logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब कांवड़ियों ने चढ़ाया हरिद्वार से लाया पवित्र गंगाजल, श्री शिवकुंड मंदिर सहित शहरभर के शिवालयों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़ सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला सोहना में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने शिवालयों में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे शहर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। सोहना के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री शिवकुंड मंदिर में शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्री शिवकुंड मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़ चढ़ाई गई। शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता शहर के अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर परिषद सोहना के अंतर्गत आने वाले गहलोत बिहार स्थित शिव मंदिर और वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही शिवरात्रि की धूम शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे डाक कांवड़िए इस बार क्षेत्र में पैदल कांवड़ के साथ-साथ महाकांवड़ और डाक कांवड़ का भी खासा उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिरों तक पहुंचे। इससे शहर और आसपास के गली-मोहल्ले शिवभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर से करीब दो दर्जन कांवड़ियों का दल डाक कांवड़ लेकर पहुंचा। कांवड़ियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। डीजे और भोलेनाथ के जयकारों से देर तक क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवरात्रि के पूरे दिन सोहना क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिरों में उमड़ी भीड़ और कांवड़ियों के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।

1 hr ago
user_राजेन्द्र कुमार होटला
राजेन्द्र कुमार होटला
सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
1 hr ago

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब कांवड़ियों ने चढ़ाया हरिद्वार से लाया पवित्र गंगाजल, श्री शिवकुंड मंदिर सहित शहरभर के शिवालयों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़ सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला सोहना में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने शिवालयों में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे शहर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। सोहना के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री शिवकुंड मंदिर में शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्री शिवकुंड मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़ चढ़ाई गई। शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता शहर के अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर परिषद सोहना के अंतर्गत आने वाले गहलोत बिहार स्थित शिव मंदिर और वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही शिवरात्रि की धूम शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे डाक कांवड़िए इस बार क्षेत्र में पैदल कांवड़ के साथ-साथ महाकांवड़ और डाक कांवड़ का भी खासा उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिरों तक पहुंचे। इससे शहर और आसपास के गली-मोहल्ले शिवभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर से करीब दो दर्जन कांवड़ियों का दल डाक कांवड़ लेकर पहुंचा। कांवड़ियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। डीजे और भोलेनाथ के जयकारों से देर तक क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवरात्रि के पूरे दिन सोहना क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिरों में उमड़ी भीड़ और कांवड़ियों के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब कांवड़ियों ने चढ़ाया हरिद्वार से लाया पवित्र गंगाजल, श्री शिवकुंड मंदिर सहित शहरभर के शिवालयों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़ सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला सोहना में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने शिवालयों में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे शहर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। सोहना के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री शिवकुंड मंदिर में शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्री शिवकुंड मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़ चढ़ाई गई। शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता शहर के अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर परिषद सोहना के अंतर्गत आने वाले गहलोत बिहार स्थित शिव मंदिर और वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही शिवरात्रि की धूम शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे डाक कांवड़िए इस बार क्षेत्र में पैदल कांवड़ के साथ-साथ महाकांवड़ और डाक कांवड़ का भी खासा उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिरों तक पहुंचे। इससे शहर और आसपास के गली-मोहल्ले शिवभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर से करीब दो दर्जन कांवड़ियों का दल डाक कांवड़ लेकर पहुंचा। कांवड़ियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। डीजे और भोलेनाथ के जयकारों से देर तक क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवरात्रि के पूरे दिन सोहना क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिरों में उमड़ी भीड़ और कांवड़ियों के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।
