बकलहटा में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बोले—नया अस्पताल बनाया जाए कटनी, रीठी। रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकलहटा में संचालित शासकीय अस्पताल इन दिनों खुद ही बदहाली और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी यहां पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं तो उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी गंदगी के बीच काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बकलहटा में नया अस्पताल भवन बनाया जाए। साथ ही अस्पताल को गांव के नजदीक सड़क किनारे ऐसे स्थान पर बनाया जाए, जहां ग्रामीणों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल बेहद जरूरी है, लेकिन मौजूदा हालात में अस्पताल का वातावरण ही चिंता का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए नए अस्पताल भवन के निर्माण की मांग उठाई है।
बकलहटा में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बोले—नया अस्पताल बनाया जाए कटनी, रीठी। रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकलहटा में संचालित शासकीय अस्पताल इन दिनों खुद ही बदहाली और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी यहां पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं तो उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी गंदगी के बीच काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बकलहटा में नया अस्पताल भवन बनाया जाए। साथ ही अस्पताल को गांव के नजदीक सड़क किनारे ऐसे स्थान पर बनाया जाए, जहां ग्रामीणों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल बेहद जरूरी है, लेकिन मौजूदा हालात में अस्पताल का वातावरण ही चिंता का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए नए अस्पताल भवन के निर्माण की मांग उठाई है।
- अवंती बाई जयंती पर गूंजेगा वीरांगना का जयघोष 16 अगस्त को ढीमरखेड़ा क्षेत्र में निकलेगी विशाल बाइक रैली ढीमरखेड़ा मे वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को लोधी क्रांति सेना के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी रैली की तैयारियों को लेकर ग्राम पिंडरई में आज गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे बैठक आयोजित हुई रैली सुबह 10 बजे पिंडरई से शुरू होकर ढीमरखेड़ा, देवरी, सनकुई, मुरवारी, गनियारी, दशरमन होते हुए कछार गांव बड़ा अवंती बाई तिराहा पहुंचेगी। दशरमन और कछार में वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार लोधी ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। रैली के माध्यम से वीरांगना के शौर्य, त्याग और बलिदान का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।1
- बकलहटा में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बोले—नया अस्पताल बनाया जाए कटनी, रीठी। रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकलहटा में संचालित शासकीय अस्पताल इन दिनों खुद ही बदहाली और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी यहां पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं तो उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी गंदगी के बीच काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बकलहटा में नया अस्पताल भवन बनाया जाए। साथ ही अस्पताल को गांव के नजदीक सड़क किनारे ऐसे स्थान पर बनाया जाए, जहां ग्रामीणों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल बेहद जरूरी है, लेकिन मौजूदा हालात में अस्पताल का वातावरण ही चिंता का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए नए अस्पताल भवन के निर्माण की मांग उठाई है।1
- पुलिस प्रशासन एवं तहसीलदार की समझाइए के बाद खुलवाया जाम लेकिन खाद्य विभाग से अभी तक भी नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार अधिकारी1
- *पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि परिजनों के डर से बनाई थी मनगढ़ंत कहानी* सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में सिविल लाइन कटनी निवासी सुशील कुमार समुद्रे, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से संबंधित समाचार प्रसारित किए गए थे। इस संबंध में कटनी पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे, जहां उनसे उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनके द्वारा पुलिस के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य नहीं थे। सुशील कुमार ने बताया कि वह निजी कार्य के कारण समय पर घर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए थे। परिजनों के डर के कारण उन्होंने निवार पुलिस के विरुद्ध एक मनगढ़ंत कहानी बना दी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें पुलिस चौकी में बैठाने एवं पैसों की मांग करने जैसी बातें शामिल थीं, पूरी तरह से गलत थीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके कथनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी को साझा करने या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।1
- कटनी नगर//- स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ली परेड की सलामी, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ प्रदर्शन कटनी, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य विशेष रूप से मौजूद रहे। रिहर्सल में सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के दलों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करते हुए अतिथि को सलामी दी। परेड के बाद अधिकारियों ने विभिन्न दलों के प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर रिहर्सल के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर श्री अजीत तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या सिंह, सहायक संचालक शिक्षा श्री राजेश अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज4
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया।* स्पेन के तारागोना में पूर्ण सूर्य ग्रहण से दिन में ही अंधेरा छा गया। यहाँ करीब 1 मिनट तक सूर्य पूरी तरह छिपा रहा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना से अचानक तापमान गिर गया और आसमान में खूबसूरत 'डायमंड रिंग' का नजारा दिखाई दिया।1
- “17.73 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।”1
- कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। मैसेज पर भरोसा कर अकाउंटेंट ने पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। शाम को सीनियर डायरेक्टर ने मैसेज भेजने से इनकार किया, तब ठगी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की और करीब 16 लाख रुपए होल्ड करा दिए। बाकी रकम के कोलकाता के अलग-अलग खातों और एटीएम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। एसपी कटनी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। आरोपियों को ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं।1