logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिग ब्रेकिंग न्यूज सरेनी से बहुत बड़ी खबर निसघर घाट स्नान करने गए चार युवक गंगा नदी में डूबे चार युवकों में तीन की हालत अति गंभीर जिला अस्पताल रेफर ......

2 hrs ago
user_RAMA SHANKAR SHUKLA
RAMA SHANKAR SHUKLA
News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
2 hrs ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज सरेनी से बहुत बड़ी खबर निसघर घाट स्नान करने गए चार युवक गंगा नदी में डूबे चार युवकों में तीन की हालत अति गंभीर जिला अस्पताल रेफर ......

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    9 hrs ago
  • रायबरेली के सरेनी क्षेत्र स्थित गेगासो क्रॉसिंग व बेनी माधवगंज कस्बे के बीच स्थित पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।राहगीरों की सूचना पर पीआरवी 7982 और गेगासो चौकी इंचार्ज अरविंद चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों व थाना लालगंज से संपर्क किया,जिसमें पता चला कि ककराही गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बउआ (45) पुत्र गया प्रसाद बीते शनिवार से लापता थे।सूचना पर पहुंचे उनके छोटे भाई नितेंद्र बहादुर ने शव की पहचान अपने बड़े भाई के रूप में की।शव से महज चंद कदमों की दूरी पर मृतक की साइकिल व चप्पलें भी बरामद हुई हैं।परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और शनिवार शाम से घर से गायब थे,जिसकी गुमशुदगी थाना लालगंज में दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    4
    रायबरेली के सरेनी क्षेत्र स्थित गेगासो क्रॉसिंग व बेनी माधवगंज कस्बे के बीच स्थित पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।राहगीरों की सूचना पर पीआरवी 7982 और गेगासो चौकी इंचार्ज अरविंद चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों व थाना लालगंज से संपर्क किया,जिसमें पता चला कि ककराही गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बउआ (45) पुत्र गया प्रसाद बीते शनिवार से लापता थे।सूचना पर पहुंचे उनके छोटे भाई नितेंद्र बहादुर ने शव की पहचान अपने बड़े भाई के रूप में की।शव से महज चंद कदमों की दूरी पर मृतक की साइकिल व चप्पलें भी बरामद हुई हैं।परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और शनिवार शाम से घर से गायब थे,जिसकी गुमशुदगी थाना लालगंज में दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • हिमालय की शांत, विराट और पवित्र गोद में स्थित आदियोगी शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट आज विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। यह केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु आत्मा की उस पुकार का उत्तर है, जो शाश्वत सत्य की ओर अग्रसर होती है। यहाँ पत्थरों में भी भक्ति स्पंदित होती है, और बर्फ से ढके पर्वत भी 'हर हर महादेव' का घोष करते प्रतीत होते हैं। इस पुण्य अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूँ और बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी को शक्ति, शांति और समृद्धि प्रदान करें। ॐ नमः शिवाय जय बाबा केदारनाथ पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
    1
    हिमालय की शांत, विराट और पवित्र गोद में स्थित आदियोगी शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट आज विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
यह केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु आत्मा की उस पुकार का उत्तर है, जो शाश्वत सत्य की ओर अग्रसर होती है।
यहाँ पत्थरों में भी भक्ति स्पंदित होती है, और बर्फ से ढके पर्वत भी 'हर हर महादेव' का घोष करते प्रतीत होते हैं।
इस पुण्य अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूँ और बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी को शक्ति, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
ॐ नमः शिवाय
जय बाबा केदारनाथ
पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध बड़ी विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई। मामला थाना मांधाता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2025 से संबंधित है, जिसमें रामपुर बन्तरी निवासी रिजवान पुत्र रियाज लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस पर 8 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया। बुधवार को थाना देल्हूपुर पुलिस टीम ने गांव बन्तरी पहुंचकर अभियुक्त के घर, राशन की दुकान, पंचायत भवन और विद्यालय की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया कि तय समय में समर्पण न करने पर धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अपराधियों को शरण न दें।
    1
    प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध बड़ी विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई।
मामला थाना मांधाता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2025 से संबंधित है, जिसमें रामपुर बन्तरी निवासी रिजवान पुत्र रियाज लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस पर 8 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया।
बुधवार को थाना देल्हूपुर पुलिस टीम ने गांव बन्तरी पहुंचकर अभियुक्त के घर, राशन की दुकान, पंचायत भवन और विद्यालय की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया कि तय समय में समर्पण न करने पर धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अपराधियों को शरण न दें।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 22 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने दो दिवसीय दौरे पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आगामी चुनावों का शंखनाद करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता और विशेषकर महिला शक्ति विपक्ष के 'महिला विरोधी' एजेंडे को समझ चुकी है। *नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विपक्ष का विरोध* डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा, "विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करके देश की आधी आबादी को कमजोर बनाए रखने की साजिश कर रहा है।" मौर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं अपने अपमान का बदला लेंगी और विपक्ष को कड़ा दंड देंगी। *अखिलेश के 'PDA' पर पलटवार* अखिलेश यादव के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को डिप्टी सीएम ने पूरी तरह 'फर्जी' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछड़े और दलितों के नाम पर केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटा मांगने की मांग पर मौर्य ने कहा, "धर्म के आधार पर आरक्षण मांगना संविधान के विरुद्ध है। सपा केवल वोट बैंक की खातिर संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है।" "समाजवादी पार्टी का PDA असल में परिवार विकास और अपराधी संरक्षण का गठबंधन है। प्रदेश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
