तेज रफ्तार कार का कहर: महेशी चौक पर तीन छात्र गंभीर घायल सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी चौक पर तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रों की पहचान दिव्यांश कुमार, अंश कुमार और करुणा कुमारी के रूप में हुई है, जो 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं बताया जा रहा हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सएल-6 कार सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर तेज गति से जा रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े छात्रों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन को लेकर कुछ दूर गया और वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने वाहन को पकड़ लिया है, जबकि सुलतानगंज थाना अध्यक्ष एएसपी सायम रजा ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर मामले के छानबीन और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी चौक पर तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रों की पहचान दिव्यांश कुमार, अंश कुमार और करुणा कुमारी के रूप में हुई है, जो 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं बताया जा रहा हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सएल-6 कार सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर तेज गति से जा रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े छात्रों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन को लेकर कुछ दूर गया और वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने वाहन को पकड़ लिया है, जबकि सुलतानगंज थाना अध्यक्ष एएसपी सायम रजा ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर मामले के छानबीन और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by THE LIVE1
- तारापुर प्रखंड में बुधवार की संध्या आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कटनी से पहले ही तैयार गेहूं की फसल कई गांवों में खेतों में गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि फसल पूरी तरह तैयार थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने भारी नुकसान पहुंचाया। किसान मनोरंजन चौधरी ने कहा कि अब लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है। वहीं विनोद चौधरी और संजय चौधरी ने बताया कि कई बीघा में लगी फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे दाने खराब होने की संभावना है। किसानों ने सरकार से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। इधर, अफजलनगर खुदिया में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का दूसरा दिन भी बारिश के कारण नहीं हो सका। बाजार में मौजूद लोग आंधी-बारिश से बचने के लिए दुकानों में शरण लेने को मजबूर हुए। बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया और आवागमन भी प्रभावित रहा।1
- बेलदौर थाना पुलिस ने एक थ्री फिफ्टीन, एक देसी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, तीन खोखा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत अन्तर्गत पच्चबिग्घी बहियार एवं सहरन बहियार के बीच नागेश्वर शर्मा को गिरफ्तार किया। बताते चलें कि उक्त कार्रवाई बीते मंगलवार की देर रात्रि की गई है। ग्रामीण सूत्रों पर भरोसा करें तो उक्त व्यक्ति संतमत परिवार के बताए जा रहे हैं। इसको लेकर बुधवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार एक थ्री फिफ्टीन, एक देशी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस के अलावे 3 तीन खोखा के साथ गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई पुलिस कप्तान राकेश कुमार के दिशा निर्देश पर की गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पोड़ा थाना अध्यक्ष सतीश कुमार के साथ-साथ बेलदौर पुलिस मौजूद थे।1
- गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कुछ जानकारी साझा कर रही है सुनिए Bihar Police Dig Begusarai KhagariaPolic E1
- भदरिया में वज्रपात का कहर: ताड़ का पेड़ और बांस का भीट्ठा धू-धू कर जला, इलाके में दहशत बांका जिले के अमरपुर प्रखंड स्थित भदरिया गांव में बुधवार को अचानक मौसम ने खौफनाक रूप ले लिया। चंद मिनट पहले हुई वज्रपात की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। आसमान से गिरी बिजली सीधे एक ताड़ के पेड़ और पास में मौजूद बांस के भीट्ठा पर गिरी, जिससे दोनों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वे धू-धू कर जलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज इतनी तेज थी कि कुछ पल के लिए आसपास के लोगों के कानों में सन्नाटा छा गया। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और आग की लपटों को देखकर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी देते हुए एक स्थानीय राजद नेता ने बताया कि यह वज्रपात अचानक हुआ और कुछ देर तक लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान जरूर हुआ है।1
- Post by User7197 मेराज सिलवर1
- Post by THE LIVE1