logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देहरादून_मसूरी रोड पर पहुंचे मुख्यमंत्री, किया निरीक्षण। The Aman Times देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मसूरी रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने देहरादून-मसूरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने आपदा में क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाए। साथ ही, उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था को और मजबूत रखने के निर्देश भी दिए। 👉 सरकार का फोकस: बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित यात्रा और सुव्यवस्थित व्यवस्था।

2 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
2 hrs ago

देहरादून_मसूरी रोड पर पहुंचे मुख्यमंत्री, किया निरीक्षण। The Aman Times देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मसूरी रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने देहरादून-मसूरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने आपदा में क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाए। साथ ही, उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था को और मजबूत रखने के निर्देश भी दिए। 👉 सरकार का फोकस: बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित यात्रा और सुव्यवस्थित व्यवस्था।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • हरिद्वार का रोड़ी बेलवाला क्षेत्र लंबे समय से अराजक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है।कभी यहां लोग मांस पकाते मिल जाते हैं कहीं शराब के जखीरे मिल जाते हैं।जेब तराश, गिरहकट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी यहां बसेरा करते मिले हैं।आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फिर एक झुग्गी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। अंग्रेजी शराब की बोतलें असंख्य बोतलें कांटूनों में भरकर रखी गई थी। कुछ दिन पूर्व ऋषिकुल के पास भी ऐसी ही एक झुग्गी से शराब का जखीरा मिला था।कुछ दिन पूर्व रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में ही हरियाणा नंबर की एक कार से दर्जनों पेटी शराब बरामद हुई थी।पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई के दावे कर रही है लेकिन इतनी भारी मात्रा में लगातार मिल रही शराब से यह साफ जाहिर है कि शराब के इस अनैतिक धंधे में लगे लोग पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। (-कुमार दुष्यंत)
    1
    हरिद्वार का रोड़ी बेलवाला क्षेत्र लंबे समय से अराजक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है।कभी यहां लोग मांस पकाते मिल जाते हैं कहीं शराब के जखीरे मिल जाते हैं।जेब तराश, गिरहकट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी यहां बसेरा करते मिले हैं।आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फिर एक झुग्गी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। अंग्रेजी शराब की बोतलें असंख्य बोतलें कांटूनों में भरकर रखी गई थी। कुछ दिन पूर्व ऋषिकुल के पास भी ऐसी ही एक झुग्गी से शराब का जखीरा मिला था।कुछ दिन पूर्व रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में ही हरियाणा नंबर की एक कार से दर्जनों पेटी शराब बरामद हुई थी।पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई के दावे कर रही है लेकिन इतनी भारी मात्रा में लगातार मिल रही शराब से यह साफ जाहिर है कि शराब के इस अनैतिक धंधे में लगे लोग पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं।
(-कुमार दुष्यंत)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • दिनांक 09/02/206 को मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खेलपुर में छापा मारा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से 50 किलोग्राम गौ मांस व गौ वंशीय अवशेष बरामद किए। माल बरामदगी के आधार पर फरार आरोपियों के विरूद्व कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 72/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित/ ईनामी/ वारंटी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक-20/04/2026 को वांछित आरोपी रिजवान को ग्राम खेलपुर से गिरफ्तार किया गया। रिजवान कोतवाली भगवानपुर में दर्ज किए गए एक अन्य अभियोग मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम मे भी वांछित अभियुक्त है। वांछित रिजवान को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *विवरण वांछित-* रिजवान पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम-* 01. उ0नि0 बालाराम जोशी 02. का0 उवैद
    1
    दिनांक 09/02/206 को मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खेलपुर में छापा मारा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से 50 किलोग्राम गौ मांस व गौ वंशीय अवशेष बरामद किए।  माल बरामदगी के आधार पर फरार आरोपियों के विरूद्व कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 72/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया। 
ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित/ ईनामी/ वारंटी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक-20/04/2026 को वांछित आरोपी रिजवान को ग्राम खेलपुर से गिरफ्तार किया गया। रिजवान कोतवाली भगवानपुर में दर्ज किए गए एक अन्य अभियोग मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम मे भी वांछित अभियुक्त है। वांछित रिजवान को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*विवरण वांछित-*
रिजवान पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 बालाराम जोशी 
02. का0 उवैद
