logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण बाइक भिड़ंत: भैंसदेही में दो युवकों की दर्दनाक मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप भैंसदेही भैंसदेही आमला-झल्लार मार्ग पर वाघमारे के खेत के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के अभाव में मौत हुई। दो अन्य गंभीर घायल बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे का विवरण भैंसदेही-बरहापुर, आमला-झल्लार मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों में भयंकर भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पोहर निवासी जगदीश पिता गणपति अड़लक (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मालेगांव निवासी अंकुश पिता धनराज वाघमारे (22 वर्ष) को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति और समय पर इलाज न मिलने से उनकी भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अंकुश को तुरंत उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इसके अलावा, मालेगांव निवासी भूपेंद्र पिता धर्मराज वाघमारे और पोहर निवासी सुनिता पत्नी जगदीश अड़लक (38 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बैतूल रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस न मिलने पर प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में हंगामा और चक्काजाम मृतकों और घायलों के परिजन भैंसदेही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डॉक्टरों पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने दोनों शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। नारेबाजी के बीच डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे। सूचना पर एसडीएम अजीत मरावी, एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी राजेश सातनकर सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है ।

5 hrs ago
user_भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही संवाददाता
Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

भीषण बाइक भिड़ंत: भैंसदेही में दो युवकों की दर्दनाक मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप भैंसदेही भैंसदेही आमला-झल्लार मार्ग पर वाघमारे के खेत के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के अभाव में मौत हुई। दो अन्य गंभीर घायल बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे का विवरण भैंसदेही-बरहापुर, आमला-झल्लार मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों में भयंकर भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पोहर निवासी जगदीश

पिता गणपति अड़लक (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मालेगांव निवासी अंकुश पिता धनराज वाघमारे (22 वर्ष) को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति और समय पर इलाज न मिलने से उनकी भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अंकुश को तुरंत उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इसके अलावा, मालेगांव निवासी भूपेंद्र पिता धर्मराज वाघमारे और पोहर निवासी सुनिता पत्नी जगदीश अड़लक (38 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बैतूल रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस

