logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रैकिग भोपाल - मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद पुनः लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री_सुगम परिवहन_सेवा

5 hrs ago
user_Lokesh shukla
Lokesh shukla
कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

ब्रैकिग भोपाल - मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद पुनः लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री_सुगम परिवहन_सेवा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रैकिग सबलगढ़ - मुरैना जिले के सबलगढ़ सिविल अस्पताल में परिजन अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि को संशोधन कराने के लिए 150 रुपए लिए जा रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमारे द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।यह वायरल वीडियो कब का है
    1
    ब्रैकिग सबलगढ़ - मुरैना जिले के सबलगढ़ सिविल अस्पताल में परिजन अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि को संशोधन कराने के लिए 150 रुपए लिए जा रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमारे द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।यह वायरल वीडियो कब का है
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित सेवा संकल्प यात्रा पहुंची सबलगढ़ सबलगढ़ में भव्य स्वागत के साथ श्योपुर के लिए हुई रवाना सहित पार्क पर किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम
    1
    प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित सेवा संकल्प यात्रा पहुंची सबलगढ़ सबलगढ़ में भव्य स्वागत के साथ श्योपुर के लिए हुई रवाना सहित पार्क पर किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • विजयपुर सहसराम के भंडारे मे परीक्षत धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिला सदस्य उपस्थित हुए
    1
    विजयपुर 
सहसराम के भंडारे मे परीक्षत धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिला सदस्य उपस्थित हुए
    user_अनार सिंह धाकड़
    अनार सिंह धाकड़
    Photographer विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सहसराम में हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद सर्व समाज की सहभागिता से हुआ विशाल भंडारा, गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु विजयपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहसराम स्थित हनुमान मंदिर पर सर्व समाज की ओर से धर्म-पुण्य का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशाल आयोजन में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में नजर आया।सहसराम का यह भंडारा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में माना जाता है। आयोजन के लिए सर्व समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से चंदा एकत्रित किया जाता है और हनुमान जी के नाम पर धर्म-पुण्य के रूप में भंडारे का आयोजन किया जाता है।इसमें सहसराम सहित आसपास के गांवों के नातेदार-रिश्तेदार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।भंडारे में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामनिवास रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर गुर्जर, विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम मुद्गल, गसवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश धाकड़ सहित विजयपुर क्षेत्र के सहसराम वार्ड से लगातार तीन बार के जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ ने स्वेच्छा से 5,100 रुपये की सहयोग राशि भंडारे के लिए प्रदान की। आयोजन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। ग्रामीणों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों ने सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाई।भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों एवं सर्व समाज के लोगों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित यह धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।
    3
    सहसराम में हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद सर्व समाज की सहभागिता से हुआ विशाल भंडारा, गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु

विजयपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहसराम स्थित हनुमान मंदिर पर सर्व समाज की ओर से धर्म-पुण्य का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशाल आयोजन में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में नजर आया।सहसराम का यह भंडारा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में माना जाता है। आयोजन के लिए सर्व समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से चंदा एकत्रित किया जाता है और हनुमान जी के नाम पर धर्म-पुण्य के रूप में भंडारे का आयोजन किया जाता है।इसमें सहसराम सहित आसपास के गांवों के नातेदार-रिश्तेदार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।भंडारे में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामनिवास रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर गुर्जर, विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम मुद्गल, गसवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश धाकड़ सहित विजयपुर क्षेत्र के सहसराम वार्ड से लगातार तीन बार के जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ ने स्वेच्छा से 5,100 रुपये की सहयोग राशि भंडारे के लिए प्रदान की। आयोजन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। ग्रामीणों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों ने सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाई।भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों एवं सर्व समाज के लोगों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित यह धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फर्जी NGO प्रमाणपत्र से सरकारी जमीन हड़पने का मामला: 18 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी जमीन की धोखाधड़ी के मामले में करीब 18 महीने से फरार चल रहे आरोपी सीताराम गौड़ (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2025 को पटवारी आनंद यादव की शिकायत पर सीताराम गौड़ सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ फर्जी NGO प्रमाणपत्र लगाकर प्रशासन की जमीन को NGO के नाम रजिस्टर्ड कराने और बाद में जमीन बेचने के आरोप में अपराध क्रमांक 222/25 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 318(4), 336(3), 340 एवं 338(2) के तहत जांच शुरू की गई।प्रकरण में पहले ही 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि सीताराम गौड़ घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 अगस्त 2026 को 3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर 2026 को 26 नंबर कोठी के पीछे आरामशीन के पास से आरोपी सीताराम गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी, बृजेंद्र रावत और मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।
    1
    फर्जी NGO प्रमाणपत्र से सरकारी जमीन हड़पने का मामला: 18 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी जमीन की धोखाधड़ी के मामले में करीब 18 महीने से फरार चल रहे आरोपी सीताराम गौड़ (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2025 को पटवारी आनंद यादव की शिकायत पर सीताराम गौड़ सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ फर्जी NGO प्रमाणपत्र लगाकर प्रशासन की जमीन को NGO के नाम रजिस्टर्ड कराने और बाद में जमीन बेचने के आरोप में अपराध क्रमांक 222/25 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 318(4), 336(3), 340 एवं 338(2) के तहत जांच शुरू की गई।प्रकरण में पहले ही 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि सीताराम गौड़ घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 अगस्त 2026 को 3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर 2026 को 26 नंबर कोठी के पीछे आरामशीन के पास से आरोपी सीताराम गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी, बृजेंद्र रावत और मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आंगनबाड़ी मिलन समारोह में महिलाओं और बच्चों के हित में योजनाओं की दी जानकारी बाड़ी। आज नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। वार्ड नंबर 14 हवेली पाड़ा, वार्ड नंबर 15 जाटव बस्ती तथा वार्ड नंबर 18 पाताल देवी मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बाड़ी की नगर अध्यक्ष श्रीमती वंदना शिवहरे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वंदना शिवहरे ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश उत्सव भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर श्रीमती वंदना शिवहरे द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भावना के अनुरूप उपस्थित महिलाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर तुलसी सहित पौधों का वितरण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को फल, दलिया, चॉकलेट, दूध सहित अन्य पोषण सामग्री का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। वार्ड नंबर 14 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता श्रीवास्तव एवं सहायिका मिथिलेश शर्मा तथा रूपवती, वार्ड नंबर 15 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका शिवहरे एवं सहायिका रामसखी, जबकि वार्ड नंबर 18 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता अग्रवाल तथा सहायिकाओं इंदिरा वर्मा, साजिया खान, अनुष्का बंसल एवं जूली वर्मा ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। वार्ड नंबर 18 स्थित पाताल देवी मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद अमर सिंह पोसवाल, संध्या शर्मा, सतीश प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती वंदना शिवहरे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों और महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में महिलाओं, बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
    1
    आंगनबाड़ी मिलन समारोह में महिलाओं और बच्चों के हित में योजनाओं की दी जानकारी

