logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी NGO प्रमाणपत्र से सरकारी जमीन हड़पने का मामला: 18 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी जमीन की धोखाधड़ी के मामले में करीब 18 महीने से फरार चल रहे आरोपी सीताराम गौड़ (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2025 को पटवारी आनंद यादव की शिकायत पर सीताराम गौड़ सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ फर्जी NGO प्रमाणपत्र लगाकर प्रशासन की जमीन को NGO के नाम रजिस्टर्ड कराने और बाद में जमीन बेचने के आरोप में अपराध क्रमांक 222/25 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 318(4), 336(3), 340 एवं 338(2) के तहत जांच शुरू की गई।प्रकरण में पहले ही 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि सीताराम गौड़ घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 अगस्त 2026 को 3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर 2026 को 26 नंबर कोठी के पीछे आरामशीन के पास से आरोपी सीताराम गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी, बृजेंद्र रावत और मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।

5 hrs ago
user_Dileep kushwah
Dileep kushwah
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

फर्जी NGO प्रमाणपत्र से सरकारी जमीन हड़पने का मामला: 18 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी जमीन की धोखाधड़ी के मामले में करीब 18 महीने से फरार चल रहे आरोपी सीताराम गौड़ (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2025 को पटवारी आनंद यादव की शिकायत पर सीताराम गौड़ सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ फर्जी NGO प्रमाणपत्र लगाकर प्रशासन की जमीन को NGO के नाम रजिस्टर्ड कराने और बाद में जमीन बेचने के आरोप में अपराध क्रमांक 222/25 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 318(4), 336(3), 340 एवं 338(2) के तहत जांच शुरू की गई।प्रकरण में पहले ही 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि सीताराम गौड़ घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 अगस्त 2026 को 3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर 2026 को 26 नंबर कोठी के पीछे आरामशीन के पास से आरोपी सीताराम गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी, बृजेंद्र रावत और मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विजयपुर सहसराम के भंडारे मे परीक्षत धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिला सदस्य उपस्थित हुए
    1
    विजयपुर 
सहसराम के भंडारे मे परीक्षत धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिला सदस्य उपस्थित हुए
    user_अनार सिंह धाकड़
    अनार सिंह धाकड़
    Photographer विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सहसराम में हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद सर्व समाज की सहभागिता से हुआ विशाल भंडारा, गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु विजयपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहसराम स्थित हनुमान मंदिर पर सर्व समाज की ओर से धर्म-पुण्य का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशाल आयोजन में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में नजर आया।सहसराम का यह भंडारा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में माना जाता है। आयोजन के लिए सर्व समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से चंदा एकत्रित किया जाता है और हनुमान जी के नाम पर धर्म-पुण्य के रूप में भंडारे का आयोजन किया जाता है।इसमें सहसराम सहित आसपास के गांवों के नातेदार-रिश्तेदार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।भंडारे में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामनिवास रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर गुर्जर, विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम मुद्गल, गसवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश धाकड़ सहित विजयपुर क्षेत्र के सहसराम वार्ड से लगातार तीन बार के जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ ने स्वेच्छा से 5,100 रुपये की सहयोग राशि भंडारे के लिए प्रदान की। आयोजन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। ग्रामीणों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों ने सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाई।भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों एवं सर्व समाज के लोगों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित यह धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।
    3
    सहसराम में हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद सर्व समाज की सहभागिता से हुआ विशाल भंडारा, गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु

विजयपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहसराम स्थित हनुमान मंदिर पर सर्व समाज की ओर से धर्म-पुण्य का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशाल आयोजन में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में नजर आया।सहसराम का यह भंडारा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में माना जाता है। आयोजन के लिए सर्व समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से चंदा एकत्रित किया जाता है और हनुमान जी के नाम पर धर्म-पुण्य के रूप में भंडारे का आयोजन किया जाता है।इसमें सहसराम सहित आसपास के गांवों के नातेदार-रिश्तेदार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।भंडारे में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामनिवास रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर गुर्जर, विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम मुद्गल, गसवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश धाकड़ सहित विजयपुर क्षेत्र के सहसराम वार्ड से लगातार तीन बार के जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ ने स्वेच्छा से 5,100 रुपये की सहयोग राशि भंडारे के लिए प्रदान की। आयोजन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। ग्रामीणों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों ने सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाई।भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों एवं सर्व समाज के लोगों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित यह धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फर्जी NGO प्रमाणपत्र से सरकारी जमीन हड़पने का मामला: 18 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी जमीन की धोखाधड़ी के मामले में करीब 18 महीने से फरार चल रहे आरोपी सीताराम गौड़ (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2025 को पटवारी आनंद यादव की शिकायत पर सीताराम गौड़ सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ फर्जी NGO प्रमाणपत्र लगाकर प्रशासन की जमीन को NGO के नाम रजिस्टर्ड कराने और बाद में जमीन बेचने के आरोप में अपराध क्रमांक 222/25 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 318(4), 336(3), 340 एवं 338(2) के तहत जांच शुरू की गई।प्रकरण में पहले ही 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि सीताराम गौड़ घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 अगस्त 2026 को 3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर 2026 को 26 नंबर कोठी के पीछे आरामशीन के पास से आरोपी सीताराम गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी, बृजेंद्र रावत और मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।
    1
    फर्जी NGO प्रमाणपत्र से सरकारी जमीन हड़पने का मामला: 18 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी जमीन की धोखाधड़ी के मामले में करीब 18 महीने से फरार चल रहे आरोपी सीताराम गौड़ (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2025 को पटवारी आनंद यादव की शिकायत पर सीताराम गौड़ सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ फर्जी NGO प्रमाणपत्र लगाकर प्रशासन की जमीन को NGO के नाम रजिस्टर्ड कराने और बाद में जमीन बेचने के आरोप में अपराध क्रमांक 222/25 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 318(4), 336(3), 340 एवं 338(2) के तहत जांच शुरू की गई।प्रकरण में पहले ही 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि सीताराम गौड़ घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 अगस्त 2026 को 3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर 2026 को 26 नंबर कोठी के पीछे आरामशीन के पास से आरोपी सीताराम गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी, बृजेंद्र रावत और मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जल जन सेवा संकल्प यात्रा के बड़नगर से वाराणसी तक यात्रा कम में वीरपुर में यात्रा का आगमन इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी, वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय श्री रामनिवास रावत जी, पूर्व विधायक आदरणीय श्री बाबूलाल मेवरा जी जिला महामंत्री श्री अरविंद सिंह जादौन जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री आकाश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के उपलक्ष्य में फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, वीरपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 🌱🌳 जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के संकल्प के साथ—सेवा संकल्प अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
    1
    जल जन सेवा संकल्प यात्रा के बड़नगर से वाराणसी तक यात्रा कम में वीरपुर में यात्रा का आगमन
इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी, वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय श्री रामनिवास रावत जी, पूर्व विधायक आदरणीय श्री बाबूलाल मेवरा जी जिला महामंत्री श्री अरविंद सिंह जादौन जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री आकाश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
यात्रा के उपलक्ष्य में फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, वीरपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 🌱🌳
जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के संकल्प के साथ—सेवा संकल्प अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
    user_Munavvar Khan, journalist,
    Munavvar Khan, journalist,
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित सेवा संकल्प यात्रा पहुंची सबलगढ़ सबलगढ़ में भव्य स्वागत के साथ श्योपुर के लिए हुई रवाना सहित पार्क पर किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम
    1
    प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित सेवा संकल्प यात्रा पहुंची सबलगढ़ सबलगढ़ में भव्य स्वागत के साथ श्योपुर के लिए हुई रवाना सहित पार्क पर किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रैकिग सबलगढ़ - मुरैना जिले के सबलगढ़ सिविल अस्पताल में परिजन अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि को संशोधन कराने के लिए 150 रुपए लिए जा रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमारे द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।यह वायरल वीडियो कब का है
    1
    ब्रैकिग सबलगढ़ - मुरैना जिले के सबलगढ़ सिविल अस्पताल में परिजन अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि को संशोधन कराने के लिए 150 रुपए लिए जा रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमारे द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।यह वायरल वीडियो कब का है
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया। कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
    2
    नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार 
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया।
अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया।
कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • विजयपुर क्षेत्र मे शनिवार मंगलवार को लगता है छिम छिमा धाम पर श्रद्धालूयों का जमावडा
    1
    विजयपुर क्षेत्र मे शनिवार मंगलवार को लगता है छिम छिमा धाम पर श्रद्धालूयों का जमावडा
    user_अनार सिंह धाकड़
    अनार सिंह धाकड़
    Photographer विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.