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराधियों में खौफ 🚨 हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सनसनी फैला दी है। पुलिस के इस सख्त रुख से अपराधियों में दहशत का माहौल है। 👉 मुख्य कार्रवाई एक नजर में: 🔹 नहर पटरी क्षेत्र से 225 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 🔹 IPL सट्टेबाजी का अड्डा ध्वस्त, 3 सट्टेबाज दबोचे गए 🔹 ₹5000 के इनामी मोहसिन समेत 10 से ज्यादा वांछित आरोपी गिरफ्तार 🔹 स्टंटबाजी करने वाले 15 बाइक सीज, हुड़दंगियों को भेजा गया हवालात 🔹 सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 28 लोगों पर कार्रवाई 💥 हरिद्वार पुलिस का सख्त संदेश: कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे ही सख्त कदम जारी रहेंगे।
    1
    ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराधियों में खौफ 🚨
हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सनसनी फैला दी है। पुलिस के इस सख्त रुख से अपराधियों में दहशत का माहौल है।
👉 मुख्य कार्रवाई एक नजर में:
🔹 नहर पटरी क्षेत्र से 225 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
🔹 IPL सट्टेबाजी का अड्डा ध्वस्त, 3 सट्टेबाज दबोचे गए
🔹 ₹5000 के इनामी मोहसिन समेत 10 से ज्यादा वांछित आरोपी गिरफ्तार
🔹 स्टंटबाजी करने वाले 15 बाइक सीज, हुड़दंगियों को भेजा गया हवालात
🔹 सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 28 लोगों पर कार्रवाई
💥 हरिद्वार पुलिस का सख्त संदेश:
कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे ही सख्त कदम जारी रहेंगे।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • जनपद टिहरी गढ़वाल के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में जनसंचार सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क एवं कनेक्टिविटी से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विकासखण्ड भिलंगना के अंतर्गत *ग्राम गंगी, पिनस्वाड़, सेमल्थ, गेवली, सेन्दुल, द्वारी, देवलंगी, मुयालगांव, गेंवाली एवं नैल बौंसला सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या पर गंभीरता* व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनसंचार व्यवस्था का सुदृढ़ होना आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बैठक में बीएसएनएल के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों/शिकायतकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि *चिन्हित क्षेत्रों में तकनीकी टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा 30 अप्रैल 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।* इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि नेटवर्क समस्याओं के समाधान हेतु सभी सेवा प्रदाता कंपनियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनसंचार सेवाओं में सुधार हेतु समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी सुविधा प्राप्त हो सके। बैठक में ग्राम प्रधान सेन्दुल केमरा अमित जोशी, सेमल्थ के अमित गौड़, पिनस्वाड़ के दिनेश बिष्ट, द्वारी अनुसूया देवी, नैल बौंसला कुसुम नौटियाल, धर्म सिंह जखेड़ी, सुरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे तथा अन्य दूरसंचार कंपनियों के प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।
    1
    जनपद टिहरी गढ़वाल के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में जनसंचार सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क एवं कनेक्टिविटी से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विकासखण्ड भिलंगना के अंतर्गत *ग्राम गंगी, पिनस्वाड़, सेमल्थ, गेवली, सेन्दुल, द्वारी, देवलंगी, मुयालगांव, गेंवाली एवं नैल बौंसला सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या पर गंभीरता* व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनसंचार व्यवस्था का सुदृढ़ होना आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में बीएसएनएल के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों/शिकायतकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि *चिन्हित क्षेत्रों में तकनीकी टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा 30 अप्रैल 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।* इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने यह भी कहा कि नेटवर्क समस्याओं के समाधान हेतु सभी सेवा प्रदाता कंपनियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें उन्होंने  संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनसंचार सेवाओं में सुधार हेतु समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी सुविधा प्राप्त हो सके।
बैठक में ग्राम प्रधान सेन्दुल केमरा अमित जोशी, सेमल्थ के अमित गौड़, पिनस्वाड़ के दिनेश बिष्ट, द्वारी अनुसूया देवी, नैल बौंसला  कुसुम नौटियाल, धर्म सिंह जखेड़ी, सुरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे तथा अन्य दूरसंचार कंपनियों के प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • भाई दिन धर्म पर बैठकर कोई फायदा नहीं एक दूसरे की मदद करो और लखनऊ वालों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें
    1
    भाई दिन धर्म पर बैठकर कोई फायदा नहीं एक दूसरे की मदद करो और लखनऊ वालों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें
    user_Isran ali
    Isran ali
    Voice of people Behat, Saharanpur•
    7 min ago
