Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाडरवारा में संदिग्ध लोग रेकी करते आए नजर वीडियो हुआ वायरल नरसिंहपुर के गाडरवारा में एक बाइक में सवार नकाबपोश संदिग्ध और नकाब पहनी एक महिला का वीडियो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है और लोग आशंका का कर रहे हैं कि यह बच्चा चोरी गैंग ना हो वीडियो के माध्यम से इस वीडियो की जांच की मांग की गई
पंकज गुप्ता "पत्रकार"
गाडरवारा में संदिग्ध लोग रेकी करते आए नजर वीडियो हुआ वायरल नरसिंहपुर के गाडरवारा में एक बाइक में सवार नकाबपोश संदिग्ध और नकाब पहनी एक महिला का वीडियो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है और लोग आशंका का कर रहे हैं कि यह बच्चा चोरी गैंग ना हो वीडियो के माध्यम से इस वीडियो की जांच की मांग की गई
More news from Narsinghpur and nearby areas
- चीचली निवासी रजनी ताम्रकार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को आवेदन दिया जिसमें उसने बताया कि उसे 50 वर्षों से पूर्वजों की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है जिस पर आपत्ति जताने पर उसके पति ससुर और उसके साथ में मारपीट की घटना चार लोगों ने की वहीं जब थाने में शिकायत करवाने पहुंची तो कोई शिकायत नहीं लिखी गई इसलिए महिला एसपी ऑफिस आई और एसपी को आवेदन देते हुए मारपीट करने वालों पर कार्यवाही की मांग की वहीं महिला का कहना है कि निर्माण कार्य पर रोक को लेकर स्टेऑर्डर के बाद भी दबंग निर्माण कार्य कर रहे हैं जिस पर रोक लगवाई जाए1
- ब्राम्हण महा सभा का वार्षिक मिलन समारोह नरसिंहपुर में1
- पैदा होते ही अपराध शुरू – चिंताजनक सामाजिक सच्चाई आज समाज में एक गंभीर स्थिति देखने को मिल रही है, जहाँ कुछ स्थानों पर बच्चों के जन्म के साथ ही उनके भविष्य पर अपराध की छाया मंडराने लगती है। संस्कारों और शिक्षा की कमी, पारिवारिक वातावरण में असंतुलन तथा सामाजिक जागरूकता के अभाव के कारण कई मासूम गलत दिशा में मुड़ जाते हैं। जरूरत है कि हम समय रहते बच्चों को सही मार्गदर्शन, नैतिक शिक्षा और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, ताकि वे अपराध की ओर नहीं बल्कि उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों। समाज, परिवार और प्रशासन—तीनों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि नई पीढ़ी को सुरक्षित, संस्कारित और शिक्षित वातावरण मिले। 📍 गोटेगांव | नरसिंहपुर ✍🏻 कैलाश गुप्ता, नई दुनिया1
- https://youtu.be/8NJnjJXxASg?si=KLKOJvBWRRpgQk2E #Gadarwara गाडरवारा में चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर *चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही निकला शातिर चोर* *गुमराह करने वाला शातिर किरायेदार गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में ।* *चोरी गये करीबन 12 लाख रूपये कीमती 76 ग्राम सोना,280 ग्राम चाँदी के जेवर एवं 2,000 रू. नगदी हुए बरामद ।* ज्ञात हो कि दिनांक 06/12/2025 को पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा स्थित मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोने चांदी के जेवर व नगदी 8000 रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुये अज्ञात चोर की गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ एवं पूछताछ की गई । पूछताछ करने पर संदेही किरायेदार दीपक वर्मा बार-बार अपना कथन बदल रहा था । *Ø तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया शातिर किरायेदार चोरः-* मकान मालिक के शहर के बाहर जाने से सूना घर पाकर शातिर किरायेदार दीपक वर्मा ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर लिये,सोने-चाँदी के जेवर को डिब्बे में भरकर झाड़ियों में छिपा दिया । फिर गुमराह करने के लिये मकान मालिक एवं पुलिस को घर में चोरी हो जाने की सूचना दी । *Ø आरोपीः-* दीपक पिता मनसाराम वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बसुरिया हाल पंचवटी कॉलोनी गाडरवारा । *Ø पूर्व आपराधिक रिकॉर्डः-* आरोपी दीपक वर्मा के विरूद्ध थाना गाडरवारा में पूर्व में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । *Ø बरामदगीः-* चोरी गई सोने के 03 मंगलसूत्र,टॉप्स,चेन,04 अंगूठी, चाँदी के 05 चूड़े,03 पायल,05 जोड़ी बिछिया एवं नगदी 2,000 रू. बरामद किये गये । *Ø वैधानिक कार्यवाही:-* धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । *Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी,हरिशंकर बटके, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटेल,दीपक राजपूत,ऐश्वर्य वेंकट,सौरभ मिश्रा,अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव,रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।1
