प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण पांढुर्णा:-जिला अस्पताल, नवीन कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पांढुर्णा प्रवास के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने अनाज मंडी परिसर पहुंचकर जिला अस्पताल के स्थानांतरण हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल बनने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ उपचार सेवाएं प्राप्त होंगी। इसके पश्चात निर्माणाधीन नवीन कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। प्रशासनिक अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां निर्माणाधीन आवासीय भवन, प्रशासनिक कार्यालय, परेड ग्राउंड एवं प्रशिक्षण मैदान का जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी, कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा सुगम यातायात एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास एवं नागरिकों की खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण पांढुर्णा:-जिला अस्पताल, नवीन कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पांढुर्णा प्रवास के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने अनाज मंडी
परिसर पहुंचकर जिला अस्पताल के स्थानांतरण हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल बनने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ उपचार सेवाएं प्राप्त होंगी। इसके पश्चात निर्माणाधीन नवीन कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। प्रशासनिक अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां
निर्माणाधीन आवासीय भवन, प्रशासनिक कार्यालय, परेड ग्राउंड एवं प्रशिक्षण मैदान का जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी, कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा सुगम यातायात एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास एवं नागरिकों की खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले दो महीने से गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे वे महंगे बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। दुकान संचालकों का कहना है कि कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारी संख्या के कारण यह समस्या आ रही है, जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को दी गई है।1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कन्हरगांव डैम का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। 500 से ज्यादा किसानों पर मोटर पंप से अवैध सिंचाई का आरोप है, जिससे शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- बैतूल के चूना लोमा गाँव में शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने पत्थर से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुत्र ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जिला जेल भेज दिया गया।1
- बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बार-बार पैसे मांगने पर यह खौफनाक कदम उठाया।1
- भीषण बाइक भिड़ंत: भैंसदेही में दो युवकों की दर्दनाक मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप भैंसदेही भैंसदेही आमला-झल्लार मार्ग पर वाघमारे के खेत के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के अभाव में मौत हुई। दो अन्य गंभीर घायल बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे का विवरण भैंसदेही-बरहापुर, आमला-झल्लार मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों में भयंकर भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पोहर निवासी जगदीश पिता गणपति अड़लक (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मालेगांव निवासी अंकुश पिता धनराज वाघमारे (22 वर्ष) को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति और समय पर इलाज न मिलने से उनकी भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अंकुश को तुरंत उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इसके अलावा, मालेगांव निवासी भूपेंद्र पिता धर्मराज वाघमारे और पोहर निवासी सुनिता पत्नी जगदीश अड़लक (38 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बैतूल रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस न मिलने पर प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में हंगामा और चक्काजाम मृतकों और घायलों के परिजन भैंसदेही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डॉक्टरों पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने दोनों शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। नारेबाजी के बीच डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे। सूचना पर एसडीएम अजीत मरावी, एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी राजेश सातनकर सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है ।3
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के खवासा में पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वन विभाग की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में जल संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और वन विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। बाघों की बढ़ती संख्या, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।1
- बैतूल के सर्वोदय स्कूल के पास सड़क निर्माण के दौरान एक ऑटो चालक ने मजदूर राज धुर्वे से मारपीट की। तेज गति से आ रहे ऑटो चालक ने ट्रैफिक को लेकर गाली-गलौज शुरू की और समझाने पर मजदूर को पीटा। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, और साथी मजदूर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे गरीब परिवारों को पिछले दो महीने से राशन नहीं मिल पा रहा है। सरकारी दावों के बावजूद, उन्हें 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है और बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दुकान संचालक कम आवंटन को इसकी वजह बता रहे हैं, जबकि 'वन नेशन वन कार्ड' योजना से हितग्राहियों की संख्या बढ़ रही है।1
- छिंदवाड़ा में कलेक्टर के निर्देश पर 150 सीएससी संचालकों को ई-विकास प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। अब किसान केवल ₹15 शुल्क में नजदीकी सीएससी से उर्वरक के लिए ई-टोकन बुक कर सकेंगे। 1 अप्रैल से खाद का शत-प्रतिशत वितरण ई-पोर्टल के माध्यम से होगा, जिससे सभी किसानों, खासकर सिकमी और वृद्ध किसानों को आसानी होगी।1