logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मां के प्रेम प्रसंग से नाराज़ बेटे ने एक किसान की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

2 hrs ago
user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
Court reporter Pindra, Varanasi•
2 hrs ago

मां के प्रेम प्रसंग से नाराज़ बेटे ने एक किसान की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

More news from Varanasi and nearby areas
  • मां के प्रेम प्रसंग से नाराज़ बेटे ने एक किसान की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
    1
    मां के प्रेम प्रसंग से नाराज़ बेटे ने एक किसान की ईंट से कूचकर हत्या कर दी।
पुलिस ने मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है।
आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • जंसा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी हाथी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना जंसा में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला पक्ष – संतोष कुमार पटेल का आरोप ग्राम तेंदुई, हाथी बाजार जंसा निवासी संतोष कुमार पटेल पुत्र गिरजा शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह चौखंडी स्थित अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर अकेले बैठे थे। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर चौखंडी निवासी रामबाबू राजभर, संतोष राजभर, रविशंकर राजभर, खंझाटी राजभर, छन्नू राजभर, प्यारे राजभर और बुद्ध राजभर एकजुट होकर दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, रॉड और घूंसे से मारपीट की। आरोप है कि हमले में उनका सिर फट गया और शरीर में कई अंदरूनी चोटें आईं। संतोष पटेल का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और टीवी तोड़ दिए, बाहर खड़ी दो जेसीबी और दो मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये नकद और कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। इस तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरा पक्ष – रामबाबू राजभर का पक्ष वहीं दूसरी ओर चौखंडी हाथी बाजार निवासी एवं वर्तमान ग्राम प्रधान रामबाबू राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि संतोष कुमार पटेल आए दिन गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता रहता है। 17 फरवरी को उनका भांजा रेलवे फाटक की ओर से घर जा रहा था, तभी संतोष ने उससे गाली-गलौज की और ईंट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। जब वह अपने भांजे को बचाने पहुंचे तो संतोष ने उन पर भी ईंट से हमला किया। रामबाबू राजभर की तहरीर पर पुलिस ने संतोष कुमार पटेल के खिलाफ भी बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई जंसा पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। नोट: मामला आपसी जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।
    2
    जंसा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी हाथी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना जंसा में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला पक्ष – संतोष कुमार पटेल का आरोप
ग्राम तेंदुई, हाथी बाजार जंसा निवासी संतोष कुमार पटेल पुत्र गिरजा शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह चौखंडी स्थित अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर अकेले बैठे थे। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर चौखंडी निवासी रामबाबू राजभर, संतोष राजभर, रविशंकर राजभर, खंझाटी राजभर, छन्नू राजभर, प्यारे राजभर और बुद्ध राजभर एकजुट होकर दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, रॉड और घूंसे से मारपीट की। आरोप है कि हमले में उनका सिर फट गया और शरीर में कई अंदरूनी चोटें आईं।
संतोष पटेल का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और टीवी तोड़ दिए, बाहर खड़ी दो जेसीबी और दो मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये नकद और कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। इस तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरा पक्ष – रामबाबू राजभर का पक्ष
वहीं दूसरी ओर चौखंडी हाथी बाजार निवासी एवं वर्तमान ग्राम प्रधान रामबाबू राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि संतोष कुमार पटेल आए दिन गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता रहता है। 17 फरवरी को उनका भांजा रेलवे फाटक की ओर से घर जा रहा था, तभी संतोष ने उससे गाली-गलौज की और ईंट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। जब वह अपने भांजे को बचाने पहुंचे तो संतोष ने उन पर भी ईंट से हमला किया।
रामबाबू राजभर की तहरीर पर पुलिस ने संतोष कुमार पटेल के खिलाफ भी बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई
जंसा पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: मामला आपसी जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    3 hrs ago
  • जौनपुर जलालपुर पुरानी बाजार सड़क पर भसी का काम
    1
    जौनपुर जलालपुर पुरानी बाजार सड़क पर भसी का काम
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सेवा में श्री मान जिलाधिकारी महोदय भदोही जनपद भदोही। विषय- ग्रामसभा नेवादा खुर्द पोस्ट कुकरौठी के समक्ष रोड सिंचाई की नली टूटने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र। महोदय, हम प्रार्थी राम सनेही यादव और गांव सभा के अन्य लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है कि रोड पूरी तरह टियूबेल के पानी बहने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, यह रास्ता कई गाओं को जोड़ता है, जो अभ्यनपुर से नई बाजार मार्ग के नाम से जाना जाता है नियर सोसायटी के बगल में जो नेवादा खुर्द गाओं सभा में स्थित है। अतः श्री मान जी से निवेदन है कि ग्राम सभा नेवादा खुर्द की इस सड़क व सिंचाई विभाग दोनों को अपने अपने कार्य करवाने की कृपा करें ताकि न्याय हो सके। दिनांक-20/02/2026 सभी गांव सभा निवासी मोबाइल नंबर-8652533567
    4
    सेवा में
श्री मान जिलाधिकारी     महोदय भदोही जनपद भदोही।