- आम आदमी पार्टी सागर जिला इकाई के तत्वावधान में इंजी डीके सिंह के नेतृत्व में धुरंधर हर घर जनसंपर्क अभियान अपने अंतिम पड़ाव की ओर। सागर शहर के 48 वार्डो में जनसंपर्क पूरा होने वाला है। यह लगातार 9माह से 35 वा सप्ताह है जिसमें तूफानी जनसंपर्क जनता की नब्ज बता रहा है कि हर वार्ड का वोटर बीजेपी से त्रस्त है,कांग्रेस पार्टी की क्रिया कलापो से भी लोग परेशान है, शहर के लोग पार्षद महापौर आयुक्त सबकी मिलीजुली सरकार से निगम के काम से परेशान हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं है। लगातार 35 वे सप्ताह जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील *सत्ता नही व्यस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर द्वारा आज लगातार 35 वें सप्ताह* सागर नगर निगम क्षेत्र के *पंतनगर वार्ड में जन समस्याओं को लेकर हर घर जनसंपर्क अभियान* चलाया गया। एव सागर शहर के लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की ‘हर घर जनसंपर्क अभियान’ के दौरान अरविंद केजरीवाल की नीतियों और आम आदमी पार्टी सागर के नेताओ की सक्रियता से प्रभावित होकर सागर शहर के विभिन्न वार्डों के लोग अब आम आदमी पार्टी के द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याएं बता रहे हैं,तदुपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी जिला इकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उनकी समस्याओं का निदान नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागो के अधिकारियों से मिलकर हल कराने का प्रयास कर रही है जिससे लोगों की उम्मीदें दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी* की तरफ बढ़ती जा रही हैं. अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने *घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की, पंपलेट एवं स्टीकर वितरित किए, तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सागर शहर की समस्याओं को जनता के सामने रखकर उनको दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की।* सागर वार्ड वासियों ने *स्थानीय समस्याओं — जैसे जल निकासी, सड़क, सफाई और बिजली आदि — से आम आदमी पार्टी सागर के पार्टी नेताओं को अवगत कराया।आप नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और समाधान हेतु धरना, ज्ञापन या आंदोलन के माध्यम से आवाज़ उठाई जाएगी। आज जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि जल्द ही आम आदमी पार्टी सागर में भाजपा का विकल्प बनकर लोगों के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को हल करके अपना परचम लहराएगी.हर घर जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से इंजी. डी.के.सिंह,माधव अहिरवार पुष्पेन्द्र राजपूत,ज्योतिष सोनी, सुरेंद्र अहिरवार,अमन सोनी* एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।1
- यह जो कर्मकांड है - स्वागत करवाना, शॉल पहनाना, श्रीफल देना इन पर पैसे क्यों खर्च किए जाएँ? मैंने कहा है कि अगर आप मेरा सम्मान करना चाहते हैं, तो एक पेड़ लगाइए। उसकी फोटो मुझे भेंट कर दीजिए या अपलोड कर दीजिए कि हमने पेड़ लगाया है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूँ कि शॉल ओढ़ा दी जाए, श्रीफल दिया जाए, माला पहनाई जाए और मैं गदगद हो जाऊँ। मैं इन सब चीज़ों से परे हूँ।1
- जबलपुर डीआरएम नहीं गाडरवारा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा गंदगी एवं अव्यवस्थाओं को लेकर सुधार के दिशा निर्देश दिए1
- नरसिंहपुर जिले की करेली पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है,जो चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद धार्मिक और भड़काऊ संदेशों वाली पर्ची डराज में छोड़कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करता था। आरोपी का मुख्य मकसद पुलिस की जांच को भटकाना और मामले को दूसरा मोड़ देना था। मामले का खुलासा करते हुए करेली थाना प्रभारी रत्नाकार हिंगवे ने जानकारी दी की घटना में पकड़ा गया आरोपी अखिलेश लोधी उम्र 25 साल जिला दमोह का रहने वाला है और यह है शातिर अपराधियों की श्रेणी में आता है इसने छतरपुर, पन्ना,दमोह और जबलपुर जैसी जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस सहित अन्य लोगों का मन भटकने के लिए यह चोरी करने के बाद वहां पर एक लेटर छोड़ देते था जिस पर धर्म विशेष को टारगेट करते हुए अपशब्द लिखता था जिससे पुलिस चोर तक ना पहुंच सके पुलिस ने आरोपी अखिलेश लोधी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चोरी की गई राशि बरामद मत कर ली है1
- सलमान खान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ! छपारा पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ाया !!1