छपारा पुलिस ने डीजे संचालन पर की कार्रवाई 🚨 बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे संचालन पर सख्त कार्रवाई 🚨 छपारा थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधों की अवहेलना एक डीजे संचालक को भारी पड़ गई। वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्त निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद 20 फरवरी की रात ग्राम बिजना में डीजे का संचालन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डीजे वाहन सहित साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। पुलिस ने कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी खेंमेंद्र कुमार जैतवार ने बताया कि 15 फरवरी को सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर नियमों की जानकारी दी गई थी, बावजूद इसके उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। 👮♂️ पुलिस ने साफ किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छपारा पुलिस ने डीजे संचालन पर की कार्रवाई 🚨 बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे संचालन पर सख्त कार्रवाई 🚨 छपारा थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधों की अवहेलना एक डीजे संचालक को भारी पड़ गई। वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्त निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद 20 फरवरी की रात ग्राम बिजना में डीजे का संचालन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डीजे वाहन सहित साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। पुलिस ने कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी खेंमेंद्र कुमार जैतवार ने बताया कि 15 फरवरी को सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर नियमों की जानकारी दी गई थी, बावजूद इसके उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। 👮♂️ पुलिस ने साफ किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- Post by Chhapara digital news1
- यह जो कर्मकांड है - स्वागत करवाना, शॉल पहनाना, श्रीफल देना इन पर पैसे क्यों खर्च किए जाएँ? मैंने कहा है कि अगर आप मेरा सम्मान करना चाहते हैं, तो एक पेड़ लगाइए। उसकी फोटो मुझे भेंट कर दीजिए या अपलोड कर दीजिए कि हमने पेड़ लगाया है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूँ कि शॉल ओढ़ा दी जाए, श्रीफल दिया जाए, माला पहनाई जाए और मैं गदगद हो जाऊँ। मैं इन सब चीज़ों से परे हूँ।1
- *पोडार प्रेप का वार्षिक खेल महोत्सव 2025–26 उत्साह और उमंग के साथ संपन्न* लोकेशन सिवनी संवाददाता - मोहित यादव जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी *9584667143* *नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, अभिभावकों की सहभागिता से बना आयोजन यादगार* सिवनी/ एंकर - पोद्दार प्रेप द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह 2025–26 का आयोजन वर्तमान पोदार लर्न स्कूल में अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक ध्वज मार्च से हुई, जिसने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।समारोह में मुख्य अतिथि शिल्पा गोयल, प्रगति गोयल एवं सोनाली पांडेय का हार्दिक स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि दादा-दादी, नाना-नानी एवं अभिभावकों ने भी विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण पारिवारिक और आनंदमय बन गया। जलेबी दौड़, बाधा दौड़, स्केटिंग प्रतियोगिता और रस्साकशी जैसे आकर्षक खेलों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।प्राचार्या मंजू टुडू ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक अमित पांडेय ने अभिभावकों के विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस सफल आयोजन में प्रेप टीम की शिक्षिकाओं एवं खेल प्रमुख अमोल चंद्रा सहित संपूर्ण खेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चेयरमैन अंशुल गोयल एवं निदेशक अक्षीत गोयल ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सिवनी में इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया गया, जिसने विद्यालय स्तरीय खेल आयोजनों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया।1
- राहुल गांधी ने एक किताब दिखाई और संसद में हो गया हंगामा आखिर यह लोग उस किताब से क्यों डर रहे हैं1
- वार्ड 20 में गंदगी से बढ़ी परेशानी, रहवासियों ने की नियमित सफाई की मांग घंसौर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में इन दिनों गंदगी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। घरों के आसपास जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है, जिससे बीमारी का खतरा बना हुआ है। वार्डवासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा कभी-कभार झाड़ू लगाई जाती है, लेकिन कचरा उठाने की नियमित व्यवस्था नहीं होने से समस्या जस की तस बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद आज दिनांक 22 फरवरी 2026 तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। रहवासियों ने प्रशासन से जल्द नियमित कचरा उठाव और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि वार्ड में स्वच्छ वातावरण बन सके और लोगों को राहत मिल सके।1
- *महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज जिला सिवनी में श्री नरहरि महाराज पुन्यतिथि मनायी गयी* जिला सिवनी में आज 22 फरवरी को आनंद लान डूंडासिवनी में महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज के द्वारा संत श्री नरहरी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई इस दौरान समाज की पुरुष एवं महिलाएं सर्वप्रथम संत श्री नरहरी महाराज जी के छायाचित्र में माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डाला इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सोनी, उपाध्यक्ष ज्ञानी सोनी व वरिष्ठ श्री पूनम जी सोनी भोला जी सोनी रामोजी सोनी के अलावा समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।1
- नरसिंहपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मौत का खेल धड़ल्ले से जारी है। हालिया जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मारुति वैन को अवैध रूप से एम्बुलेंस बनाकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। इन गाड़ियों के पास न तो परिवहन विभाग के वैध कागजात हैं और न ही इनमें मरीजों की जान बचाने के लिए बुनियादी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं।हैरानी की बात यह है कि इन 'अवैध एम्बुलेंस' में फिटनेस सर्टिफिकेट, वैध बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र जैसे अनिवार्य दस्तावेज भी गायब हैं। ये मारुति वैन नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही हैं।ऐसी ही एक एम्बुलेंस कोतवाली थाना पुलिस ने जप्त की हैं।जानकारी के मुताबिक इस एम्बुलेंस का उपयोग मरीजों को लाने ले जाने में किया जा रहा था अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना मिलने पर उसे जप्त कर कोतवाली में खड़ा करवाया गया वही अब एम्बुलेंस के कागजातों की जांच की जा रही है ।1
- 🚨 बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे संचालन पर सख्त कार्रवाई 🚨 छपारा थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधों की अवहेलना एक डीजे संचालक को भारी पड़ गई। वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्त निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद 20 फरवरी की रात ग्राम बिजना में डीजे का संचालन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डीजे वाहन सहित साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। पुलिस ने कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी खेंमेंद्र कुमार जैतवार ने बताया कि 15 फरवरी को सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर नियमों की जानकारी दी गई थी, बावजूद इसके उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। 👮♂️ पुलिस ने साफ किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1