विषय- ग्रामसभा नेवादा खुर्द पोस्ट कुकरौठी के समक्ष रोड सिंचाई की नली टूटने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र।
महोदय, 
हम प्रार्थी राम सनेही यादव और गांव सभा के अन्य लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है कि रोड पूरी तरह टियूबेल के पानी बहने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, यह रास्ता कई गाओं को जोड़ता है, जो अभ्यनपुर से नई बाजार मार्ग के नाम से जाना जाता है नियर सोसायटी के बगल में जो नेवादा खुर्द गाओं सभा में स्थित है।
अतः श्री मान जी से निवेदन है कि ग्राम सभा नेवादा खुर्द की इस सड़क व सिंचाई विभाग दोनों को अपने अपने कार्य करवाने की कृपा करें ताकि न्याय हो सके।
दिनांक-20/02/2026   
सभी गांव सभा निवासी
मोबाइल नंबर-8652533567
    user_राम सनेही यादव
    राम सनेही यादव
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • परिवार की आपसी रंजिश में 03 वर्षीय भतीजी को कुएं में फेक कर हत्या करने वाला आरोपी चाचा (मृतका के पिता के चचेरा भाई) को सुरियावां पुलिस द्वारा 02 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । *उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक की बाईट-
    1
    परिवार की आपसी रंजिश में 03 वर्षीय भतीजी को कुएं में फेक कर हत्या करने वाला आरोपी चाचा (मृतका के पिता के चचेरा भाई) को सुरियावां पुलिस द्वारा 02 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।
*उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक की बाईट-
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • अविमुक्तेश्वरानंद बोले- डिप्टी सीएम पाप धोने-पोंछने का काम कर रहे: उनके पास पावर ही नहीं; योगी असली हिंदू या फिर वेशधारी
    1
    अविमुक्तेश्वरानंद बोले- डिप्टी सीएम पाप धोने-पोंछने का काम कर रहे:
उनके पास पावर ही नहीं; योगी असली हिंदू या फिर वेशधारी
    user_Rishu Pathak
    Rishu Pathak
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ में चकरोड खड़ंजा बदहाल इंटरलॉकिंग कराया जाना अति आवश्यक हैं जिम्मेदार हैं बेखबर
    1
    भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित 
कलनुआ में चकरोड खड़ंजा बदहाल इंटरलॉकिंग कराया जाना अति आवश्यक हैं 
जिम्मेदार हैं बेखबर
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • लाइसेंसी रिवॉल्वर गुम होने पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच वाराणसी जिले के पिण्डरा क्षेत्र में एक लाइसेंसी रिवॉल्वर के गुम हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भरथीपुर थाना बड़ागांव निवासी नन्दलाल यादव पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ यादव के नाम पर पंजीकृत एक लाइसेंसी रिवॉल्वर 25 अगस्त 2025 को कहीं गुम हो गई थी। प्रार्थी के पास WevLeskat कंपनी की यह रिवॉल्वर लाइसेंस संख्या LN04559/PS बड़ागांव वाराणसी एवं एनपीबी रिवॉल्वर संख्या P13101/N071980/32 बोर के रूप में पंजीकृत थी। रिवॉल्वर के गुम होने के बाद प्रार्थी ने 22 जनवरी 2026 को एसीपी पिण्डरा कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर में प्रार्थी ने बताया कि काफी तलाश के बावजूद रिवॉल्वर का कोई सुराग नहीं मिल सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना देना जरूरी समझा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर की कायमी सीसीटीएनएस प्रणाली के माध्यम से की गई, जिसकी पुष्टि हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार मौर्या ने की है। मामले की विवेचना अवर निरीक्षक अमित कुमार वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंसी हथियार का गुम होना गंभीर मामला है, क्योंकि इससे सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे मामलों में हर पहलू की बारीकी से जांच की जाती है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पूछताछ कर रही है, ताकि रिवॉल्वर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके थानाध्यक्ष बड़ागांव इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस बात की भी जांच कर रही है कि रिवॉल्वर किन परिस्थितियों में गुम हुई और इसमें किसी तरह की लापरवाही या आपराधिक साजिश तो नहीं है।
    1
    लाइसेंसी रिवॉल्वर गुम होने पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच
वाराणसी जिले के पिण्डरा क्षेत्र में एक लाइसेंसी रिवॉल्वर के गुम हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भरथीपुर थाना बड़ागांव निवासी नन्दलाल यादव पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ यादव के नाम पर पंजीकृत एक लाइसेंसी रिवॉल्वर 25 अगस्त 2025 को कहीं गुम हो गई थी। प्रार्थी के पास WevLeskat कंपनी की यह रिवॉल्वर लाइसेंस संख्या LN04559/PS बड़ागांव वाराणसी एवं एनपीबी रिवॉल्वर संख्या P13101/N071980/32 बोर के रूप में पंजीकृत थी।
रिवॉल्वर के गुम होने के बाद प्रार्थी ने 22 जनवरी 2026 को एसीपी पिण्डरा कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर में प्रार्थी ने बताया कि काफी तलाश के बावजूद रिवॉल्वर का कोई सुराग नहीं मिल सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना देना जरूरी समझा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर की कायमी सीसीटीएनएस प्रणाली के माध्यम से की गई, जिसकी पुष्टि हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार मौर्या ने की है। मामले की विवेचना अवर निरीक्षक अमित कुमार वर्मा को सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंसी हथियार का गुम होना गंभीर मामला है, क्योंकि इससे सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे मामलों में हर पहलू की बारीकी से जांच की जाती है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पूछताछ कर रही है, ताकि रिवॉल्वर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके
थानाध्यक्ष बड़ागांव इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस बात की भी जांच कर रही है कि रिवॉल्वर किन परिस्थितियों में गुम हुई और इसमें किसी तरह की लापरवाही या आपराधिक साजिश तो नहीं है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.