logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिंग को बाइक सवार लोगों ने फाड़ा, मुकदमा दर्ज जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड गांव कछपुरा अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिग को बाइक सवार कुछ लोगों ने फाड़ दिया। सुबह जब लोगों ने होर्डिंग फटा देखा तो बाबा साहब के अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार लोग होल्डिंग को फाड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामा की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

4 hrs ago
user_Local news
Local news
Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

मथुरा रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिंग को बाइक सवार लोगों ने फाड़ा, मुकदमा दर्ज जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड गांव कछपुरा अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिग को बाइक सवार कुछ लोगों ने फाड़ दिया। सुबह जब लोगों ने होर्डिंग फटा देखा तो बाबा साहब के अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार लोग होल्डिंग को फाड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामा की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 51 कलशों के साथ निकली शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र। आपको बतादे कि दिव्य योग कला मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कलश यात्रा में 51 कलशों के साथ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से नगर भ्रमण पर निकलीं। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस पावन यात्रा का शुभारंभ पूज्य श्री श्री 108 कलाधर जी महाराज द्वारा विधि-विधान से किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के माध्यम से मनुष्य को धर्म, कर्म और भक्ति और योग का मार्ग मिलता है। कथा के प्रथम दिवस पर भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया गया। साथ ही भक्त ध्रुव की प्रेरणादायक कथा सुनाई गई, जिसमें उनकी अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया गया। महाराज श्री ने मां की महिमा का भी विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। इसके अलावा गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भक्तजन कथा श्रवण कर प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।
    1
    51 कलशों के साथ निकली शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र।
आपको बतादे कि  दिव्य योग कला मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कलश यात्रा में 51 कलशों के साथ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से नगर भ्रमण पर निकलीं। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इस पावन यात्रा का शुभारंभ पूज्य श्री श्री 108 कलाधर जी महाराज द्वारा विधि-विधान से किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के माध्यम से मनुष्य को धर्म, कर्म और भक्ति और योग  का मार्ग मिलता है।
कथा के प्रथम दिवस पर भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया गया। साथ ही भक्त ध्रुव की प्रेरणादायक कथा सुनाई गई, जिसमें उनकी अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया गया। महाराज श्री ने मां की महिमा का भी विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। इसके अलावा गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भक्तजन कथा श्रवण कर प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।
    user_Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu  & Healing  Expert
    Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड गांव कछपुरा अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिग को बाइक सवार कुछ लोगों ने फाड़ दिया। सुबह जब लोगों ने होर्डिंग फटा देखा तो बाबा साहब के अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार लोग होल्डिंग को फाड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामा की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    1
    जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड गांव कछपुरा अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिग को बाइक सवार कुछ लोगों ने फाड़ दिया। सुबह जब लोगों ने होर्डिंग फटा देखा तो बाबा साहब के अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार लोग होल्डिंग को फाड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामा की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा-बरेली हाईवे पर देर रात बड़ा हादसा टला मथुरा-बरेली हाईवे पर टुकसान के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे बरेली से मथुरा की ओर जा रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
    1
    मथुरा-बरेली हाईवे पर देर रात बड़ा हादसा टला
मथुरा-बरेली हाईवे पर टुकसान के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे बरेली से मथुरा की ओर जा रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।
कार में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गनीमत यह रही कि कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला बाबू गांव में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पालतू कुत्ते की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुत्ते के मालिक ने थाना पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
    1
    हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला बाबू गांव में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पालतू कुत्ते की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुत्ते के मालिक ने थाना पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
    3
    सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।
    1
    हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया।
बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कस्बा गोंडा में परशुराम जयंती मनाते हुए..
    1
    कस्बा गोंडा में परशुराम जयंती मनाते हुए..
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक मकान में ताली तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सासनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था जिसके क्रम में कोतवाली सनी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गांव जलालपुर में घर का ताला तोडकर हुई चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को स्पर्श कोल्ड सासनी रोड से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी के करीब 4 लाख रुपए कीमत के 12 जोडी पाजेव, 17 जोडी बिछुआ, 1 कौदनी तगडी (सफेद धातु) बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक मकान में ताली तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सासनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था जिसके क्रम में कोतवाली सनी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गांव जलालपुर में घर का ताला तोडकर हुई चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को स्पर्श कोल्ड सासनी रोड से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी के करीब 4 लाख रुपए कीमत के 12 जोडी पाजेव, 17 जोडी बिछुआ, 1 कौदनी तगडी (सफेद धातु) बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.