बाड़ी। आज नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। वार्ड नंबर 14 हवेली पाड़ा, वार्ड नंबर 15 जाटव बस्ती तथा वार्ड नंबर 18 पाताल देवी मंदिर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बाड़ी की नगर अध्यक्ष श्रीमती वंदना शिवहरे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वंदना शिवहरे ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश उत्सव भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर श्रीमती वंदना शिवहरे द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भावना के अनुरूप उपस्थित महिलाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर तुलसी सहित पौधों का वितरण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को फल, दलिया, चॉकलेट, दूध सहित अन्य पोषण सामग्री का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। वार्ड नंबर 14 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता श्रीवास्तव एवं सहायिका मिथिलेश शर्मा तथा रूपवती, वार्ड नंबर 15 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका शिवहरे एवं सहायिका रामसखी, जबकि वार्ड नंबर 18 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता अग्रवाल तथा सहायिकाओं इंदिरा वर्मा, साजिया खान, अनुष्का बंसल एवं जूली वर्मा ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। वार्ड नंबर 18 स्थित पाताल देवी मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद अमर सिंह पोसवाल, संध्या शर्मा, सतीश प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती वंदना शिवहरे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों और महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में महिलाओं, बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • महिलाओं एवं बहन-बेटियों को सशक्त करती धौलपुर पुलिस की आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में लगातार चलाया जा रहा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान के तहत जिलेभर में लगातार विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस की महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी क्रम में आज महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम द्वारा कन्या महाविद्यालय, धौलपुर एवं पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, टोंटरी में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व महिला हेड कांस्टेबल सपना द्वारा किया गया। उनके साथ महिला कांस्टेबल मुन्नी, ओमवती, सुनीता एवं शबाना ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए तथा उन्हें आपात परिस्थितियों में आत्मविश्वास एवं सूझबूझ के साथ स्वयं की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीकों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में सतर्कता, आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय एवं साहस के साथ स्थिति का सामना करना भी आत्मरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं उपलब्ध सहायता संसाधनों का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।धौलपुर पुलिस की महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम द्वारा लगातार शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि महिलाएं एवं बहन-बेटियां स्वयं की सुरक्षा के लिए सक्षम एवं आत्मविश्वासी बन सकें।धौलपुर पुलिस का यह अभियान महिला सुरक्षा के साथ-साथ “सशक्त महिला, सुरक्षित समाज” की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे।
    3
    महिलाओं एवं बहन-बेटियों को सशक्त करती धौलपुर पुलिस की आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम
पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में लगातार चलाया जा रहा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान
महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान के तहत जिलेभर में लगातार विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  वैभव शर्मा के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस की महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी क्रम में आज महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम द्वारा कन्या महाविद्यालय, धौलपुर एवं पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, टोंटरी में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व महिला हेड कांस्टेबल सपना द्वारा किया गया। उनके साथ महिला कांस्टेबल मुन्नी, ओमवती, सुनीता एवं शबाना ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए तथा उन्हें आपात परिस्थितियों में आत्मविश्वास एवं सूझबूझ के साथ स्वयं की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीकों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में सतर्कता, आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय एवं साहस के साथ स्थिति का सामना करना भी आत्मरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं उपलब्ध सहायता संसाधनों का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।धौलपुर पुलिस की महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम द्वारा लगातार शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि महिलाएं एवं बहन-बेटियां स्वयं की सुरक्षा के लिए सक्षम एवं आत्मविश्वासी बन सकें।धौलपुर पुलिस का यह अभियान महिला सुरक्षा के साथ-साथ “सशक्त महिला, सुरक्षित समाज” की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्रैकिग भोपाल - मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद पुनः लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री_सुगम परिवहन_सेवा
    1
    ब्रैकिग भोपाल - मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद पुनः लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है:  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 
 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री_सुगम परिवहन_सेवा
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.