    1
    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
कांवड़ियों ने चढ़ाया हरिद्वार से लाया पवित्र गंगाजल, श्री शिवकुंड मंदिर सहित शहरभर के शिवालयों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़
सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला
सोहना में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने शिवालयों में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे शहर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे।
सोहना के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री शिवकुंड मंदिर में शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्री शिवकुंड मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़ चढ़ाई गई।
शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता
शहर के अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर परिषद सोहना के अंतर्गत आने वाले गहलोत बिहार स्थित शिव मंदिर और वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही शिवरात्रि की धूम
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे डाक कांवड़िए
इस बार क्षेत्र में पैदल कांवड़ के साथ-साथ महाकांवड़ और डाक कांवड़ का भी खासा उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिरों तक पहुंचे। इससे शहर और आसपास के गली-मोहल्ले शिवभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर से करीब दो दर्जन कांवड़ियों का दल डाक कांवड़ लेकर पहुंचा। कांवड़ियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। डीजे और भोलेनाथ के जयकारों से देर तक क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवरात्रि के पूरे दिन सोहना क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिरों में उमड़ी भीड़ और कांवड़ियों के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।
    user_राजेन्द्र कुमार होटला
    राजेन्द्र कुमार होटला
    सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा
    1
    विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा
विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • कोटला झील को लेकर ग्रामीणों की अपील, "बारिश के समय ही आएं, महिलाओं की निजता का रखें सम्मान" नूंह जिले के गांव कोटला के ग्रामीणों ने कोटला झील पर आने वाले लोगों से विशेष अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब बारिश होती है, तभी झील में पानी भरता है और लोग यहां घूमने व नहाने के लिए आते हैं। लेकिन बारिश न होने पर गांव की महिलाएं यहां कपड़े धोने का काम करती हैं, क्योंकि गांव का पानी खारा होने के कारण कपड़े धोने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग महिलाओं की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, जिससे उनकी निजता प्रभावित होती है और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने लोगों से महिलाओं की गोपनीयता का सम्मान करने और बिना अनुमति वीडियो या फोटो न बनाने की अपील की है।
    1
    कोटला झील को लेकर ग्रामीणों की अपील, "बारिश के समय ही आएं, महिलाओं की निजता का रखें सम्मान"
नूंह जिले के गांव कोटला के ग्रामीणों ने कोटला झील पर आने वाले लोगों से विशेष अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब बारिश होती है, तभी झील में पानी भरता है और लोग यहां घूमने व नहाने के लिए आते हैं। लेकिन बारिश न होने पर गांव की महिलाएं यहां कपड़े धोने का काम करती हैं, क्योंकि गांव का पानी खारा होने के कारण कपड़े धोने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग महिलाओं की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, जिससे उनकी निजता प्रभावित होती है और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने लोगों से महिलाओं की गोपनीयता का सम्मान करने और बिना अनुमति वीडियो या फोटो न बनाने की अपील की है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • राहुल गांधी देशद्रोही शक्तियों के हाथ आ चुके हैं... BJP सांसद कंगना रनौत राहुल गांधी देशद्रोही शक्तियों के हाथ आ चुके हैं... BJP सांसद कंगना रनौत
    1
    राहुल गांधी देशद्रोही शक्तियों के हाथ आ चुके हैं...

BJP सांसद कंगना रनौत
राहुल गांधी देशद्रोही शक्तियों के हाथ आ चुके हैं...