न मिलने पर प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में हंगामा और चक्काजाम मृतकों और घायलों के परिजन भैंसदेही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डॉक्टरों पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने दोनों शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। नारेबाजी के बीच डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे। सूचना पर एसडीएम अजीत मरावी, एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी राजेश सातनकर सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भीषण बाइक भिड़ंत: भैंसदेही में दो युवकों की दर्दनाक मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप भैंसदेही भैंसदेही आमला-झल्लार मार्ग पर वाघमारे के खेत के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के अभाव में मौत हुई। दो अन्य गंभीर घायल बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे का विवरण भैंसदेही-बरहापुर, आमला-झल्लार मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों में भयंकर भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पोहर निवासी जगदीश पिता गणपति अड़लक (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मालेगांव निवासी अंकुश पिता धनराज वाघमारे (22 वर्ष) को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति और समय पर इलाज न मिलने से उनकी भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अंकुश को तुरंत उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इसके अलावा, मालेगांव निवासी भूपेंद्र पिता धर्मराज वाघमारे और पोहर निवासी सुनिता पत्नी जगदीश अड़लक (38 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बैतूल रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस न मिलने पर प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में हंगामा और चक्काजाम मृतकों और घायलों के परिजन भैंसदेही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डॉक्टरों पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने दोनों शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। नारेबाजी के बीच डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे। सूचना पर एसडीएम अजीत मरावी, एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी राजेश सातनकर सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है ।
    3
    भीषण बाइक भिड़ंत:
भैंसदेही में दो युवकों की दर्दनाक मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप
भैंसदेही
भैंसदेही आमला-झल्लार मार्ग पर वाघमारे के खेत के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के अभाव में मौत हुई। दो अन्य गंभीर घायल बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
हादसे का विवरण
भैंसदेही-बरहापुर, आमला-झल्लार मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों में भयंकर भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पोहर निवासी जगदीश पिता गणपति अड़लक (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मालेगांव निवासी अंकुश पिता धनराज वाघमारे (22 वर्ष) को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति और समय पर इलाज न मिलने से उनकी भी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि अंकुश को तुरंत उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इसके अलावा, मालेगांव निवासी भूपेंद्र पिता धर्मराज वाघमारे और पोहर निवासी सुनिता पत्नी जगदीश अड़लक (38 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बैतूल रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस न मिलने पर प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में हंगामा और चक्काजाम
मृतकों और घायलों के परिजन भैंसदेही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डॉक्टरों पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने दोनों शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। नारेबाजी के बीच डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे।
सूचना पर एसडीएम अजीत मरावी, एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी राजेश सातनकर सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है ।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जामटी निवासी 19 वर्षीय युवक सात दिनों से लापता, नहीं लग रहा सुराग, परिजन हो रहे परेशान आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामठी निवासी मयूर गीद विगत सात दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा हर जगह तलाश की परन्तु कोई सुराग नहीं लग पाया,, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई परन्तु पुलिस भी कुछ नहीं कर पाईं मामले को लेकर अब परीजनो की चिंता बढ़ रही है मिली जानकारी अनुसार 5 मई को युवक अपने पिता के साथ सुबह बैतूल बडोरा मंडी सब्जी खरीदने गया था चुंकि युवक के पिता हाट बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं उसी के लिए पिता पुत्र खरीदी करने गये थे। परन्तु सुबह 9 बजे मयूर बरोडा से अचानक गायब हो गया। और आज तक नहीं लौटा मोबाइल भी बंद आ रहा है। पिता ने बैतूल बडोरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है पिता ने बताया कि युवक का रंग सावला शरीर पतला,लाल नारंगी रंग की टी शर्ट और काली कैप पहनी है जिस किसी को भी युवक दिखाई दे तुरंत बैतूल पुलिस या आठनेर थाने में सुचना दे ताकि युवक परिजनों को मिल जाए।
    1
    जामटी निवासी 19 वर्षीय युवक सात दिनों से लापता, नहीं लग रहा सुराग, परिजन हो रहे परेशान
आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामठी निवासी मयूर गीद विगत सात दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा हर जगह तलाश की परन्तु कोई सुराग नहीं लग पाया,, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई परन्तु पुलिस भी कुछ नहीं कर पाईं मामले को लेकर अब परीजनो की चिंता बढ़ रही है मिली जानकारी अनुसार 5 मई को युवक अपने पिता के साथ सुबह बैतूल बडोरा मंडी सब्जी खरीदने गया था चुंकि युवक के पिता हाट बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं उसी के लिए पिता पुत्र खरीदी करने गये थे। परन्तु सुबह 9 बजे मयूर बरोडा से अचानक गायब हो गया। और आज तक नहीं लौटा मोबाइल भी बंद आ रहा है। पिता ने बैतूल बडोरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है पिता ने बताया कि युवक का रंग सावला शरीर पतला,लाल नारंगी रंग की टी शर्ट और काली कैप पहनी है जिस किसी को भी युवक दिखाई दे तुरंत बैतूल पुलिस या आठनेर थाने में सुचना दे ताकि युवक परिजनों को मिल जाए।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट 25 करोड़ का दो मुंहा सांप बना कोतुहल सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू कहा ऐसे अफवाहों पर हम ध्यान नहीं देते उन्होंने जंगल में ले जाकर छोड़ा
    1
    मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट
     25 करोड़ का दो मुंहा सांप
बना कोतुहल सर्पमित्र विशाल
विश्वकर्मा ने किया रेस्क्यू 
कहा ऐसे अफवाहों पर हम
ध्यान नहीं देते उन्होंने 
जंगल में ले जाकर छोड़ा
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बैतूल के चूना लोमा गाँव में शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने पत्थर से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुत्र ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जिला जेल भेज दिया गया।
    1
    बैतूल के चूना लोमा गाँव में शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने पत्थर से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुत्र ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जिला जेल भेज दिया गया।
    user_दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। आज फिर सरोवर से पकड़ाया जाल,आग के हवाले कर किया गया नष्ट। मुलताई। माँ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र सरोवर से आएं दिन मछलियां चोरी हो रही है, चोरो पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है। जानकारी अनुसार आज फिर ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने का जाल बरामद किया गया है, विगत दिनों भी जाल मिला था। ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी आएं दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ताप्ती भक्तो में नाराज़गी देखी जा रही है। आज सरोवर से निकले जाल कों आग के हवाले कर नष्ट किया गया है,ताप्ती भक्तो नें मछली चोरों पर कार्यवाही की मांग की है। वही सीएमओं वीरेंद्र तिवारी नें कहा कि सरोवर पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी कों नियुक्त किया जा रहा है, अगर कोई अगर कोई मछली पकड़ते मिला तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।
    2
    प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां।
प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां।
आज फिर सरोवर से पकड़ाया जाल,आग के हवाले कर किया गया नष्ट।
मुलताई। माँ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र सरोवर से आएं दिन मछलियां चोरी हो रही है, चोरो पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है।
जानकारी अनुसार आज फिर ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने का जाल बरामद किया गया है, विगत दिनों भी जाल मिला था।
ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी आएं दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ताप्ती भक्तो में नाराज़गी देखी जा रही है।
आज सरोवर से निकले जाल कों आग के हवाले कर नष्ट किया गया है,ताप्ती भक्तो नें मछली चोरों पर कार्यवाही की मांग की है।
वही सीएमओं वीरेंद्र तिवारी नें कहा कि सरोवर पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी कों नियुक्त किया जा रहा है, अगर कोई अगर कोई मछली पकड़ते मिला तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    8 hrs ago
  • बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बार-बार पैसे मांगने पर यह खौफनाक कदम उठाया।
    1
    बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बार-बार पैसे मांगने पर यह खौफनाक कदम उठाया।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। भैंसदेही में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
    2
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। भैंसदेही में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.