logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ ... ढाई साल से फरार ₹25 हजार का इनामी शातिर चोर अंशू सचान गिरफ्तार। सजेती पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1 लाख नकद, ₹6.26 लाख के सोने-चांदी के जेवर, 5 मोबाइल और दो अवैध तमंचे बरामद किए। आरोपी पर कानपुर और फतेहपुर में चोरी समेत 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

11 hrs ago
user_Bhanu Pratap Sing
Bhanu Pratap Sing
Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ ... ढाई साल से फरार ₹25 हजार का इनामी शातिर चोर अंशू सचान गिरफ्तार। सजेती पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1 लाख नकद, ₹6.26 लाख के सोने-चांदी के जेवर, 5 मोबाइल और दो अवैध तमंचे बरामद किए। आरोपी पर कानपुर और फतेहपुर में चोरी समेत 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म आरोपी पर एक लाख जुर्माना ब्रैकिंग..
    1
    कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म आरोपी पर एक लाख जुर्माना
ब्रैकिंग..
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    अपराधी हाथ जोड़कर बोला चोरी करना पाप है पुलिस हमारी बाप है
घाटमपुर- सजेती थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमन उर्फ पंडित को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला, जिसमें वह हाथ जोड़कर "चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाता दिखा।सजेती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सजेती थाने का वांछित और इनामी अपराधी अंशू सचान (लगभग 31 वर्ष) बर्रा थाना क्षेत्र के बिलगवां स्थित बाजार में खरीदारी कर रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सजेती पुलिस टीम बर्रा बाईपास पहुंची और बर्रा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।पकड़ा गया आरोपी अंशू सचान एक शातिर अपराधी है। उस पर कानपुर नगर के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज और फतेहपुर जिले के कल्यानपुर व खागा थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) व भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह हाल ही में सजेती थाने में दर्ज मु0अ0सं0 309/2025 और मु0अ0सं0 184/2026 में वांछित था, जिसके चलते उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सजेती थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक सालिकराम और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल थे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन में की गई।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    19 hrs ago
  • आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    1
    आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक
आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। 
आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें
#AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया। सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    1
    पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया।
सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • सुरक्षा व्यवस्था परखकर अधिकारियों को दिए सतर्कता के जरूरी आदेश
    1
    सुरक्षा व्यवस्था परखकर अधिकारियों को दिए सतर्कता के जरूरी आदेश
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 20 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार, तमंचा, नकदी और लाखों की ज्वैलरी बरामद, पुलिस ने निकाला जुलूस* रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर।सजेती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामिया अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, चोरी के करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग छह लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंशू सचान उर्फ अंशुमान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कानपुर नगर और फतेहपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्तता के चलते पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। *बर्रा बाईपास से दबोचा गया आरोपी* सजेती पुलिस को इनामी अपराधी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा बाईपास से आरोपी अंशू सचान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से देशी तमंचा, चोरी की रकम और लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी और आभूषण चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में दर्ज मुकदमों और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है। *सजेती की सड़कों पर निकाला गया जुलूस* गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को सजेती क्षेत्र की सड़कों पर पैदल ले जाया गया। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ जोड़कर चलता दिखाई दे रहा है। *डीसीपी साउथ ने दी जानकारी* पूरे मामले की जानकारी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से तमंचे के साथ चोरी की नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
    1
    20 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार, तमंचा, नकदी और लाखों की ज्वैलरी बरामद, पुलिस ने निकाला जुलूस*
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
कानपुर।सजेती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामिया अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, चोरी के करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग छह लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंशू सचान उर्फ अंशुमान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कानपुर नगर और फतेहपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्तता के चलते पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
*बर्रा बाईपास से दबोचा गया आरोपी*
सजेती पुलिस को इनामी अपराधी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा बाईपास से आरोपी अंशू सचान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से देशी तमंचा, चोरी की रकम और लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार बरामद नकदी और आभूषण चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में दर्ज मुकदमों और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।
*सजेती की सड़कों पर निकाला गया जुलूस*
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को सजेती क्षेत्र की सड़कों पर पैदल ले जाया गया। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ जोड़कर चलता दिखाई दे रहा है।
*डीसीपी साउथ ने दी जानकारी*
पूरे मामले की जानकारी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से तमंचे के साथ चोरी की नकदी व लाखों रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.