  • The Aman Times रुड़की से खबर है। वर्दी का झूठा सपना दिखाकर दिलों से खेलता रहा शातिर,‘फर्जी फौजी’ बनकर भरोसे को बनाया अपना हथियार। ‘फर्जी फौजी’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल। कुलदीप भंडारी को चमोली पुलिस ने रुड़की से दबोचा,खुद को आर्मी जवान बताकर बनाता था शिकार। निजी फोटो-वीडियो के जरिए करता था ब्लैकमेल,एक युवती से ₹1 लाख की ठगी का मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई,आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल भी किया बरामद,मामले की जांच जारी।
    1
    The Aman Times 
रुड़की से खबर है।
वर्दी का झूठा सपना दिखाकर दिलों से खेलता रहा शातिर,‘फर्जी फौजी’ बनकर भरोसे को बनाया अपना हथियार।
‘फर्जी फौजी’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल।
कुलदीप भंडारी को चमोली पुलिस ने रुड़की से दबोचा,खुद को आर्मी जवान बताकर बनाता था शिकार।
निजी फोटो-वीडियो के जरिए करता था ब्लैकमेल,एक युवती से ₹1 लाख की ठगी का मामला सामने आया।
पीड़िता की शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई,आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे।
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल भी किया बरामद,मामले की जांच जारी।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ा और सनसनीखेज खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है जहां शातिर गैंग रात के अंधेरे में खेतों या सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाता था और उनमें से तेल चुरा लेता था। कोतवाली पुलिस को दिनांक 15.02.2026 को अवर अभियन्ता 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान लक्सर द्वारा उपभोक्ता अनुज निवासी नन्दपुर रायसी के नलकूप पर स्थापित विधुत ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर तेल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे शिकायत मिली थी जिस पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। क्षेत्र में हो रही ट्रांसफार्मर तेल/ मोटर चोरियों की घटनाओं पर जल्द लगाम लगाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने नियमित रुप से ऐसे स्थानों में चैकिंग शुरू करने के साथ साथ अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। लगातार प्रयासों के फलस्वरुप दिनांक 19.04.2026 को टीम ने थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को 240 लीटर विद्युत ट्रांस फार्मर तेल के साथ दबोचकर परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही TVS Apache मोटर साइकिल और कार HYUNDAI EON भी बरामद की। पकड़ में आए संदिग्ध के अन्य दो साथी मौके से अन्धेरे के फायदा उठाकर भाग गये जिनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पकडे गये संदिग्ध ने पूछताछ में थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर ट्रांस फार्मर से तेल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0-145/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम बढोतरी धारा- 317(2), 3(5) B.N.S. व 35/106 B.N.S.S. *पकड़ा गया आरोपित-* आशू पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-24 वर्ष *बरामदगी-* 1-240 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर तेल 2-मो0सा0 TVS Apache 3-वाहन कार HYUNDAI EON *पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 अजय कुमार  2-हे0कानि0 रविन्द्र नागर 3-कानि0 महेन्द्र सिंह 4-कानि अनिल वर्मा 5-कानि0 राजेन्द्र सिंह
    1
    कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ा और सनसनीखेज खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है जहां शातिर गैंग रात के अंधेरे में खेतों या सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाता था और उनमें से तेल चुरा लेता था। 
कोतवाली पुलिस को दिनांक 15.02.2026 को अवर अभियन्ता 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान लक्सर द्वारा उपभोक्ता अनुज निवासी नन्दपुर रायसी के नलकूप पर स्थापित विधुत ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर तेल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे शिकायत मिली थी जिस पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
क्षेत्र में हो रही ट्रांसफार्मर तेल/ मोटर चोरियों की घटनाओं पर जल्द लगाम लगाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने नियमित रुप से ऐसे स्थानों में चैकिंग शुरू करने के साथ साथ अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया।  
लगातार प्रयासों के फलस्वरुप दिनांक 19.04.2026 को टीम ने थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को 240 लीटर विद्युत ट्रांस फार्मर तेल के साथ दबोचकर परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही TVS Apache मोटर साइकिल और कार HYUNDAI EON भी बरामद की। 
पकड़ में आए संदिग्ध के अन्य दो साथी मौके से अन्धेरे के फायदा उठाकर भाग गये जिनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पकडे गये संदिग्ध ने पूछताछ में थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर ट्रांस फार्मर से तेल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। 
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-145/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम बढोतरी धारा- 317(2), 3(5) B.N.S. व 35/106 B.N.S.S. 
*पकड़ा गया आरोपित-*
आशू पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-24 वर्ष
*बरामदगी-*
1-240 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर तेल  
2-मो0सा0 TVS Apache 
3-वाहन कार HYUNDAI EON 
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 अजय कुमार  
2-हे0कानि0 रविन्द्र नागर 
3-कानि0 महेन्द्र सिंह
4-कानि अनिल वर्मा
5-कानि0 राजेन्द्र सिंह
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.