Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन.. उरई नगर पालिका नहीं दे पायी पूरे कागजात कल फिर होंगी कार्यवाही. होंगे खुलासे
Bheem rajawat 9628800458
जालौन.. उरई नगर पालिका नहीं दे पायी पूरे कागजात कल फिर होंगी कार्यवाही. होंगे खुलासे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन: लौना रोड बना लोगों के लिए जी का जंजाल, गड्ढों में सफर करना बना बड़ी चुनौती जालौन नगर का लौना रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे और बड़े गड्ढों के कारण रोज़ाना ई-रिक्शा चालक, बाइक सवार, ट्रैक्टर चालक और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अब तक सड़क की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आखिर प्रशासन और जनप्रतिनिधि किस बड़े हादसे या किसी की मौत का इंतजार कर रहे हैं। उनका सवाल है कि जब आम जनता रोज़ इस सड़क से जूझ रही है तो इसकी मरम्मत कब होगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि लौना रोड के गड्ढों को तत्काल भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।1
- जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में देर रात बदमाशों की धमा-चौकड़ी जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी से जो अपनी दुकान बंद कर अपने बुजुर्ग पिता को स्कूटी मैं बैठाकर घर पहुंचा और ठीक उसके घर के दरवाजे पर ही पीछे से वाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर टंगा हुआ झोला (जिसमें लाखों रुपए बताए गए हैं) उठाया और मौके से भाग गए हालांकि कुछ दूर तक व्यापारी पीछे दौड़ा भी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे इस घटनाक्रम के बाद वहां हड़कंप मच गया और व्यापारी दिलीप अग्रवाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें है घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश वाइक से भागते हुए दिख रहे हैं और व्यापारी कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास कर रहा है इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक व्यापारी दिलीप अग्रवाल की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने पुलिस को लिखित रूप से सभी जानकारी दे दी है आपको बता दें कि आज़ से करीब 15 साल पहले इसी व्यापारी दिलीप अग्रवाल के बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और 24 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी उस समय पुलिस ने मुठभेड़ में बेटे को सकुशल बरामद किया था और आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा था1
- निःशुल्क शैक्षिक सामग्री पाकर खिल उठे नौनिहालों के चेहरे डॉ. भीमराव अम्बेडकर कमेटी ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें, कॉपी, बैग और स्टेशनरी कालपी (जालौन)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कमेटी जोल्हूपुर के तत्वावधान में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जोल्हूपुर में निःशुल्क पुस्तक एवं शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, बॉक्स और स्कूल बैग वितरित किए गए। अध्ययन सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर रूप सिंह ने बताया कि समिति ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में शिशुपाल मास्टर, रामशंकर,भानू प्रताप सिंह अभिषेक, चंद्रशेखर, डी.पी. सिंह, मनोज विश्वकर्मा, करन पाल (जेई), प्रमोद (जेई), अरविंद सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- 🎤उरई नगर पालिका में IAS रिंकू सिंह राही की एंट्री से मचा हड़कंप!🖥️ 📌अभिलेखों की गहन पड़ताल शुरू, कई कर्मचारी दफ्तर से नदारद, रिकॉर्ड को लेकर अधिकारियों में तीखी बहस! *उरई।* नगर पालिका परिषद उरई में शिकायतों की जांच ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया, जब आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही अचानक जांच के लिए कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही पूरे नगर पालिका परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक जांच टीम ने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अभिलेखों की गहन पड़ताल की। इस दौरान शिकायतों से जुड़े कई रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच की सूचना मिलते ही कुछ कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले, जबकि कुछ अधिकारियों में अभिलेख उपलब्ध कराने को लेकर तीखी बहस होने की चर्चा रही। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, नगर पालिका के टीएस गणेश प्रसाद मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए। अब सबकी निगाहें इस जांच की रिपोर्ट पर टिकी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायतों में कितनी सच्चाई है और किन मामलों में आगे कार्रवाई की जा सकती है। देखे वीडियो मे क्या क्या हुआ नगर पालिका के अंदर व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई3
