logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनबाड़ी मिलन समारोह में महिलाओं और बच्चों के हित में योजनाओं की दी जानकारी बाड़ी। आज नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। वार्ड नंबर 14 हवेली पाड़ा, वार्ड नंबर 15 जाटव बस्ती तथा वार्ड नंबर 18 पाताल देवी मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बाड़ी की नगर अध्यक्ष श्रीमती वंदना शिवहरे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वंदना शिवहरे ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश उत्सव भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर श्रीमती वंदना शिवहरे द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भावना के अनुरूप उपस्थित महिलाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर तुलसी सहित पौधों का वितरण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को फल, दलिया, चॉकलेट, दूध सहित अन्य पोषण सामग्री का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। वार्ड नंबर 14 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता श्रीवास्तव एवं सहायिका मिथिलेश शर्मा तथा रूपवती, वार्ड नंबर 15 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका शिवहरे एवं सहायिका रामसखी, जबकि वार्ड नंबर 18 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता अग्रवाल तथा सहायिकाओं इंदिरा वर्मा, साजिया खान, अनुष्का बंसल एवं जूली वर्मा ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। वार्ड नंबर 18 स्थित पाताल देवी मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद अमर सिंह पोसवाल, संध्या शर्मा, सतीश प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती वंदना शिवहरे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों और महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में महिलाओं, बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

10 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर मौसम ने ली करवट आसमान में छाए बादल, सुबह-सुबह से चल रही है ठंडी हवा धौलपुर मौसम ने ली करवट आसमान में छाए बादल
    1
    धौलपुर मौसम ने ली करवट आसमान में छाए बादल, सुबह-सुबह से चल रही है ठंडी हवा
धौलपुर मौसम ने ली करवट आसमान में छाए बादल
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भरतपुर_रेलवे_स्टेशन पर तिरंगे का इंतजार: राहुल मदेरणा ने उठाई मांग..... भरतपुर। 2018 में शुरू हुई तिरंगा योजना के 8 साल बाद भी भरतपुर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं लहराया जा सका है। स्टेशन के बाहर 100 फीट ऊंचे तिरंगे के लिए पोल और फाउंडेशन को साढ़े 3 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक झंडा नहीं लगा। जबकि धौलपुर, आगरा, मथुरा और दौसा जैसे आसपास के स्टेशनों पर वर्षों पहले तिरंगा लग चुका है। समाजसेवी राहुल मदेरणा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि गोल्डन ट्रायंगल का हिस्सा और संभाग मुख्यालय होने के बावजूद भरतपुर स्टेशन पर तिरंगे का ना होना शर्म की बात है। उन्होंने रेलवे से मांग की कि इस काम को प्राथमिकता देकर जल्द से जल्द 100 फीट के पोल पर तिरंगा फहराया जाए।
    1
    भरतपुर_रेलवे_स्टेशन पर तिरंगे का इंतजार: राहुल मदेरणा ने उठाई मांग.....

भरतपुर। 2018 में शुरू हुई तिरंगा योजना के 8 साल बाद भी भरतपुर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं लहराया जा सका है। 
स्टेशन के बाहर 100 फीट ऊंचे तिरंगे के लिए पोल और फाउंडेशन को साढ़े 3 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक झंडा नहीं लगा। जबकि धौलपुर, आगरा, मथुरा और दौसा जैसे आसपास के स्टेशनों पर वर्षों पहले तिरंगा लग चुका है।
समाजसेवी राहुल मदेरणा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि गोल्डन ट्रायंगल का हिस्सा और संभाग मुख्यालय होने के बावजूद भरतपुर स्टेशन पर तिरंगे का ना होना शर्म की बात है। उन्होंने रेलवे से मांग की कि इस काम को प्राथमिकता देकर जल्द से जल्द 100 फीट के पोल पर तिरंगा फहराया जाए।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ♦️LIVE♦️*उच्चैन में प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर जागरूकता रैली, दिया स्वच्छता का संदेश!*
    1
    ♦️LIVE♦️*उच्चैन में प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर जागरूकता रैली, दिया स्वच्छता का संदेश!*
    user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
    3 hrs ago
  • ब्रैकिग सबलगढ़ - मुरैना जिले के सबलगढ़ सिविल अस्पताल में परिजन अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि को संशोधन कराने के लिए 150 रुपए लिए जा रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमारे द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।यह वायरल वीडियो कब का है
    1
    ब्रैकिग सबलगढ़ - मुरैना जिले के सबलगढ़ सिविल अस्पताल में परिजन अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि को संशोधन कराने के लिए 150 रुपए लिए जा रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमारे द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।यह वायरल वीडियो कब का है
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित सेवा संकल्प यात्रा पहुंची सबलगढ़ सबलगढ़ में भव्य स्वागत के साथ श्योपुर के लिए हुई रवाना सहित पार्क पर किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम
    1
    प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित सेवा संकल्प यात्रा पहुंची सबलगढ़ सबलगढ़ में भव्य स्वागत के साथ श्योपुर के लिए हुई रवाना सहित पार्क पर किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • करौली के उम्मीदवार नेता बोले सेवा की है घीस गई चप्पल अब दो मेरा साथ हरिओम घसीपुरा
    1
    करौली के उम्मीदवार नेता बोले सेवा की है घीस गई चप्पल अब दो मेरा साथ हरिओम घसीपुरा
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उर्स मेले में सजी कब्बाली की महफिल, मशहूर कब्बालों ने बांधा समां धौलपुर। बड़ा पीर, पुराना शहर धौलपुर में उर्स कमेटी की ओर से गुरुवार को उर्स मेले के साथ कब्बाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रि में आयोजित कब्बाली कार्यक्रम में मशहूर कब्बालों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जिला पुलिस उप अधीक्षक प्रदीप नेहरा मुख्य अतिथि थे। टाउन चौकी प्रभारी लोकेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उर्स कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पुलिस उप अधीक्षक प्रदीप नेहरा ने उर्स कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आयोजकों से भविष्य में भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में थाना कोतवाली के सीएलजी सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    2
    उर्स मेले में सजी कब्बाली की महफिल, मशहूर कब्बालों ने बांधा समां
धौलपुर। बड़ा पीर, पुराना शहर धौलपुर में उर्स कमेटी की ओर से गुरुवार को उर्स मेले के साथ कब्बाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रि में आयोजित कब्बाली कार्यक्रम में मशहूर कब्बालों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में जिला पुलिस उप अधीक्षक प्रदीप नेहरा मुख्य अतिथि थे। टाउन चौकी प्रभारी लोकेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उर्स कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला पुलिस उप अधीक्षक प्रदीप नेहरा ने उर्स कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आयोजकों से भविष्य में भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम में थाना कोतवाली के सीएलजी सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ब्रैकिग भोपाल - मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद पुनः लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री_सुगम परिवहन_सेवा
    1
    ब्रैकिग भोपाल - मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद पुनः लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है:  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 
 
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री_सुगम परिवहन_सेवा
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दादिया जयपुर में ‘सेवा संकल्प सभा’ की अविस्मरणीय झलकियाँ देखें वीडियो में आप सभी से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है
    1
    दादिया जयपुर में ‘सेवा संकल्प सभा’ की अविस्मरणीय झलकियाँ देखें वीडियो में 

आप सभी से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.