शादी सीजन में बढ़ी वाहनों की भीड़, एटा-टूंडला रोड पर घंटों लगा जाम शादी-विवाह के चल रहे सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने से रविवार शाम एटा-टूंडला मार्ग पर अवागढ़ क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इन दिनों शादियों का सीजन होने के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। दिनभर तेज धूप के कारण अधिकांश लोग शाम के समय घरों से निकलते हैं, जिससे शाम होते-होते ट्रैफिक अचानक बढ़ जाता है। रविवार को भी शाम करीब 6 बजे अवागढ़ में एटा-टूंडला मार्ग पर यही स्थिति देखने को मिली, जब दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम इतना लंबा था कि कई वाहन घंटों तक एक ही जगह फंसे रहे। इस दौरान छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासतौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग तलाशते नजर आए, लेकिन संकरी सड़कों और बढ़ते दबाव के कारण राहत नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी सीजन में हर वर्ष इस मार्ग पर ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जाते। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और धीरे-धीरे यातायात को सुचारू कराया, लेकिन तब तक कई यात्री काफी देर तक जाम में फंसे रह चुके थे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शादी सीजन को देखते हुए इस मार्ग पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।

- कानपुर नगर के अपर श्रमायुक्त सर्वोदय नगर में लेबर आफिस के बाहर का प्रदर्शन करीब तीन से चार महीने से सीबर का गन्दा पानी है, जो आने जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे बढ़े बुजुर्ग को हम सभी लोगों को भी परेशानी हो रही है, कोई भी किसी प्रकार से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, कृपया आप कुछ हाल कर सकते हैं।1
- शिकोहाबाद की जसराना तहसील में शिव सदर रिसोर्ट में संपादक हर्षपुर एवं उनके मित्र राशि यादव एवं उनके सभी परिवारजन शादी में हिस्सा लेते हुए यहां पर विकास हमारे छोटा भाई है इसकी बहन की शादी है और हम शादी में मतलब इंजॉय कर रहे हैं आनंद ले रहे हैं और सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए यहां पर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ रही है सभी कानून का पालन करते हुए नियमों का पालन करते हुए और एक तरीके से सभी शादी की सभी रास्तों का आनंद ले रहे हैं और उनका पूरा करने में मदद कर रहे हैं जीरो रिपोर्ट हर्ष पुंढीर रिपब्लिक दैनिक।1
- आगरा में पुलिस कार्रवाई बनी मौत की वजह! परशुराम चौक मामले में दलित समाज के चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप। पुलिस दबिश के बाद मां की संदिग्ध मौत, परिवार का आरोप – मेंटल टॉर्चर से गई जान एक आरोपी युवक के घर छापेमारी के दौरान परिवार पर दबाव बनाने का आरोप, सदमे में मां की मौत। गिरफ्तारी और दबिश पर उठे सवाल, दलित समाज में भारी आक्रोश घटना के बाद इलाके में तनाव, पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग तेज।1
- को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम का एक कूड़ा ढोने वाला डंपर (रिफ़्यूज कॉम्पेक्टर) अचानक बीच सड़क पर खराब हो गया। दो घंटे तक थमी रही रफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण वह चौराहे के मोड़ पर ही खड़ी हो गई। लगभग 1.5 से 2 घंटे तक यह वाहन वहीं खड़ा रहा, चिलचिलाती धूप में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से मिली राहत घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मोर्चा संभाला: जाम पर नियंत्रण: पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर व्यवस्था को बिगड़ने से रोका। क्रेन का इस्तेमाल: नगर निगम की टीम का इंतज़ार करने के बजाय, ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलाई और डंपर को सड़क के किनारे करवाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस के इस त्वरित एक्शन की वजह से एक बड़ी दुर्घटना और लंबे समय तक लगने वाले जाम को टाल दिया गया। फिलहाल, यातायात सामान्य रूप से सुचारू है। रिपोर्टर - साजिद खान2
- astro vastu consultation1
- हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला भुस तिराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड गांव कछपुरा अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिग को बाइक सवार कुछ लोगों ने फाड़ दिया। सुबह जब लोगों ने होर्डिंग फटा देखा तो बाबा साहब के अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार लोग होल्डिंग को फाड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामा की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- कानपुर नगर में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के नेतृत्व में एमराल्ड गार्डन के टावर में मांक ड्रिल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, फायर विभाग के फायर कर्मियों ने घटनाओ से बचने की तैयारीयों का किया रिहर्सल1