नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया। कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों
से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया। कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
- नगर पालिका सपोटरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने संभाला कार्यभार नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी और उपाध्यक्ष बरफी देवी ने आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान नगरपालिका कार्मिकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष सपना देवी, उपाध्यक्ष बरफी देवी और नवनिर्वाचित 20 पार्षद खुली जीप में सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह माला और शॉल ओढ़ाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने जनता का आभार भी जताया। कार्यभार संभालने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सपना देवी ने सपोटरा के चहुंमुखी विकास को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा और सपोटरा के विकास को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।2
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लोक मंथन यात्रा कार्यक्रम के तहत करौली महल में हुआ हेरिटेज वॉक करौली लोक मंथन यात्रा कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा करौली महल में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को करौली की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना रहा।शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत जिला संयोजक तिलक भारद्वाज के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि हेरिटेज वॉक में विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने करौली महल परिसर का भ्रमण किया तथा महल की स्थापत्य शैली, ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान नगर सहमंत्री माखन राजपूत, अभी मावई, ऋषभ गोयल , निशांत मीणा , हिमांशु बंसीवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l1
- दादिया जयपुर में ‘सेवा संकल्प सभा’ की अविस्मरणीय झलकियाँ देखें वीडियो में आप सभी से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है1
- बरगमा में हुआ आंगन मिलन समारोह हिण्डोन शुक्रवार आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम बरगमा में गोद भराई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूपा फौजदार द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई की गई। पंचायत समिति श्री महावीर जी की सीडीपीओ प्रकाशी बाई मीणा की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने महिला मोर्चा मंडल प्रभारी रुपा फौजदार का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया बरगमा आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम और आंगनबाड़ी द्वितीय सहायिकाओं ने विद्या देवी जीतू देवी ज्ञानी मीणा प्रमिला जैन ने मुख्य अतिथि का गोंद भराई समारोह में स्वागत सम्मान किया इस दौरान गोद भराई में प्रेग्नेंट महिला नीलम जाटव की गोंद भराई की गई जीतू देवी जाट द्वारा बरगमा द्वितीय पर प्रेमलता जांगिड़ की गोद भराई की गई और गर्भवती महिलाओ को राज़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। विकसित भारत जन सेवा अभियान आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सत्यनारायण धर्मेंद्र चौधरी गौरव चतुर्वेदी जितेंद्र सिंह जाट सहित कई गांव के लोग मौजूद रहे1
- एक समय पर, एक लय में वंदे मातरम् का हजारों विद्यार्थियों ने किया गायन.... हिंडौन सिटी। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हिंडौन सिटी राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगी नजर आई। मौका था विद्या भारती संस्थान की ओर से आयोजित विशाल सामूहिक गायन कार्यक्रम का, जिसमें हजारों विद्यार्थियों के संवेद स्वर ने संपूर्ण हिंडौन क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। विद्या भारती संस्थान करौली के जिला व्यवस्थापक बजरंग गोयल ने बताया कि हिंडौन ब्लॉक के 40 से अधिक निजी एवं सरकारी विद्यालयों में सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ बयाना रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ ठीक सुबह 11 बजे हुआ। जिसमें हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने एक समय, एक लय और एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार सीमा बघेल,विशिष्ट अतिथि सभापति प्रतिनिधि बलवीर चतुर्वेदी,उपसभापति विक्रम सिंह तोमर,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी रहे। इनके अलावा सेवानिवृत्त कैप्टन घनश्याम खटाना, नरोत्तम सिंह, रामनिवास,संस्थान अध्यक्ष अर्जुन गेरा ,व्यवस्थापक रामचंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, प्रधानाचार्य मुरारी लाल पुरवंशी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह के अंत में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और विद्यार्थियों में देशप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना मजबूत होती है। हजारों कंठों और एक भावना के साथ गूंजे राष्ट्रगीत ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का अभूतपूर्व संदेश दिया।4
- एसटी सीट आने पर ग्रामीणों का विरोध, मुख्य बाजार में किया प्रदर्शन बालघाट समीप ग्राम पंचायत जहां नगर मोरडा में एसटी वर्ग के लिए सीट आरक्षित किए जाने के बाद ग्रामीणों में विरोध के स्वर तेज हो गए। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य बाजार में एकत्र हुए और सीट आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह चौहान ने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया में ग्रामीणों की आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण प्रक्रिया की जांच कराने तथा सीट में बदलाव की मांग की। ग्रामीणों ने सीट बदलने को लेकर रिश्वत दिए जाने के आरोप भी लगाए, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान मनोज, सुभाष शर्मा देवकीनंदन शर्मा, रमाकांत शर्मा, अशोक सिंह, सोहन सिंह, मेघ सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में पारदर्शिता बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। फोटो जहानगर मोरडा गांव में प्रदर्शन1
- गंगापुर सिटी में कोलीपाडा से शहर के मुख्य मार्गों से निकली गणेश जी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा1
- सपोटरा में आस्था का सैलाब, नन्हे-मुन्नों ने निकाली गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा करौली जिले के सपोटरा शहर में शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की भक्ति और आस्था का ऐसा रंग देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को गणपति भक्ति से सराबोर कर दिया। मौका था वेलकम वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की ओर से निकाली गई भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा का। शोभायात्रा में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। बच्चों की मासूमियत और गणपति भक्ति ने हर किसी का मन मोह लिया। शोभायात्रा की शुरुआत नगरपालिका कार्यालय से हुई। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इसके साथ ही भगवान गणेश, भगवान शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की सजीव एवं मनमोहक झांकियां तैयार की गईं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों और आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। जैसे ही शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी, वातावरण भक्तिमय हो गया। “गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से सपोटरा शहर गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच बच्चे और श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत गणपति विसर्जन शोभायात्रा के मार्ग में शहरवासियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा और सजीव झांकियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा में शामिल नन्हे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई गणपति भक्ति में जयकारे लगाता नजर आया तो कोई हाथ जोड़कर भगवान के दर्शन करता दिखाई दिया। बच्चों की इसी श्रद्धा और उत्साह ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। भावुक माहौल के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा बरबासन देवी मंदिर के पास कालीसिल बांध पहुंची। यहां पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के बीच भावुक माहौल नजर आया। विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई और इसके बाद श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते हुए कहा— “गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आना।” प्रतिमा विसर्जन के साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी और परिवार एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस वहीं, शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सपोटरा थाना पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिसकर्मी शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे और भीड़ एवं यातायात व्यवस्था को संभालते दिखाई दिए। पुलिस की मौजूदगी में शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सपोटरा में निकली यह गणेश विसर्जन शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कार, उमंग और सामाजिक सहभागिता का खूबसूरत संगम बन गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मासूम भक्ति, आकर्षक झांकियां, श्रद्धालुओं के जयकारे और शहरवासियों का उत्साह लंबे समय तक लोगों के जेहन में यादगार बना रहा।1