BJP सांसद कंगना रनौत
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    7 min ago
  • पलवल के सभी मंदिरों में आज शिव भोले पर गंगा जल से जलाभिषेक किया गया। सभी भोले ने अपने कठिन परिश्रम से हरिद्वार से पैदल एवं डाक कावड़ के माध्यम से जो श्रद्धा भाव, अपनी आस्था से गंगा जल लेकर आए उन्होंने सामूहिक तौर पर जलाभिषेक किया । प्रकाश कॉलोनी से प्रमोद, एवं विनीत अन्य श्रद्धालुओं के साथ कावड़ लेकर आए।
    2
    पलवल के सभी मंदिरों में आज शिव भोले पर गंगा जल से जलाभिषेक किया गया।
सभी भोले ने अपने कठिन परिश्रम से हरिद्वार से पैदल एवं डाक कावड़ के माध्यम से जो श्रद्धा भाव,  अपनी आस्था से गंगा जल लेकर आए उन्होंने सामूहिक तौर पर जलाभिषेक किया  । प्रकाश कॉलोनी से प्रमोद, एवं विनीत  अन्य  श्रद्धालुओं के साथ कावड़ लेकर  आए।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • एक तिरंगा - एक संकल्प - एक भारत। देशभक्ति से रंगा हरियाणा #HarGharTiranga
    1
    एक तिरंगा - एक संकल्प - एक भारत।
देशभक्ति से रंगा हरियाणा 
#HarGharTiranga
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • नूंह लघु सचिवालय में हर घर तिरंगा-वंदे मातरम् प्रदर्शनी शुरू, उपायुक्त ने किया शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नूंह लघु सचिवालय में हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् थीम पर प्रदर्शनी का उद्घाटन उपायुक्त अखिल पिलानी ने किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि नूंह के साथ-साथ पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और तावड़ू के लघु सचिवालयों में भी यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिला सचिवालय में बनाए गए 'सेल्फी विद तिरंगा' प्वाइंट पर तिरंगे के साथ फोटो लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने और ई-सर्टिफिकेट प्राप्त करने की भी अपील की गई।
    1
    नूंह लघु सचिवालय में हर घर तिरंगा-वंदे मातरम् प्रदर्शनी शुरू, उपायुक्त ने किया शुभारंभ
स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नूंह लघु सचिवालय में हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् थीम पर प्रदर्शनी का उद्घाटन उपायुक्त अखिल पिलानी ने किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि नूंह के साथ-साथ पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और तावड़ू के लघु सचिवालयों में भी यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिला सचिवालय में बनाए गए 'सेल्फी विद तिरंगा' प्वाइंट पर तिरंगे के साथ फोटो लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने और ई-सर्टिफिकेट प्राप्त करने की भी अपील की गई।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • कैमेलियास सोसाइटी में नौकरानी से मारपीट! VIDEO वायरल, महिला गिरफ्तार गुरुग्राम की कैमेलियास सोसाइटी में नौकरानी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है। Gurugram- सेक्टर-42 स्थित कैमेलियास अपार्टमेंट में महिला नौकरानी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला दूसरी महिला को जबरन रोककर उसके साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही थी। वीडियो सामने आने के बाद सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वायरल वीडियो 24 जुलाई 2026 का है और घटना कैमेलियास अपार्टमेंट में ही हुई थी। मामले में सुशांत लोक थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को आरोपी महिला को जांच में शामिल किया। आरोपी की पहचान कैमेलियास अपार्टमेंट निवासी 52 वर्षीय रुचिरा सचदेवा के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट का शिकार हुई महिला आरोपी की नौकरानी थी, जिसने 27 जुलाई को काम छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि काम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी महिला ने नौकरानी के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है और जांच अभी जारी है।
    1
    कैमेलियास सोसाइटी में नौकरानी से मारपीट! VIDEO वायरल, महिला गिरफ्तार


गुरुग्राम की कैमेलियास सोसाइटी में नौकरानी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
Gurugram- सेक्टर-42 स्थित कैमेलियास अपार्टमेंट में महिला नौकरानी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला दूसरी महिला को जबरन रोककर उसके साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही थी। वीडियो सामने आने के बाद सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वायरल वीडियो 24 जुलाई 2026 का है और घटना कैमेलियास अपार्टमेंट में ही हुई थी। मामले में सुशांत लोक थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को आरोपी महिला को जांच में शामिल किया। आरोपी की पहचान कैमेलियास अपार्टमेंट निवासी 52 वर्षीय रुचिरा सचदेवा के रूप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट का शिकार हुई महिला आरोपी की नौकरानी थी, जिसने 27 जुलाई को काम छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि काम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी महिला ने नौकरानी के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है और जांच अभी जारी है।
    user_Dinesh saini
    Dinesh saini
    Local News Reporter गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.