हरिद्वार का रोड़ी बेलवाला क्षेत्र लंबे समय से अराजक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है।कभी यहां लोग मांस पकाते मिल जाते हैं कहीं शराब के जखीरे मिल जाते हैं।जेब तराश, गिरहकट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी यहां बसेरा करते मिले हैं।आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फिर एक झुग्गी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। अंग्रेजी शराब की बोतलें असंख्य बोतलें कांटूनों में भरकर रखी गई थी। कुछ दिन पूर्व ऋषिकुल के पास भी ऐसी ही एक झुग्गी से शराब का जखीरा मिला था।कुछ दिन पूर्व रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में ही हरियाणा नंबर की एक कार से दर्जनों पेटी शराब बरामद हुई थी।पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई के दावे कर रही है लेकिन इतनी भारी मात्रा में लगातार मिल रही शराब से यह साफ जाहिर है कि शराब के इस अनैतिक धंधे में लगे लोग पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। (-कुमार दुष्यंत)
हरिद्वार का रोड़ी बेलवाला क्षेत्र लंबे समय से अराजक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है।कभी यहां लोग मांस पकाते मिल जाते हैं कहीं शराब के जखीरे मिल जाते हैं।जेब तराश, गिरहकट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी यहां बसेरा करते मिले हैं।आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फिर एक झुग्गी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। अंग्रेजी शराब की बोतलें असंख्य बोतलें कांटूनों में भरकर रखी गई थी। कुछ दिन पूर्व ऋषिकुल के पास भी ऐसी ही एक झुग्गी से शराब का जखीरा मिला था।कुछ दिन पूर्व रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में ही हरियाणा नंबर की एक कार से दर्जनों पेटी शराब बरामद हुई थी।पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई के दावे कर रही है लेकिन इतनी भारी मात्रा में लगातार मिल रही शराब से यह साफ जाहिर है कि शराब के इस अनैतिक धंधे में लगे लोग पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। (-कुमार दुष्यंत)
- घरेलू गैस संकट शुरू होने के बाद से ही उत्तरी हरिद्वार की एक गैस एजेंसी गैस वितरण को लेकर विवादों में घिरी हुई है। लोगों का आरोप है कि उनके पास बुकिंग और डिलीवरी के मैसेज तो आ रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रही।इस गैस एजेंसी के बाहर रोज गैस लेने वालों की लंबी लंबी कतारें लग रही हैं।आज तो गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध ही टूट गया। गैस के लिए सुबह से कतार में खड़े लोगों को बार बार गाडी आने का आश्वासन दिये जाने के बाद कल गाड़ी आने की बात कहने पर लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। घंटों से कतार में लगे लोगों ने गैस एजेसीं के शटर गिरा कर कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया और बाहर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर लोगों को शांत कराया और गैस कर्मचारियों को शटर उठाकर बाहर निकाला।बता दें कि एजेंसी एक पूर्व जनप्रतिनिधि की है।1
- Post by Om tv haridwar1
- दिनांक 09/02/206 को मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खेलपुर में छापा मारा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से 50 किलोग्राम गौ मांस व गौ वंशीय अवशेष बरामद किए। माल बरामदगी के आधार पर फरार आरोपियों के विरूद्व कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 72/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित/ ईनामी/ वारंटी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक-20/04/2026 को वांछित आरोपी रिजवान को ग्राम खेलपुर से गिरफ्तार किया गया। रिजवान कोतवाली भगवानपुर में दर्ज किए गए एक अन्य अभियोग मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम मे भी वांछित अभियुक्त है। वांछित रिजवान को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *विवरण वांछित-* रिजवान पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम-* 01. उ0नि0 बालाराम जोशी 02. का0 उवैद1
- ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराधियों में खौफ 🚨 हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सनसनी फैला दी है। पुलिस के इस सख्त रुख से अपराधियों में दहशत का माहौल है। 👉 मुख्य कार्रवाई एक नजर में: 🔹 नहर पटरी क्षेत्र से 225 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 🔹 IPL सट्टेबाजी का अड्डा ध्वस्त, 3 सट्टेबाज दबोचे गए 🔹 ₹5000 के इनामी मोहसिन समेत 10 से ज्यादा वांछित आरोपी गिरफ्तार 🔹 स्टंटबाजी करने वाले 15 बाइक सीज, हुड़दंगियों को भेजा गया हवालात 🔹 सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 28 लोगों पर कार्रवाई 💥 हरिद्वार पुलिस का सख्त संदेश: कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे ही सख्त कदम जारी रहेंगे।1
- The Aman Times देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मसूरी रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने देहरादून-मसूरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने आपदा में क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाए। साथ ही, उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था को और मजबूत रखने के निर्देश भी दिए। 👉 सरकार का फोकस: बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित यात्रा और सुव्यवस्थित व्यवस्था।1