- मौखिक आदेशों पर नहीं चलेगा प्रशासन!" — IAS रिंकू सिंह राही का डीएम को दो टूक पत्र, नगर पालिका जांच में मचा प्रशासनिक घमासान उरई (जालौन)। नगर पालिका परिषद उरई की जांच को लेकर जालौन प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) IAS रिंकू सिंह राही ने जिलाधिकारी को भेजे अपने पत्र में साफ शब्दों में कहा है कि "दूरभाषीय अथवा मौखिक निर्देशों की कोई विश्वसनीयता नहीं होती, इसलिए केवल लिखित आदेशों के आधार पर ही कार्यवाही की जा सकती है।" इस टिप्पणी के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। 29 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में रिंकू सिंह राही ने सवाल उठाया कि सोशल मीडिया पर 17 जुलाई 2026 का एक आदेश वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पालिका जांच समिति में उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी को नामित किए जाने की बात कही गई है। हैरानी की बात यह है कि आदेश की प्रतिलिपि सूची में उनका नाम होने के बावजूद उन्हें आज तक न तो आदेश की आधिकारिक प्रति मिली और न ही कोई औपचारिक सूचना दी गई। राही ने पत्र में स्पष्ट लिखा कि जब तक आदेश की प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक यह तय करना संभव नहीं है कि सोशल मीडिया पर वायरल पत्र वास्तविक है या नहीं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) से पत्र की प्रामाणिकता की पुष्टि कराने और उसकी अधिकृत प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सभासदों की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में वे लगातार जांच कर रहे थे और इस संबंध में कई पत्राचार भी किए गए, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुआ। सबसे अहम सवाल उन्होंने जिलाधिकारी से यह पूछा है कि यदि जांच का दायित्व वास्तव में किसी दूसरी समिति को सौंप दिया गया है, तो क्या उनके द्वारा की जा रही जांच तत्काल रोक दी जाए या समाप्त मान ली जाए? इस संबंध में उन्होंने तत्काल लिखित मार्गदर्शन देने की मांग की है। रिंकू सिंह राही का यह पत्र अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मौखिक आदेशों की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवाल और लिखित निर्देशों की मांग को प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में नगर पालिका परिषद उरई की जांच का भविष्य फिलहाल लिखित आदेशों के इंतजार में अटका हुआ दिखाई दे रहा है।2
- जालौन: युवक ने प्रधान व सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल कर पीएम आवास योजना में नाम कटवाने की जांच की मांग जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम रेंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव निवासी पूनम देवी को पिछले लगभग 10 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ नहीं मिल सका है। युवक का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद पूनम देवी का नाम जानबूझकर योजना की सूची से कटवा दिया गया, जिसके कारण उन्हें आज तक आवास का लाभ नहीं मिल पाया। वीडियो में उसने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि कोई अनियमितता हुई हो तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो पात्र लाभार्थी को तत्काल योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए। हालांकि, इस मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव अथवा संबंधित विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।1
- जालौन पुलिस की बड़ी कामयाबी / शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की बाइक बरामद /पोस्टग्रेजुएट निकला वाहन चोर /जालौन पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार* *तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बाद चुना अपराध का रास्ता जालौन पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार /जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा पोस्टग्रेजुएट वाहन चोर गिरफ्तार /चोरी की मोटरसाइकिल बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस की बड़ी कामयाबी / शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की बाइक बरामद /पोस्टग्रेजुएट निकला वाहन चोर /जालौन पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार* *तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बाद चुना अपराध का रास्ता जालौन पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार /जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा पोस्टग्रेजुएट वाहन चोर गिरफ्तार /चोरी की मोटरसाइकिल बरामद* जनपद जालौन पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया आप को बता दें जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नगर क्षेत्र स्थित अक्षदा गार्डन के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें इस पूरे मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी सीओ जालौन अजय कुमार सिंह ने किया उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी पढ़ा-लिखा है वह पोस्टग्रेजुएट होने के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा में भी दक्ष है, लेकिन इसके बावजूद उसने अपराध का रास्ता चुना। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं बता दें फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया यह मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र का है2