ने शक्ति प्रदर्शन,धरना प्रदर्शन किया1
- उटंगन नदी में घटा जलस्तर, किसानों ने ली राहत की सांस एक फीट पानी कम होने के बावजूद टोड़ा और नागर घाट के रपटा पुलों पर जलभराव से आवागमन बाधित फतेहाबाद : उटंगन नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर में बुधवार को करीब एक फीट की गिरावट दर्ज होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नदी का पानी अभी भी टोड़ा घाट और नागर घाट पर बने रपटा पुलों के ऊपर से बह रहा है। इससे दोनों मार्गों पर आवागमन बाधित बना हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए पिनाहट होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से उटंगन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई थी। नदी का पानी खेतों की ओर पहुंचने से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई थी। बुधवार को जलस्तर में करीब एक फीट की कमी आने के बाद किसानों ने कुछ राहत महसूस की है। हालांकि खेतों में पानी भरा होने से फसलों पर संकट अभी टला नहीं है। टोड़ा घाट और नागर घाट के रपटा पुलों पर पानी होने के कारण स्थानीय लोगों का सीधा संपर्क प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी कम होने के बावजूद पुलों पर आवागमन शुरू होने की स्थिति नहीं बनी है। बाइक और अन्य छोटे वाहनों को भी पानी के बीच से निकालना जोखिम भरा है। ऐसे में लोग पिनाहट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलस्तर पर लगातार नजर रखने और पानी कम होते ही रपटा पुलों की स्थिति का निरीक्षण कराने की मांग की है।1
- दिशा बैठक में सिरसागंज के जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठे आज माननीय सांसद श्री अक्षय यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सिरसागंज नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज शर्मा ने भाग लिया। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता एवं प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से सिरसागंज-अरांव मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया। श्रीमती सरोज शर्मा ने जिलाधिकारी से दोनों समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा आवारा पशुओं एवं बंदरों को पकड़वाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जनता से जुड़े मुद्दों को जिला स्तर की बैठक में प्रमुखता से उठाए जाने से क्षेत्रवासियों को समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। #SamajwadiPartyOfficial #AkhileshYadav #AkshayYadavMP #Firozabad #UttarPradesh #Sirsaganj2
- पद से इस्तीफा, पार्टी से नहीं: जनता के हक की लड़ाई जारी रखेंगे मोहम्मद जावेद अली [शहर का नाम]: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व महानगर महासचिव मोहम्मद जावेद अली ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत अपने वर्तमान संगठनात्मक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका यह इस्तीफा केवल महानगर महासचिव के पद से है, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से नहीं। वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में बने रहेंगे और मजलिस के परचम तले जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करते हुए मोहम्मद जावेद अली ने कहा, "पद अस्थायी होते हैं, लेकिन जनता की सेवा और पार्टी के प्रति निष्ठा स्थायी है। हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनना है। आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए हम सभी कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे।" उन्होंने आगामी रणनीति को साझा करते हुए आगे कहा, "अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर जमीनी स्तर पर काम को और तेज करें। AIMIM के जिला स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात कड़ी मेहनत करेंगे। हम सीधे जनता के बीच जाएंगे, उनके सुख-दुख के भागीदार बनेंगे और जनता के हर छोटे-बड़े मसले व जनसमस्याओं को हल करने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे।" मोहम्मद जावेद अली ने पार्टी के नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनता का भरोसा जीतना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भवदीय, मोहम्मद जावेद अली (पूर्व महानगर महासचिव, AIMIM) पद से इस्तीफ़ा दिया है पार्टी से नहीं मोहम्मद जावेद अली पूर्व महा नगर महा सचिव AIMIM फिरोजाबाद1
- Post by Anmol Kumar1
- फिरोजाबाद के जसराना के मैन रोड स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक फिरोज़ाबाद पुलिस से गाँव के लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर मोबाइल के टावर पर चढ़ा युवक,गाँव के ही लोगों पर मारपीट के आरोप से परेशान था लगभग दो घन्टे तक टॉवर पर चढ़ा रहा विकास नाम का युवक, पुलिस के कार्यवाही के आश्वासन के बाद टावर से उतरा विकास,युवक जसराना बाजार के मेन रोड के पास लगे टावर पर चढ़ा था ,थाना जसराना क्षेत्र के सुरेला गाँव का रहने वाला है विकास मौके पर पहुँचे सीओ जसराना प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने दिलाया कार्यवाही भरोसा। Updated News-10/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- कंस मेला समापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां फतेहाबाद : ऐतिहासिक कंस मेले का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। इसके बाद मंगलवार को कंस मेला कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देर शाम शुरू हुए कार्यक्रमों में कलाकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेला परिसर में पहुंचे। सोमवार को मेले के समापन की घोषणा जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने संयुक्त रूप से की थी। इस दौरान वक्ताओं ने कंस मेले को फतेहाबाद की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान बताते हुए इसकी परंपरा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। रंगारंग प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कई दिनों से मेले में बनी चहल-पहल समापन के बाद भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते मंगलवार रात तक नजर आई। कार्यक्रम में कंस मेला कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, चेयरमैन बबीता रविप्रकाश शल्या, देहात अध्यक्ष योगेश चौहान, आलोक बछरबार, अवकेश गोलस, मुकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अंकित गुप्ता, मीरा शर्मा, सचिन अलेपुरिया, आकांश मेरोठिया, मयंक गुप्ता, गौरव गुप्ता, गणेश बघेल और विपुल लोहिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- सवर्ण समाज से विनम्र अपील UGC रोलबैक एवं आरक्षण रिफॉर्म के विरोध में विशाल पदयात्रा 📅 20 सितंबर 2026 ⏰ प्रातः 10:00 बजे 📍 गांधी पार्क, फिरोजाबाद से जिला मुख्यालय तक सवर्ण समाज के सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शांतिपूर्ण पदयात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें। यह लड़ाई अधिकार, सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी है। आइए, हम सभी एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखें और इस महाआंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं। 🙏 आपकी उपस्थिति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ⚔️ शशांक पंडित ⚔️ जिला अध्यक्ष, फिरोजाबाद1
- Post by Anmol Kumar1