Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह जो कर्मकांड है - स्वागत करवाना, शॉल पहनाना, श्रीफल देना इन पर पैसे क्यों खर्च किए जाएँ? मैंने कहा है कि अगर आप मेरा सम्मान करना चाहते हैं, तो एक पेड़ लगाइए। उसकी फोटो मुझे भेंट कर दीजिए या अपलोड कर दीजिए कि हमने पेड़ लगाया है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूँ कि शॉल ओढ़ा दी जाए, श्रीफल दिया जाए, माला पहनाई जाए और मैं गदगद हो जाऊँ। मैं इन सब चीज़ों से परे हूँ।
BS News Network
यह जो कर्मकांड है - स्वागत करवाना, शॉल पहनाना, श्रीफल देना इन पर पैसे क्यों खर्च किए जाएँ? मैंने कहा है कि अगर आप मेरा सम्मान करना चाहते हैं, तो एक पेड़ लगाइए। उसकी फोटो मुझे भेंट कर दीजिए या अपलोड कर दीजिए कि हमने पेड़ लगाया है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूँ कि शॉल ओढ़ा दी जाए, श्रीफल दिया जाए, माला पहनाई जाए और मैं गदगद हो जाऊँ। मैं इन सब चीज़ों से परे हूँ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🚨 बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे संचालन पर सख्त कार्रवाई 🚨 छपारा थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधों की अवहेलना एक डीजे संचालक को भारी पड़ गई। वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्त निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद 20 फरवरी की रात ग्राम बिजना में डीजे का संचालन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डीजे वाहन सहित साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। पुलिस ने कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी खेंमेंद्र कुमार जैतवार ने बताया कि 15 फरवरी को सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर नियमों की जानकारी दी गई थी, बावजूद इसके उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। 👮♂️ पुलिस ने साफ किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- नरसिंहपुर के गाडरवारा में एक बाइक में सवार नकाबपोश संदिग्ध और नकाब पहनी एक महिला का वीडियो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है और लोग आशंका का कर रहे हैं कि यह बच्चा चोरी गैंग ना हो वीडियो के माध्यम से इस वीडियो की जांच की मांग की गई1
- *पोडार प्रेप का वार्षिक खेल महोत्सव 2025–26 उत्साह और उमंग के साथ संपन्न* लोकेशन सिवनी संवाददाता - मोहित यादव जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी *9584667143* *नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, अभिभावकों की सहभागिता से बना आयोजन यादगार* सिवनी/ एंकर - पोद्दार प्रेप द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह 2025–26 का आयोजन वर्तमान पोदार लर्न स्कूल में अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक ध्वज मार्च से हुई, जिसने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।समारोह में मुख्य अतिथि शिल्पा गोयल, प्रगति गोयल एवं सोनाली पांडेय का हार्दिक स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि दादा-दादी, नाना-नानी एवं अभिभावकों ने भी विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण पारिवारिक और आनंदमय बन गया। जलेबी दौड़, बाधा दौड़, स्केटिंग प्रतियोगिता और रस्साकशी जैसे आकर्षक खेलों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।प्राचार्या मंजू टुडू ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक अमित पांडेय ने अभिभावकों के विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस सफल आयोजन में प्रेप टीम की शिक्षिकाओं एवं खेल प्रमुख अमोल चंद्रा सहित संपूर्ण खेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चेयरमैन अंशुल गोयल एवं निदेशक अक्षीत गोयल ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सिवनी में इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया गया, जिसने विद्यालय स्तरीय खेल आयोजनों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया।1
- Post by Ranjeet Tomar3
- चीचली निवासी रजनी ताम्रकार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को आवेदन दिया जिसमें उसने बताया कि उसे 50 वर्षों से पूर्वजों की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है जिस पर आपत्ति जताने पर उसके पति ससुर और उसके साथ में मारपीट की घटना चार लोगों ने की वहीं जब थाने में शिकायत करवाने पहुंची तो कोई शिकायत नहीं लिखी गई इसलिए महिला एसपी ऑफिस आई और एसपी को आवेदन देते हुए मारपीट करने वालों पर कार्यवाही की मांग की वहीं महिला का कहना है कि निर्माण कार्य पर रोक को लेकर स्टेऑर्डर के बाद भी दबंग निर्माण कार्य कर रहे हैं जिस पर रोक लगवाई जाए1
- पैदा होते ही अपराध शुरू – चिंताजनक सामाजिक सच्चाई आज समाज में एक गंभीर स्थिति देखने को मिल रही है, जहाँ कुछ स्थानों पर बच्चों के जन्म के साथ ही उनके भविष्य पर अपराध की छाया मंडराने लगती है। संस्कारों और शिक्षा की कमी, पारिवारिक वातावरण में असंतुलन तथा सामाजिक जागरूकता के अभाव के कारण कई मासूम गलत दिशा में मुड़ जाते हैं। जरूरत है कि हम समय रहते बच्चों को सही मार्गदर्शन, नैतिक शिक्षा और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, ताकि वे अपराध की ओर नहीं बल्कि उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों। समाज, परिवार और प्रशासन—तीनों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि नई पीढ़ी को सुरक्षित, संस्कारित और शिक्षित वातावरण मिले। 📍 गोटेगांव | नरसिंहपुर ✍🏻 कैलाश गुप्ता, नई दुनिया1
- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और सोफी शाइन शादी के बंधन में बंध गए हैं। #ShikharDhawan #SophieShine #Wedding1
- खेल उत्सव में गूंजा नन्हों का जोश सिवनी में खेल महोत्सव की नई मिसाल बच्चों संग अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह पोडार प्रेप का भव्य खेल आयोजन संपन्न परिवार संग खेलों का अनोखा संगम नन्हे खिलाड़ियों ने जीता सबका दिल उमंग, उल्लास और खेल प्रतियोगिताओं की धूम स्कूल खेल महोत्सव बना यादगार पल1
- जबलपुर डीआरएम नहीं गाडरवारा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा गंदगी एवं अव्यवस्थाओं को लेकर सुधार के दिशा निर्देश दिए1