- बिजनौर बिजनौर की रामलीला काशीराम कॉलोनी में राहुल नाम के व्यक्ति ने कशीश नाम की युवती को चाकुओं से गोदा युवती की हुई दर्दनाक मौत परिजनों ने कॉलोनी में किया हंगामा पिछले कई साल से शादी के लिए बना रहा था दबाव युवती की मां आज बाहर गई हुई थी तभी मौका पाकर राहुल ने युवती के घर में घुस कर युवती पर चाकू से कई वार, कर उतारा मौत घाट कालोनीवासियों ने युवक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले बताया जा रहा है व्यक्ति पहले से ही शादी शुदा है और उसने खुद को भी चाकू से अपने ऊपर हमला किया1
- जय श्री राम ॥ ॐ ॥ श्री हनुमान चालीसा ॥ ॥ दोहा ॥ श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। वरनऊँ रघुवर विमल जसु, जो दायकु फल चारि॥ बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन कुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार॥ ॥ चौपाई॥ जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥ राम दूत अतुलित बल धामा। अंजनिपुत्र पवन सुत नामा॥ महावीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमिति के संगी॥ कंचन वरन विराज सुवेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा॥४॥ हाथ बज्र औ ध्वजा विराजै। काँधे मूँज जनेऊ साजै॥ शंकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग बंदन॥ विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥ प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥८॥ सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥ भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचंन्द्र के काज सँवारे॥ लाय सजीवन लखन जियाये। श्री रघुबीर हरषि उर लाये॥ रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरत सम भाई॥१२॥ सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥ सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥ जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते। कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते॥ तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा॥१६॥ तुम्हरो मंत्र विभीषन माना। लंकेश्वर भये सब जग जाना॥ जुग सहस्त्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥ प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं॥ दु्र्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥२०॥ राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥ सब सुख लहैं तुम्हारी सरना। तुम रच्छक काहू को डर ना॥ आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हाँक तें काँपै॥ भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महावीर जब नाम सुनावैं॥२४॥ नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥ संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम वचन ध्यान जो लावै॥ सब पर राम तपस्वीं राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥ और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै!,"28" चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥ साधु संत के तुम रखबारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥ अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता॥ राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥३२॥ तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम जनम के दुख बिसरावै॥ अंत काल रघुबर पुर जाई। जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई॥ और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्ब सुख करई॥ संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरैं हनुमत बलबीरा॥३६॥ जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरू देव की नाईं॥ जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बन्दि महासुख होई॥ जो यह पढै हनुमान चलीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥ तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय महँ डेरा॥४०॥ ॥ दोहा॥ पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रुप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥ सियावर रामचंद्र की जय। पवन सुत हनुमान की जय॥ उमापति महादेव की जय॥ श्री राम जय राम जय जय राम। श्री राम जय राम जय जय राम॥1
- हरिद्वार का रोड़ी बेलवाला क्षेत्र लंबे समय से अराजक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है।कभी यहां लोग मांस पकाते मिल जाते हैं कहीं शराब के जखीरे मिल जाते हैं।जेब तराश, गिरहकट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी यहां बसेरा करते मिले हैं।आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फिर एक झुग्गी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। अंग्रेजी शराब की बोतलें असंख्य बोतलें कांटूनों में भरकर रखी गई थी। कुछ दिन पूर्व ऋषिकुल के पास भी ऐसी ही एक झुग्गी से शराब का जखीरा मिला था।कुछ दिन पूर्व रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में ही हरियाणा नंबर की एक कार से दर्जनों पेटी शराब बरामद हुई थी।पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई के दावे कर रही है लेकिन इतनी भारी मात्रा में लगातार मिल रही शराब से यह साफ जाहिर है कि शराब के इस अनैतिक धंधे में लगे लोग पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। (-कुमार दुष्यंत)1