    1
    22 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने दो दिवसीय दौरे पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आगामी चुनावों का शंखनाद करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता और विशेषकर महिला शक्ति विपक्ष के 'महिला विरोधी' एजेंडे को समझ चुकी है।
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विपक्ष का विरोध*
डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा, "विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करके देश की आधी आबादी को कमजोर बनाए रखने की साजिश कर रहा है।"
मौर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं अपने अपमान का बदला लेंगी और विपक्ष को कड़ा दंड देंगी।
*अखिलेश के 'PDA' पर पलटवार*
अखिलेश यादव के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को डिप्टी सीएम ने पूरी तरह 'फर्जी' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछड़े और दलितों के नाम पर केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटा मांगने की मांग पर मौर्य ने कहा, "धर्म के आधार पर आरक्षण मांगना संविधान के विरुद्ध है। सपा केवल वोट बैंक की खातिर संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है।"
"समाजवादी पार्टी का PDA असल में परिवार विकास और अपराधी संरक्षण का गठबंधन है। प्रदेश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अमेठी जिले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया। समाजवादी पार्टी के नेता गुंजन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में पोस्टर और चप्पल लेकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। यह प्रदर्शन सुषमा खर्कवाल द्वारा अखिलेश यादव की मां को लेकर दिए गए बयान के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही है और विपक्षी नेताओं के परिवारों पर टिप्पणी कर राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गुंजन सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मंचों से महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टी जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते निजी और पारिवारिक मामलों को मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, सुषमा खर्कवाल पर पलटवार करते हुए गुंजन सिंह ने उनकी योग्यता पर भी सवाल उठाए और बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, जहां बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
    3
    अमेठी जिले  में गुरुवार को समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया। समाजवादी पार्टी के नेता गुंजन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में पोस्टर और चप्पल लेकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
यह प्रदर्शन सुषमा खर्कवाल द्वारा अखिलेश यादव की मां को लेकर दिए गए बयान के विरोध में किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही है और विपक्षी नेताओं के परिवारों पर टिप्पणी कर राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा है।
प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गुंजन सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मंचों से महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टी जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते निजी और पारिवारिक मामलों को मुद्दा बनाया जा रहा है।
वहीं, सुषमा खर्कवाल पर पलटवार करते हुए गुंजन सिंह ने उनकी योग्यता पर भी सवाल उठाए और बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, जहां बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना जेठवारा पर तैनात दो उपनिरीक्षकों के मध्य आपसी कहासुनी के उपरांत मारपीट की घटना घटित होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*
    1
    *थाना जेठवारा पर तैनात दो उपनिरीक्षकों के मध्य आपसी कहासुनी के उपरांत मारपीट की घटना घटित होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है।*
*इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रतापगढ़। रेप का आरोपी स्वरूपरानी हॉस्पिटल प्रयागराज से फरार, तबीयत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज में कराया गया था भर्ती, फरार आरोपी जलालुद्दीन की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, मानिकपुर थाना इलाके में दो वर्षीय मासूम के साथ की थी दरिंदगी, लोगों में आक्रोश फैलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल, रिमांड पर लेने के दौरान आरोपी जलालुद्दीन की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हॉस्पिटल से हुआ फरार, एसपी दीपक भूकर ने सुरक्षा में लगे दो सिपाही को किया सस्पेंड, कुंडा कोतवाली के रहवई गांव का रहने वाला है आरोपी जलालुद्दीन,
    2
    प्रतापगढ़।
रेप का आरोपी स्वरूपरानी हॉस्पिटल प्रयागराज से फरार,
तबीयत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज में कराया गया था भर्ती,
फरार आरोपी जलालुद्दीन की तलाश में जुटी पुलिस,
सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है,
मानिकपुर थाना इलाके में दो वर्षीय मासूम के साथ की थी दरिंदगी,
लोगों में आक्रोश फैलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल,
रिमांड पर लेने के दौरान आरोपी जलालुद्दीन की बिगड़ी तबियत,
इलाज के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हॉस्पिटल से हुआ फरार,
एसपी दीपक भूकर ने सुरक्षा में लगे दो सिपाही को किया सस्पेंड,
कुंडा कोतवाली के रहवई गांव का रहने वाला है आरोपी जलालुद्दीन,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अमेठी जिले में आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सख्ती से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 08 केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों को मिलाकर प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद
    2
    अमेठी जिले में आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल  को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सख्ती से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके।
जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 08 केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों को मिलाकर प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.